App

पीएम मोदी का आज यूपी-बिहार-बंगाल का दौरा, कई बड़े आयोजनों में होंगे शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल, बिहार और उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगे. IIT खड़गपुर में उनका एक कार्यक्रम है. वहीं यूपी और बिहार में भी उनके कुछ कार्यक्रम हैं. क्या कुछ खास रहेगा, पीएम मोदी के दौरे पर आइए बताते हैं.

पीएम मोदी का आज यूपी-बिहार-बंगाल का दौरा, कई बड़े आयोजनों में होंगे शामिल
Image Credit: (AI)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल, बिहार और उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं. पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी के कार्यक्रम की बात करें तो सबसे पहले वो पश्चिम बंगाल के खड़गपुर पहुंचेंगे, जहां वह IIT खड़गपुर के प्लैटिनम जुबली समारोह में शामिल होंगे. सुबह लगभग 9:45 बजे, प्रधानमंत्री आईआईटी खड़गपुर परिसर में होंगे. पीएम इस बड़े संस्थान की 75 साल की यात्रा से जुड़े कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और छात्रों को संबोधित करेंगे. आपको बताते चलें कि IIT खड़गपुर की स्थापना 1951 में हुई थी.

बिहार में करोड़ों के प्रोजेक्ट का उद्घाटन

इसके बाद, पीएम मोदी बिहार जाएंगे और कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखकर उनकी शुरुआत करेंगे. दोपहर लगभग 1:15 बजे, प्रधानमंत्री वैशाली जिले में नीतीश सेतु का दौरा करेंगे. पीएम करीब 4,280 करोड़ रुपये की लागत से बने नितीश सेतु को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे. इसके बाद दोपहर करीब 2 बजे, पीएम मोदी वैशाली में लगभग 34,470 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण करेंगे. इनमें सड़क, ऊर्जा, शहरी ढांचे, जल संसाधन, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े प्रोजेक्ट शामिल हैं.इस खास मौके पर वह एक जनसभा को संबोधित भी करेंगे. 

नितीश सेतु से बदलेगी कनेक्टिविटी

गंगा पर बना नितीश सेतु करीब 19.7 किलोमीटर लंबा है. इसमें 9.7 किलोमीटर का मुख्य पुल और 10 किलोमीटर के एप्रोच रोड शामिल हैं. इससे उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच आवाजाही आसान होने और पुराने पुलों पर यातायात का दबाव कम होगा.

लखनऊ में कौशल दीक्षांत समारोह

बिहार के बाद प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश जाएंगे. लखनऊ के गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में वह पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे. 'कौशल दीक्षांत समारोह' को शैक्षणिक सत्र 2021-22 में शुरू किया गया था. इस समारोह ने अपनी शुरुआत से ही कौशल विकास इकोसिस्टम के 'ऑल इंडिया टॉपर्स' और बेहतरीन उपलब्धि हासिल करने वालों को सम्मानित किया है. इस साल आईटीआई, नेशनल स्किल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट और इंस्टीट्यूट फॉर ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स के 52 राष्ट्रीय स्तर के टॉपर्स को उनकी शानदार उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जाएगा.

लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन

पीएम मोदी के लखनऊ दौरे को लेकर कई रास्तों पर गाड़ियों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी. ट्रैफिक पुलिस ने दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक गाड़ियों के लिए स्पेशल डायवर्जन प्लान जारी किया है. ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक शहीदपथ और आसपास के मार्गों से यात्रा से बचने की सलाह दी है. सीएम योगी आदित्यनाथ अपनी मां के अंतिम संस्कार के बाद पीएम मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लखनऊ पहुंचेंगे.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Shwetank Ratnamber

Shwetank Ratnamber

श्वेतांक रत्नाम्बर वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 22 वर्षों से ज्यादा का व्यापक अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय (देश-दुनिया) खबरों की डेस्क पर कार्यरत हैं. समसामयिक मुद्दों, वैश्विक राजनीति और कूटनीति पर गहरी समझ रखने वाले श्वेतांक जटिल अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों और राजनीतिक समीकरणों का सटीक विश्लेषण करने के विशेषज्ञ हैं.Zee News डिजिटल से पहले उन्होंने ज़ी मीडिया नेटवर्क के ग्लोबल न्यूज़ चैनल 'WION' के साथ काम किया है. इस दौरान उन्होंने 'Gravitas', 'The West Asia Post' और 'One Africa' जैसे कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्राइम-टाइम शोज़ के हिंदी प्रोडक्शन और इंटरप्रिटेशन में अहम भूमिका निभाई. 2004 से शुरू हुए अपने पत्रकारिता करियर में श्वेतांक ने रिपोर्टिंग और एंकरिंग के साथ-साथ चार लोकसभा और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की व्यापक ग्राउंड कवरेज की है.जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI), नई दिल्ली से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा के बाद मास कम्युनिकेशन और पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स डिग्री हासिल करने वाले श्वेतांक लंबे समय से 'प्रेस क्लब ऑफ इंडिया' (PCI) के सम्मानित सदस्य हैं.आप श्वेतांक रत्नाम्बर से सीधे shwetank.ratnamber@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), मेटा (फेसबुक) और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.' 
Read More