SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

मिड-टर्म में हार से तिलमिलाए डोनाल्ड ट्रंप, बोले- अमेरिका पीछे चला गया, पहले से ज्यादा ताकतवर होकर लौटेंगे!

अमेरिकी मिड-टर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की करारी हार के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ी वापसी का दावा किया है. उन्होंने हार को अमेरिका के इतिहास में पीछे जाने वाला बड़ा कदम बताया.

Written By Tahir Kamran
Published: Nov 08, 2026, 11:07 PM IST | Updated: Nov 08, 2026, 11:20 PM IST
Image Credit: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की फाइल फोटो
Join

अमेरिकी मिड-टर्म चुनाव में करारी शिकस्त के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कहा है कि वो इस हार से उबरकर और ज्यादा मजबूती के साथ वापसी करेंगे. उन्होंने इस हार को अमेरिका के इतिहास में पीछे की ओर एक बहुत बड़ा कदम बताया. हाल ही में हुए मध्यावधि चुनावों में डेमोक्रेट्स ने कांग्रेस के दोनों सदनों पर कब्जा कर लिया. इससे ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को उन राज्यों में ऐतिहासिक हार का सामना करना पड़ा, जहां दशकों से उनका दबदबा रहा था

डोनाल्ड ट्रंप ने 'ट्रुथ सोशल' पर एक पोस्ट में कहा,'पिछले चुनावों के नतीजों के साथ अमेरिका के इतिहास में बहुत पीछे चला गया है.' उन्होंने यह भी कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान जो शेयर बाजार बढ़ा था, उसे मतदान के बाद नुकसान उठाना पड़ा. लेकिन घबराइए मत, हम वापस आएंगे - पहले से कहीं ज़्यादा बड़े और मजबूत होकर.

जहां एक तरफ रिपब्लिकन सांसद इस झटके से उबरने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ ट्रंप ने सख्त रुख अपनाते हुए शुक्रवार को कट्टर सलाहकार स्टीफन मिलर को अपना नया चीफ ऑफ स्टाफ नियुक्त किया है. यह इस बात का इशारा है कि वे अब पूरी ताकत से पलटवार करने की तैयारी में हैं. डेमोक्रेट्स ने ट्रंप प्रशासन को जवाबदेह ठहराने और ट्रंप की सख्त इमिग्रेशन नीति के सूत्रधार मिलर के खिलाफ हर कदम पर संघर्ष करने का संकल्प लिया है.

3 नवंबर को हुए चुनाव में मिली करारी शिकस्त

ट्रंप का यह बयान 3 नवंबर के मिड-टर्म इलेक्शन में रिपब्लिकन पार्टी को मिले बड़े झटके के कुछ दिनों बाद आया है. इन चुनावों में डेमोक्रेट्स ने पूरे देश में बड़ी बढ़त हासिल की और 'हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स' (प्रतिनिधि सभा) के साथ-साथ 'सीनेट' में भी अपनी बहुमत बना ली है. यह नतीजे ट्रंप के लिए एक बड़ा राजनीतिक झटका थे. नतीजों पर ट्रम्प की पहली प्रतिक्रिया यह थी कि उन्होंने रिपब्लिकन पार्टी की हार से खुद को अलग कर लिया. उन्होंने तर्क दिया कि अगर वे खुद चुनावी मैदान में होते, तो नतीजे कुछ और होते. चुनाव की रात जब डेमोक्रेट्स की जीत की खबरें आने लगीं, तो ट्रंप ने 'ट्रुथ सोशल' पर लिखा, 'मैं चुनावी मैदान में नहीं था और अगर होता, तो हम भारी बहुमत से जीतते.'

अमेरिकी मध्यावधि चुनाव: सीटों का गणित

प्रतिनिधि सभा (House of Representatives)

पार्टीचुनाव से पहलेचुनाव के बाद
डेमोक्रेटिक पार्टी214254
रिपब्लिकन पार्टी218162
निर्दलीय1—
खाली/अनिर्णीत सीटें219

सीनेट (Senate)

पार्टीचुनाव से पहलेचुनाव के बाद
डेमोक्रेटिक पार्टी4552
रिपब्लिकन पार्टी5344
निर्दलीय22
अनिर्णीत सीटें02
Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Zee News में नेशनल डेस्क पर देश–विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरें लिखते हैं. करियर का आगाज 2015 से 'पंजाब केसरी' ग्रुप के उर्दू अखबार ‘हिंद समाचार’ से किया, जहां वे कंटेट राइटर से पेज डिजाइनर तक पहुंचे. इसके बाद उर्दू, हिंदी और पंजाबी - तीनों भाषाओं में काम करने का मौका मिला. 2018 में डिजिटल की तरफ कूच करते हुए पंजाब केसरी ग्रुप की उर्दू वेबसाइट की लॉन्चिंग टीम का नेतृत्व किया. इसके बाद 2020 में 'Zee Salaam' ज्वाइन किया, यहां भी वेबसाइट को लॉन्च करने के साथ-साथ तीन साल टीम का नेतृत्व भी किया. इसी दौरान ZEE Delhi NCR वेबसाइट भी लॉन्च हुई, जिसमें उनका अहम योगदान रहा. 2023 में India Daily Live की लॉन्चिंग टीम के साथ काम किया और शुरुआती दिनों में हिंदी के अलावा पंजाबी, तमिल, तेलुगु और गुजराती वेबसाइट टीमों को मैनेज किया. अक्टूबर 2024 में फिर से Zee Media में में वापसी करते हुए नेशनल टीम का हिस्सा बने. तकनीक में दिलचस्पी की वजह से उन्होंने React.js और वेब डिजाइनिंग सीखी. यही कारण है कि उनकी खबरों में HTML-CSS के छोटे-छोटे ग्राफिक्स दिख जाते हैं, जो मुश्किल बातों को भी आसान बना देते हैं. करियर की शुरुआत में कुछ दिनों तक फोटो स्टूडियो में भी काम किया, जहां कैमरा, Adobe Photoshop और ग्राफिक डिजाइनिंग सीखी, जो आज भी उनके डिजिटल काम में मदद करता है. उर्दू शायरी से प्यार अलग ही है. ग़ज़लें, नज़्में, गीत भी लिखते हैं और कई अखबारों में उनकी शायरी छप भी चुकी हैं. राहत इंदौरी, मुनव्वर राणा, अनवर जलालपुरी खुशबीर सिंह शाद और नवाज देवबंदी, माजिद देवबंदी  जैसे शायरों के इंटरव्यू व बातचीत का अनुभव भी उनके पास है. आप tahir.kamran@india.com पर सीधे ईमेल या फिर नीचे X और Facbook से जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES