SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

शादी ट्रंप के बेटे की, खर्च पुतिन के दोस्त का: रूसी अरबपति ने क्यों उठाया लाखों डॉलर का बिल?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे की शादी इन दिनों विवादों में घिरी हुई है. बताया जा रहा है कि उनके बेटे की शादी एक मोटा खर्च रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के करीबी ने उठाया है.

Written By Tahir Kamran
Published: Sep 15, 2026, 05:11 PM IST | Updated: Sep 15, 2026, 07:37 PM IST
Image Credit: AI के जरिए मर्ज की गई तस्वीर
Join

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उन देशों से खासे नाराज रहते हैं, जो रूस के साथ कारोबार कर रहे हैं. हालांकि, उनका यह फॉर्मूला अपने परिवार पर चलता नजर नहीं आ रहा है. उनके बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने बेटिना एंडरसन से शादी की है. यह शादी बहामास के बेहद महंगे द्वीप पर कई दिनों तक चली थी. दिलचस्प बात यह है कि इस शादी से जुड़ी कई व्यवस्थाओं का खर्च रूस के एक अरबपति ने उठाया था.

डोनाल्ड ट्रंप जूनियर और बेटिना एंडरसन की शादी 22 मई को हुई थी. प्रोपब्लिका नाम की वेबसाइट पर पब्लिश हुई एक रिपोर्ट के मुताबिक इस शादी का आयोजन बहामास के बहुत आलीशान प्राइवेट द्वीपों पर कई दिनों तक चला था. यहां प्राइवेट आइलैंड, हेलिकॉप्टर, सी-प्लेन, आतिशबाजी और आलीशान पार्टियां हुईं. शादी की कई व्यवस्थाओं का खर्च रूसी खेल कारोबारी ने उठाया था. बताया जा रहा है कि उमर क्रेमलेव ने एक प्राइवेट द्वीप किराए पर लेने, आतिशबाजी और दूसरी महंगी व्यवस्थाओं के लिए लाखों डॉलर के खर्च में मदद की.  हालांकि, रकम की अदायगी सीधे उनके नाम से नहीं हुई, बल्कि दुबई में मौजूद इंटरनेशनल बॉक्सिंग एसोसिएशन (IBA) के वित्तीय लेन-देन में इस्तेमाल की गई.

कौन हैं उमर क्रेमलेव?

उमर क्रेमलेव IBA के प्रमुख हैं और रूस के चंद सबसे बड़े खेल कारोबारियों में शुमार किए जाते हैं. यहां तक कि उन्हें रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का करीबी भी कहा जाता है. इसके अलावा जिस IBA के वो प्रमुख हैं, उसे रूस की सरकारी ऊर्जा कंपनी 'Gazprom' से बड़ी आर्थिक मदद मिलने की बात भी रिपोर्ट में सामने आती है.

ट्रंप जूनियर से कैसे हुई दोस्ती?

प्रोपब्लिका की रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप जूनियर के प्रवक्ता का कहना है कि दोनों दोस्त हैं और दोनों की मुलाकात एक म्युचुअल दोस्त की मदद से कुछ साल पहले हुई थी. साथ ही ये दोनों बॉक्सिंग और आउटडोर एक्टिविटीज में काफी दिलचस्पी रखते हैं. दोनों की दोस्ती की पुष्टि क्रेमलेव के दफ्तर ने भी की है. इसके अलावा 2025 में ये दोनों दोस्त IBA के एक मंच पर दिखाई दिए थे.

ट्रंप का हो रहा है विरोध

जब से यह मामला चर्चा में आया है, तभी से ट्रंप और उनके बेटे को विरोध का सामना करना पड़ रहा है. क्योंकि एक तरफ ट्रंप रूस से रिश्ते रखने वालों के खिलाफ कदम उठाने की बातें कर रहे हैं और टैरिफ लगाने जैसी बातें कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ खुद के बेटे को लेकर नियम बदल जाते हैं. पूर्व FBI अफसर फ्रैंक मोंटोया ने सवाल उठाया है कि अगर कोई व्यक्ति आपकी शादी में इतना बड़ी रकम खर्च कर रहा है, तो यकीनन वो भविष्य में आपसे भी कोई उम्मीद रख रहा होगा.

कुछ रिपोर्ट में यह भी दावा किया जा रहा है कि उमर क्रेमलेव अमेरिका में अपना विस्तार करना चाहते हैं, यही वजह है कि वो इस दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं. इसको लेकर पूर्व अमेरिकी काउंटर इंटेलिजेंस अधिकारी कहना है,'पैसा किसी प्रभावशाली व्यक्ति या उसके परिवार तक पहुंच बनाने का पुराना तरीका रहा है.'

2026 में भी आया था ट्रंप जूनियर का रूसी कनेक्शन

यह पहली बार नहीं है, जब ट्रंप जूनियर के खिलाफ रूसी कनेक्शन की बात सामने आई है. इससे पहले 2016 में चुनाव के दौरान ट्रंप जूनियर को एक ईमेल मिला था. जिसमें दावा किया गया था कि उन्हें उनके पिता की विरोधी उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन के खिलाफ कुछ ऐसे सबूत दिए जा सकते हैं, जो चुनाव में ट्रंप को फायदा पहुंचा सकते हैं. इसके जवाब जूनियर ट्रंप ने कहा था कि अगर सच में ऐसा है, तो उन्हें इसमें काफी दिलचस्पी है.

इसके बाद ट्रंप जूनियर, जेरेड कुशनर और पॉल मैनाफोर्ट की न्यूयॉर्क के ट्रंप टॉवर में रूसी वकील नतालिया वेसलनित्स्काया से मुलाकात हुई. हालांकि कहा यह जा रहा है कि जिस तरह का दावा मेल में किया गया था, वैसे हकीकत में कुछ नहीं मिल पाया था. ट्रंप टॉवर में हुई यह मुलाकात बाद में जांच का हिस्सा बन गई थी. FBI के पूर्व अधिकारी रॉबर्ट म्यूलर ने 2017 से 2019 तक जांच की थी. हालांकि, ट्रंप कैंपेन और रूसी सरकार के बीच आपराधिक साजिश साबित नहीं हुई.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Zee News में नेशनल डेस्क पर देश–विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरें लिखते हैं. करियर का आगाज 2015 से 'पंजाब केसरी' ग्रुप के उर्दू अखबार ‘हिंद समाचार’ से किया, जहां वे कंटेट राइटर से पेज डिजाइनर तक पहुंचे. इसके बाद उर्दू, हिंदी और पंजाबी - तीनों भाषाओं में काम करने का मौका मिला. 2018 में डिजिटल की तरफ कूच करते हुए पंजाब केसरी ग्रुप की उर्दू वेबसाइट की लॉन्चिंग टीम का नेतृत्व किया. इसके बाद 2020 में 'Zee Salaam' ज्वाइन किया, यहां भी वेबसाइट को लॉन्च करने के साथ-साथ तीन साल टीम का नेतृत्व भी किया. इसी दौरान ZEE Delhi NCR वेबसाइट भी लॉन्च हुई, जिसमें उनका अहम योगदान रहा. 2023 में India Daily Live की लॉन्चिंग टीम के साथ काम किया और शुरुआती दिनों में हिंदी के अलावा पंजाबी, तमिल, तेलुगु और गुजराती वेबसाइट टीमों को मैनेज किया. अक्टूबर 2024 में फिर से Zee Media में में वापसी करते हुए नेशनल टीम का हिस्सा बने. तकनीक में दिलचस्पी की वजह से उन्होंने React.js और वेब डिजाइनिंग सीखी. यही कारण है कि उनकी खबरों में HTML-CSS के छोटे-छोटे ग्राफिक्स दिख जाते हैं, जो मुश्किल बातों को भी आसान बना देते हैं. करियर की शुरुआत में कुछ दिनों तक फोटो स्टूडियो में भी काम किया, जहां कैमरा, Adobe Photoshop और ग्राफिक डिजाइनिंग सीखी, जो आज भी उनके डिजिटल काम में मदद करता है. उर्दू शायरी से प्यार अलग ही है. ग़ज़लें, नज़्में, गीत भी लिखते हैं और कई अखबारों में उनकी शायरी छप भी चुकी हैं. राहत इंदौरी, मुनव्वर राणा, अनवर जलालपुरी खुशबीर सिंह शाद और नवाज देवबंदी, माजिद देवबंदी  जैसे शायरों के इंटरव्यू व बातचीत का अनुभव भी उनके पास है. आप tahir.kamran@india.com पर सीधे ईमेल या फिर नीचे X और Facbook से जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES