SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

अमेरिका में मौसम का 'महाप्रहार', 'थैंक्सगिविंग डे' पर तूफान का कहर: 9 लाख घरों की बिजली गुल, 400 से अधिक उड़ानें रद्द

अमेरिका के कई इलाकों में आए चक्रवाती तूफान ने लोगों की दिक्कतें बढ़ा दी हैं. थैंक्सगिविंग डे के दिन आए इस तूफान के कारण कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं. उड़ानों को रद्द करना पड़ा और 9 लाख से अधिक लोग अंधेर में रहने पर विवश हैं.

Written By abhinav tripathi
Published: Nov 27, 2026, 08:34 IST | Updated: Nov 27, 2026, 08:41 IST
Image Credit: अमेरिका में दिखा तूफान का कहर. फोटो- एजेंसी
Join

अमेरिका में 'थैंक्सगिविंग डे' के जश्न पर तूफान का कहर देखने को मिला है. आलम यह है कि लगातार बारिश के कारण कई शहरों में बाढ़ जैसे हालात हो गए थे. अमेरिका में थैंक्सगिविंग डे पर लोग छुट्टियां मना रहे थे, लेकिन तूफान की दस्तक ने पूरे जश्न को बिगड़ा दिया. खराब मौसम का सीधा असर यातायात पर पड़ा है. हवाई यात्रा बुरी तरीके से प्रभावित हुई है, शहरों की बिजली कई घंटों के लिए कटी रही. तटीय इलाकों में बाढड आ गई, जिससे बुनियादी ढाचें को नुकसान पहुंचा है.

दरअसल, तूफान का कहर मिसौरी से मैसाचुसेट्स तक देखने को मिला. मिडवेस्ट के कुछ हिस्सों में भारी बर्फबारी भी देखने को मिली. पूर्वी तट पर तेज हवाओं के साथ बारिश ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी . सड़कों पर पानी भरने के कारम कई वाहन चालक फंस गए. तूफान के बीच राहत एवं बचाव कार्य तेजी से चल रहा है.

बिजली संकट से जूझ रहे 9 लाख से अधिक लोग

'पावरआउटेज डॉट यूएस' के आंकड़े बताते हैं कि तूफान का सीधा असर बिजली सप्लाई पर देखने को मिला. सबसे अधिक बिजली कटौती पेंसिल्वेनिया मे हुई. यहां 2 लाख से अधिक लोग अंधेरे में रहने को विवश हैं. इसके अलावा वर्जीनिया में डेढ़ लाख से अधिक लोगों बिजली की किल्लत झेल रहे हैं. वहीं, मिसौरी में बिजली कटौती के करीब 1 लाख 20 हजार मामले सामने आए. सबसे खास है कि न्यूयॉर्क, नॉर्थ कैरोलिना और इलिनॉय में भी बिजली व्यवस्था पर असर देखने को मिला है.

बाढ़ से बिगड़े हालात

इधर, तटीय इलाकों में लगातार बाढ़ के कारण हालात खराब हो गए हैं. प्रभावित इलाकों में इमरजेंसी टीमें सक्रिय हो गईं है. बताया जा रहा है कि न्यू जर्सी के अटलांटिक सिटी के कुछ निचले हिस्सों में 3 फीट तक पानी भर गया है. बचाव टीमें लोगों को बाहर निकालने का काम कर रही हैं. इसके साथ ही पानी में फंसी गाड़ियों के लिए 14 से अधिक बचाव अभियान चलाए जा रहे हैं. कुछ जगहों पर हालात सामान्य हो रहे हैं, लेकिन कुछ जगहों पर पानी अभी भी भरा है.

कहीं घरों पर गिरे पेड़, तो कुछ जगहों पर रास्ते बंद

अमेरिका में आए इस खतरनाक तूफान के कारण जगह-जगह पेड़ उखड़ गए. मैरीलैंड में तूफान से पेड़ गिर गए और इमारतों को नुकसान पहुंचा. वहीं, मोंटगोमरी काउंटी में इमरजेंसी कर्मियों को 300 से ज्यादा कॉल आए, जिसमें अधिकांश लोगों ने पेड़ों के गिरने की शिकायत की है. एक घटना में तो पेड़ गिरने से एक घर का कुछ हिस्सा दब गया. घर में कई लोग मौजूद थे.

तूफान के बीच न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने बताया कि बाढ़ में फंसी कारों से दो लोगों को बचाया गया. उन्होंने लोगों से बाढ़ वाली सड़कों से बचने और घर में रहने को कहा. इसके साथ ही उन्होंने लोगों से कहा कि सबसे पहले वह अपनी सुरक्षा पर ध्यान दें. कुल मिलाकर इस तूफान ने थैंक्सगिविंग के जश्न को पानी में मिला दिया.

हवाई सेवाएं प्रभावित

तूफान के कारण बुनियादी ढांचे को भी नुकसान की खबर है. सड़क और यातायात में रुकावट देखने को मिली है. इस तूफानी हवाओं का सीधा असर हवाई सेवा पर देखने को मिला है. पेंसिल्वेनिया और न्यू जर्सी को जोड़ने वाला कमोडोर बैरी ब्रिज बंद कर दिया गया. इसके अलावा  हवा के कारण पुल की सड़क के ऊपर बने काम के प्लेटफॉर्म को नुकसान पहुंचा है.  बड़ी संख्या में उड़ानों को रद्द करना पड़ा है, जिससे यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा. बताया जा रहा है कि 417 उड़ानों को इस तूफान के कारण रद्द करना पड़ा. 

यह भी पढ़ें: रूस से बढ़े खतरे के बीच ब्रिटेन का नया पैंतरा: स्ट्रैटजिक रिजर्विस्ट्स को भेजी गई चिट्ठी, जंग के लिए तैयार रहने का इशारा!

यह भी पढ़ें: टैरिफ की बिसात, ‘मेक इन इंडिया’ पर घात! 'आत्मनिर्भर भारत' से डरे ट्रंप की नई चाल समझिए

संबंधित खबरें

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं।  पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजनीति और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखना पसंद है। वैश्विक घटनाक्रम के किसी भी जटिल मुद्दे को आसान भाषा में समझाना अच्छी तरीके से आता है। इससे पहले जागरण डॉट कॉम के साथ सब एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं।  करियर की शुरुआत एक सैटेलाइट चैनल से की थी। पत्रकारिता की पढ़ाई काशी विद्यापीठ वाराणसी से की है। 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES