क्या ट्रंप के घर होने वाला था 9/11 जैसा हमला: 'विंटर व्हाइट हाउस' के बाहर एयर डिफेंस तैनात, ड्रोन सिस्टम भी एक्टिव
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की फ्लोरिडा स्थित मार-ए-लागो प्रॉपर्टी के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक वीडियो सामने आया है. इसमें मिसाइलों से लैस एवेंजर एयर डिफेंस सिस्टम और ड्रोन को रोकने वाले उपकरण तैनात दिखाई दे रहे हैं. आखिर क्यों हुआ ऐसा और क्या चल रहा है इस सवाल का जवाब तलाशा जा रहा है.
क्या अमेरिका में ट्रंप और उनकी प्रॉपर्टी पर कोई खतरा मंडरा रहा है. या उनके ऊपर किसी अटैक का अलर्ट है. ऐसे सवालों की अटकलें इसलिए लगाई जा रही हैं, क्योंकि कुछ घंटे पहले आए एक और लेटेस्ट वीडियो में फ्लोरिडा के पाम बीच स्थित डोनाल्ड ट्रंप के 'मार-ए-लागो' एस्टेट के आस-पास एयर डिफेंस सिस्टम की तैनाती नजर आई है. इस खास सुरक्षा कवच में एयर डिफेंस सिस्टम में स्टिंगर मिसाइलों से लैस 'एवेंजर' सिस्टम और काउंटर-ड्रोन किट भी शामिल हैं. आपको बताते चलें कि ये बड़ा डेवलपमेंट उस वक्त सामने आया है, जब दो घंटे पहले ही इस एस्टेट से चंद किलोमीटर दूर एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है.
सेफ्टी का अलर्ट
हालांकि अभी व्हाइट हाउस प्रशासन या ट्रंप की निजी टेरिटरी की ओर से किसी खतरे या संभावित अनहोनी की आशंका की जानकारी साझा नहीं की गई है. लेकिन अमेरिकी सेना ने मार-ए-लागो एस्टेट के आसपास मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम की तैनाती कर दी है.
चौंकाने वाला वीडियो
ये एयर डिफेंस सिस्टम जिन मिसाइलों से लैस है, वो खास मिसाइलें कम ऊंचाई पर उड़ने वाले विमान, हेलीकॉप्टर और ड्रोन को हवा में दिखते ही ढेर करने के लिए बनाई गई हैं. कुछ सिस्टम नजदीक के फुटपाथ पर रखे नजर आ रहे हैं. इसी तरह की खास सुरक्षा तैनाती अमेरिका के डोनाल्ड जे ट्रंप इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास भी की गई है.
ट्रंप इस रिसॉर्ट का इस्तेमाल अपने निजी आवास और राजनीतिक बैठकों के लिए करते हैं, इसी वजह से इसे 'विंटर व्हाइट हाउस भी कहा जाता है. वो यहां कई बड़े विदेशी नेताओं के साथ बैठकें कर चुके हैं.
माना जा रहा है कि प्राइवेट प्रॉपर्टी में सरकारी एयर डिफेंस सिस्टम की तैनाती पेंटागन ने अमेरिकी खुफिया एजेंसियों के अनुरोध पर की है. व्हाइट हाउस से इतर नॉर्थ अमेरिकन एयरोस्पेस डिफेंस कमांड और अमेरिकी फौज की नॉर्दर्न कमांड ने इस नई तैनाती की पुष्टि की है.
सीक्रेट सर्विस का बयान
सीक्रेट सर्विस डिपार्टमेंट ने इस घटनाक्रम को सामान्य काम-काज का हिस्सा है. अमेरिकी सीक्रेट सर्विस राष्ट्रपति के सुरक्षा घेरे को लगातार अपडेट करती हैं. इस तैनाती को सामान्य घटनाक्रम बताते हुए उन्होंने सुरक्षा कारणों से इससे ज्यादा कुछ बताने से इनकार किया है.