SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

UAE में काल बना बेकाबू ट्रक: चलती गाड़ी को मारी जोरदार टक्कर, 14 की दर्दनाक मौत, घायलों में भारतीय भी शामिल

UAE के फुजैराह अमीरात में शेख खलीफा बिन जायद स्ट्रीट पर बड़ी दुर्घटना हुई. यहां एक बेकाबू ट्रक गई गाड़ियों से टकरा गया, जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई. हादसे में 30 लोग घायल हुए हैं, जिसमें भारतीय भी शामिल हैं.

Written By Shruti Kaul
Published: Nov 13, 2026, 07:51 AM IST | Updated: Nov 13, 2026, 07:56 AM IST
Join

UAE Road Accident: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के फुजैराह अमीरात में बड़ी दुर्घटना देखने को मिली. यहां शेख खलीफा बिन जायद स्ट्रीट पर एक ट्रक बेकाबू होकर कई वाहनों से टकरा गई, जिसके चलते लगभग 14 लोगों की मौत हो गई और 30 घायल हुए. UAE के गृह मंत्रालय के मुताबिक, इस हादसे के बाद कई गाड़ियों में आग लग गई.

मंत्रालय ने गुरुवार ( 12 नवंबर 2206) को अपने 'X'हैंडल पर एक बयान जारी कर बताया कि यह हादसा आधी रात से पहले फुजैराह के एंट्री गेट के पास हुआ. ट्रक चालक ने वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया, जिससे ट्रक पहले एक अन्य वाहन से टकराया और फिर पलट गया. इसके बाद वह धीमी गति से चल रहे ट्रैफिक के चलते रुकी हुई कई अन्य गाड़ियों से जा टकराया.

सड़क दुर्घटना में 14 की मौत


मंत्रालय ने कहा,' फुजैराह पुलिस की जनरल कमांड ने शेख खलीफा बिन जायद स्ट्रीट पर फुजैराह अमीरात के प्रवेश द्वार के पास आधी रात से पहले हुए इस गंभीर सड़क हादसे की जानकारी दी है. इस घटना में 14 लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य लोग घायल हो गए.' फुजैराह पुलिस के अनुसार, टक्कर के बाद ट्रक में आग लग गई, जो अन्य कई वाहनों तक ङी फैल गई. इस घटना के चलते भारी जान-माल का नुकसान हुआ है. घटना की सूचना मिलने के बाद, पुलिस की विशेष टीमें, एंबुलेंस, बचाव दलों और सिविल डिफेंस के कर्मचारियों को तुरंत मौके पर भेजा गया. इन टीमों ने आग बुझाने, घायलों को प्राइमरी ट्रीटमेंट देने और उन्हें इलाज के लिए अस्पतालों तक पहुंचाने का काम किया.  

घायलों में भारतीय भी शामिल 


फुजैराह पुलिस ने घायलों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 30 घायलों में से 15 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जबकि बाकी 15 लोगों का इलाज चल रहा है. पुलिस ने ये भी बताया कि मृतकों में UAE के नागरिक शामिल हैं, जबकि अन्य कई पीड़ितों की पहचान अभी भी DNA टेस्ट के जरिए की जा रही है. 

घायलों में UAE, ओमान, भारत, ब्राजील, पाकिस्तान, जॉर्डन और मिस्र के नागरिक शामिल हैं. पुलिस ने मृतकों के परिवारों और उनके करीबियों के प्रति संवेदना जताई और  ट्रैफिक नियमों का पालन करने, तय स्पीड लिमिट का ध्यान रखने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने के महत्व पर भी जोर दिया.

पुलिस की अफवाहों से बचने की अपील 


फुजैराह पुलिस ने कहा कि जान बचाना हम सबकी साझा जिम्मेदारी है. उन्होंने सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने और गंभीर सड़क दुर्घटनाओं को कम करने की भी बात की. फुजैराह पुलिस के जनरल कमांड ने यह भी पुष्टि की कि संबंधित अधिकारी दुर्घटना से जुड़ी कानूनी और तकनीकी प्रक्रियाओं को पूरा करने का काम कर रहे हैं. वहीं, पुलिस ने आम जनता और सोशल मीडिया यूजर्स से जानकारी साझा करते समय सावधानी बरतने की अपील की. ​​इसके साथ ही पुलिस ने लोगों से अफवाहें या अविश्वसनीय जानकारी न फैलाने की भी अपील की और कहा कि अपडेट या पक्की जानकारी के लिए केवल ऑफिशियल सोर्स पर ही भरोसा करें. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज़ी न्यूज में सब एडिटर. वनस्थली विद्यापीठ यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन. ये राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मुद्दो से जुड़े विषयों पर लिखती हैं. लिखने के अलावा श्रुति को नई जगहों पर घूमना, संगीत सुनना, फिल्में देखना और फूड एक्सप्लोर करने का बेहद शौक है. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES