SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

भारत की निशानी, ब्रिटेन में नीलामीः लंदन में नीलाम होगा ताजमहल का 200 साल पुराना संगमरमर पत्थर

ताजमहल के संगमरम पत्थर का एक टुकड़ा लंदन में नीलामी के लिए रखा जाना है. इस संगमरमर स्लैब के बॉर्डर पर पर फूलों की डिजाइन इतनी खूबसूरती से बनी है कि देखने वाले इसे देखते ही रह जाते हैं.

Written By K. Raj Mishra
Published: Nov 27, 2026, 14:13 IST | Updated: Nov 27, 2026, 14:56 IST
Image Credit: लंदन में नीलाम होगा ताजमहल का 200 साल पुराना संगमरमर (AI तस्वीर)
Join

दुनिया के सात अजूबों में शामिल 'ताजहमल' पूरी दुनिया को अपनी ओर आकर्षित करता है. ताजमहल की खूबसूरती को देखने को लिए हर साल लाखों विदेशी भारत आते हैं. अब ताजमहल से जुड़ी एक बेहद सुंदर चीज की लंदन में नीलामी होने वाली है. जानकारी के मुताबिक, ताजमहल के संगमरम पत्थर का एक टुकड़ा लंदन में नीलामी के लिए रखा जाना है. 200 साल पुराने इस बेशकीमती पत्थर को ल्योन एंड टर्नबुल नामक संस्था 9 दिसंबर को नीलाम करने वाली है. यह वही टुकड़ा है, जिसे ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के एक अधिकारी कर्नल पॉनोल फिप्स अपने साथ लेकर गए थे. 

कर्नल पोनोल फिप्स ले गए थे ब्रिटेन

'द हिंदू' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कर्नल पोनोल फिप्स साल 1799 में ईस्ट इंडिया कंपनी की बंगाल सेना में एक कैडेट के रूप में भर्ती होकर भारत आए थे. साल 1080 में उन्हें आगरा के किले का प्रशासनिक सैन्य अधिकारी और 'बैरक-मास्टर' नियुक्त किया गया था. उनके पास ताजमहल समेत अन्य कई इमारतों की सुरक्षा की जिम्मेदारी थी. उनके कार्यकाल के दौरान ही यूरोपीय पर्यटकों ने ताजमहल से दो संगमरमर की 2 स्लैब (टाइल्स) चुराने की कोशिश, लेकिन पकड़े गए. इन दोनों स्लैब को पोनोल फिप्स अपने साथ ब्रिटेन लेकर चले गए थे. इसके बाद से यह धरोहर उनके परिवार के पास रही. इनमें से एक पत्थर को नीलामी के लिए रखा जाना है.

9 दिसंबर को होगी पत्थर की नीलामी

ताजमहल के इस टुकड़े को 9 दिसंबर को 'ल्योन एंड टर्नबुल' संस्था 'इस्लामिक और भारतीय कला' की बिक्री के हिस्से के रूप में पेश करने वाली है. रिपोर्ट के मुताबिक, इस संगमरमर स्लैब के बॉर्डर पर पर फूलों की डिजाइन इतनी खूबसूरती से बनी है कि देखने वाले इसे देखते ही रह जाते हैं. इसके साथ ताजमहल की एक पुरानी ब्लैक-एंड-व्हाइट तस्वीर और दो पत्र भी हैं. तस्वीर को लेकर कहा जा रहा है कि यह कर्नल पोनोल के पोते की ओर छपवाई गई थी, जबकि एक लेटर को 'मार्क्विस ऑफ बाथ' के हाथ से लिखा गया था.

नीलामी आयोजित करने वाली संस्था उत्साहित

कर्नल पोनेल के बेटे के संस्मरणों के मुताबिक, यह पत्थर उनके पिता को ताजमहल के एक 'सूटरेन' यानी भूमिगत हिस्से में मिली थीं, जिसे उन्होंने अपने पास रख लिया था. उन्हें लगा था कि ये मुगलकालीन स्मारक की मरम्मत के काम के लिए रखी गई थीं. उधर, नीलामी को आयोजित करने वाली संस्था की एक अधिकारी ने इस कलाकृति को पेश करना सौभाग्य की बात बताया है.

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान की हंगोर पनडुब्बी में बड़ा झोल: जिस तकनीक के दम पर समंदर में छिपेगी, वही खोल सकती है उसकी पोल

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

कर्मराज मिश्रा ज़ी न्यूज (डिजिटल) टीम में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. वे यहां देश-विदेश की राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लिखते हैं. कानपुर यूनीवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर की डिग्री हासिल करके IBN-7 न्यूज चैनल से इंटर्नशिप की. इसके बाद खबर फास्ट, नेशन लाइव और साधना न्यूज न्यूज चैनलों में काम करने के बाद डिजिटल का रुख किया और 2017 से 2020 तक हिंदुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम किया. इसके बाद News Nation, India Ahead के बाद वर्तमान में Z Media का हिस्सा हैं. मीडिया में 10 साल के कार्यकाल के दौरान यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ और दिल्ली विधानसभा चुनावों के अलावा 2019 और 2024 का लोकसभा चुनाव कवर किया है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES