SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

मनमानी पड़ेगी भारी: मस्क ने क्यों रोक दी थी यूक्रेन में स्टारलिंक की सेवा, सामने आई असली वजह; ट्रंप को कैसे बचाया?

कीव में हाल में ही स्टारलिंक की सेवाओं को लेकर उपजे विवाद पर मस्क का बयान सामने आया है. एलन मस्क ने कहा कि कीव ने नियमों का उल्लंघन किया था, जिस कारण कंपनी ने ये फैसला लिया. मस्क ने कहा कि स्टारशील्ड की सेवाएं अमेरिकी प्रशासन के फैसले से प्रभावित होती हैं.

Written By abhinav tripathi
Published: Oct 25, 2026, 10:03 AM IST | Updated: Oct 25, 2026, 10:11 AM IST
Image Credit: स्टारलिंक की सर्विस पर मस्क की सफाई सामने आई है. (फोटो- एआई)
Join

स्टारलिंक को लेकर इस समय एक नया विवाद पैदा हो गया है. हाल में ही यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने दावा किया था कि अमेरिका ने कीव में स्टारलिंक और इसके सैन्य वर्जन 'स्टारशील्ड' सैटेलाइट इंटरनेट सेवा पर पाबंदी लगा दी. इस बीच पहली बार स्टारलिंक के मालिक एलन मस्क का रिएक्शन आया है. मस्क ने स्वीकारा कि स्पेसएक्स ने यूक्रेन में स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा पर पाबंदी लगा दी थी. हालांकि, उन्होंने नियमों की दुहाई देते हुए दावा किया कि कीव (यूक्रेन) की सेना ने कंपनी के नियमों का उल्लंघन किया, जिस कारण ये एक्शन लेना पड़ा.

दरअसल, हाल में ही यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की की ओर से एक आरोप लगाया गया कि स्टारलिंक ने अपनी स्टारशील्ड की स्पीड कीव में धीमी कर दी. ऐसे में कीव को ड्रोन संचालित करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था. इसके अलावा कीव ने यह भी आरोप लगाया कि अमेरिका ने खुफिया जानकारियां देना भी बंद कर दिया है. इससे पहले मस्क मे दावा किया था कि ट्रंप प्रशासन के कहने पर ऐसा किया गया.

कीव में स्टारलिंक की सेवाएं बहाल

एलन मस्क का यह बयान ऐसे समय पर आया है, जब कुछ घंटे पहले ही यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने बताया कि स्टारलिंक और इसके सैन्य वर्जन 'स्टारशील्ड' की स्पीड अब सामान्य हो गई है. उन्होंने इससे पहले बताया था कि इंटरनेट की रफ्तार धीमी होने के कारण युद्ध के मोर्चे पर संचार टूट गया था. इसके परिणामस्वरूप यूक्रेन के कई सैन्य अभियान बुरी तरीके से प्रभावित हुए थे.

मस्क ने क्या कहा?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मस्क ने अपने फैसले को सही ठहराया और दावा किया कि स्टारलिंक से जुड़े नियमों का उल्लंघन करने के कारण इंटरनेट की स्पीड को धीमा किया गया था. मस्क ने एक पोस्ट में कहा कि स्टारलिंक एक नागरिक और व्यावसायिक सेवा है. लोगों की जान लेने वाले आक्रामक ड्रोन हमलों के लिए इसका इस्तेमाल कभी मान्य नहीं रहा है. मस्क ने यह भी कहा कि यूक्रेन की सेना ने स्टारलिंक की सेवा शर्तों का उल्लंघन किया है.

इस सेवा का इस्तेमाल लोगों की जान लेने के लिए किया गया है. यही कारण है कि हमने उस खामी को बंद करने का फैसला किया. एलन मस्क ने इस दौरान एक और स्थिति साफ की और कहा कि स्टारशिल्ड के काम करने का तरीका बिल्कुल अलग है और वह अमेरिकी सरकार के नियंत्रण में रहता है. इसके बंद होने या न चलने से स्पेसएक्स का कोई लेना-देना नहीं.

कीव को उठाना पड़ा खामियाजा

बता दें कि पिछले हफ्ते स्टारलिंक और स्टारशील्ड की स्पीड कम होने के कारण यूक्रेन को रूस के खिलाफ कई सैन्य अभियानों को रद्द करना पड़ा था. स्पीड नहीं आने के कारण यूक्रेन दुश्मन देश की ओर से आ रहे ड्रोन्स को नहीं रोक पा रहा था और नए ड्रोन दागने में भी असमर्थ था. जैसे ही यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की की ओर से इस संबंध में सवाल खड़े किए गए, दुनिया में स्टारलिंक और अमेरिका की मंशा को लेकर सवाल खड़े होने लगे.

किसके कहने पर लगी पाबंदियां

जेलेंस्की, मस्क और ट्रंप के हालिया बयान के बाद अब नया सवाल खड़ा हो रहा है कि आखिर स्टारलिंक की सेवा को प्रभावित करने का आदेश किसने दिया. मस्क ने  नागरिक सेवा 'स्टारलिंक' को सीमित करने में स्पेसएक्स की भूमिका तो मान ली है, लेकिन स्टारशील्ड की स्पीड करने की जिम्मेदारी किसकी है, इसको लेकर अभी भी विवाद जारी है. समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने एक रिपोर्ट में दावा किया कि स्टारशील्ड की स्पीड कम करने का आदेश व्हाइट हाउस की ओर से आया था.

इससे भी हैरान करने वाली बात है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद आदेश देने की बात को इनकार किया है. इधर मस्क ने ट्रंप का बचाव भी किया है. हालांकि, इस बात पर भी विचार किया जाना चाहिए कि अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने सरकार और मस्क के बीच समन्वय न होने का इशारा किया है.  इसके अलावा अमेरिका के रक्षा मंत्री ने भी किसी प्रकार से सरकार की भूमिका होने से इनकार किया है.

अमेरिका-यूक्रेन के रिश्तों में तनाव

गौरतलब है कि यह विवाद ऐसे समय पर सामने आया है, जब अमेरिका और यूक्रेन के बीच रिश्ते तनावपूर्ण हैं. हाल में ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच एनर्जी सीजफायर का ऐलान किया था. सबसे खास बात है कि उस सीजफायर की जानकारी खुद यूक्रेन को नहीं थी. अब अमेरिका रूस से तेल खरीदने जा रहा है और अमेरिकी राष्ट्रपति की ओर से यूक्रेन पर दबाव बनाया जा रहा है कि वह रूस के तेल के ठिकानों पर हमले न करे. 

यह भी पढ़ें: टक्कर ऑन ट्रैक: पटरी पर दौड़ती ट्रेन से टकराई क्रेन; उड़े परखच्चे; नीचे सड़क पर मची चीख-पुकार

यह भी पढ़ें: ऑर्डर आउट, सहम उठा व्हाइट हाउस: ईरान के 'आतंकी हमले' की आशंका के बाद हड़कंप, US ने कई देशों से बुलाए राजनयिक

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं।  पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजनीति और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखना पसंद है। वैश्विक घटनाक्रम के किसी भी जटिल मुद्दे को आसान भाषा में समझाना अच्छी तरीके से आता है। इससे पहले जागरण डॉट कॉम के साथ सब एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं।  करियर की शुरुआत एक सैटेलाइट चैनल से की थी। पत्रकारिता की पढ़ाई काशी विद्यापीठ वाराणसी से की है। 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES