SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

घनघोर रात में 'संतरी' हो गया आसमान, दिखा 'मशरूम' जैसा बादल, यूक्रेन ने पुतिन को दिया बड़ा 'दर्द'

यूक्रेन पिछले तीन दिनों से रूस के तेल ठिकानों को निशाना बनाकर ड्रोन और मिसाइल अटैक करने में जुटा है. पिछले तीन दिनों में रूस की तीसरी तेल रिफाइनरी को ध्वस्त कर दिया गया है. रूस की कस्तोवो तेल रिफाइनरी पर अटैक से मॉस्को को गहरी चोट पहुंची है.

Written By K. Raj Mishra
Published: Nov 01, 2026, 11:20 AM IST | Updated: Nov 01, 2026, 12:05 PM IST
Image Credit: 3 दिन में रूस की तीसरी तेल रिफाइनरी तबाह!
Join

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध एक बार फिर से तेज हो गया है. रूसी हमलों के बाद अब यूक्रेन की तरफ से पलटवार देखने को मिल रहा है. यूक्रेन पिछले तीन दिनों से रूस के तेल ठिकानों को निशाना बनाकर ड्रोन और मिसाइल अटैक करने में जुटा है. यूक्रेन की ओर से पिछले तीन दिनों में रूस की तीसरी तेल रिफाइनरी को ध्वस्त कर दिया गया है. शनिवार (31 अक्टूबर) की रात को रूस की कस्तोवो तेल रिफाइनरी पर ड्रोन से हमला किया गया, जिससे वहां भीषण आग लग गई है. यह देश की चौथी सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी है और देश की दूसरी सबसे बड़ी गैसोलीन उत्पादक है. इस तेल रिफाइनरी में हर साल 17 मिलियन टन कच्चा तेल की प्रोसेसिंग होती है. 

आसमान में धुएं का गुबार

यूक्रेन के इस अटैक से मॉस्को को बड़ी भीषण चोट पहुंची है. तेल रिफाइनरी पर अटैक के बाद वहां भीषण आग लग गई और आसमान में धुएं का गुबार देखने को मिला. धमाकों की आवाज काफी दूर तक सुनाई. हमले के बाद तुरंत बाद पूरे शहर की बिजली कट गई. इससे लोगों काफी घबरा गए. रूसी न्यूज चैनलों के मुताबिक, रातभर अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला. हालांकि, मॉस्को या कीव की ओर से अभी तक इस अटैक की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

रूसी तेल ठिकानों को ठिकाना बना रहा कीव

यूक्रेन की ओर से रूसी तेल रिफाइनरियों पर ऐसे समय में हमला हुआ है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस से डीजल खरीदने की डील की हुई है और ट्रंप प्रशासन ने यूक्रेन से रूसी तेल ठिकानों को निशाना नहीं बनाने की सलाह दी थी. इससे पहले यूक्रेन की ओर से समारा क्षेत्र में एक तेल रिफाइनरी पर हमला किया था. इस तेल रिफाइनरी में में सालाना लगभग 88 लाख मीट्रिक टन कच्चे तेल की प्रोसेसिंग होती है. 

अमेरिका की चेतावनी का कोई असर नहीं

अमेरिका की चेतावनी के बावजूद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूसी तेल ठिकानों को निशाना बनाने की बात कही है. जेलेंस्की ने साफ कहा कि यूक्रेन की सेना रूस की पर्म तेल रिफाइनरी, मैरिनोवका सैन्य हवाई अड्डे और अन्य सैन्य ठिकानों को निशाना बना रही है.

ये भी पढ़ें- मॉस्को पर होने वाला है बड़ा हमला! युद्ध के बीच पुतिन से दोस्ती निभा रहे ट्रंप, अमेरिका ने रूस को किया अलर्ट

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

कर्मराज मिश्रा ज़ी न्यूज (डिजिटल) टीम में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. वे यहां देश-विदेश की राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लिखते हैं. कानपुर यूनीवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर की डिग्री हासिल करके IBN-7 न्यूज चैनल से इंटर्नशिप की. इसके बाद खबर फास्ट, नेशन लाइव और साधना न्यूज न्यूज चैनलों में काम करने के बाद डिजिटल का रुख किया और 2017 से 2020 तक हिंदुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम किया. इसके बाद News Nation, India Ahead के बाद वर्तमान में Z Media का हिस्सा हैं. मीडिया में 10 साल के कार्यकाल के दौरान यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ और दिल्ली विधानसभा चुनावों के अलावा 2019 और 2024 का लोकसभा चुनाव कवर किया है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES