SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

हसीना के नाम पर घमासान, जले 30 नेताओं के मकान! बांग्लादेश में सियासी संग्राम

बांग्लादेश में शेख हसीना के वापस लौटने को लेकर फिर बवाल मच गया है. यहां उनकी पार्टी के कई नेताओं के घरों को आग के हवाले कर दिया गया. बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के कार्यकर्ताओं पर इस हिंसा के आरोप लगे हैं.

Written By Shruti Kaul
Published: Nov 22, 2026, 10:39 IST | Updated: Nov 22, 2026, 10:58 IST
Join

Bangladesh Political Violence: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के जल्द अपने देश लौटने की संभावना है. इसको लेकर ढाका में उनके खिलाफ हंगामा बढ़ गया है. बताया जा रहा है कि शेख हसीना की पार्टी आवामी लीग के नेताओं के कम से कम 20-30 घरों में आग लगा दी गई है. आरोप है कि ये हमले सत्ताधारी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के कार्यकर्ताओं की ओर से किए गए हैं.

बांग्लादेशी अखबार 'द डेली स्टार' की रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार ( 20 नवंबर 2026) को नरैल के कालिया उपजिला में दर्जनों दुकानों और घरों में तोड़फोड़ और लूटपाट की गई. ये घटनाएं 18 नवंबर को इलाके में BNP से जुड़े 2 नेताओं की हत्या के बाद हुईं.  

आग लगाकर सड़कों में रखे पेड़

रिपोर्ट के मुताबिक, कालिया सबडिस्ट्रिक्ट फायर सर्विस के स्टेशन ऑफिसर हुमान कबीर ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब 4 बजे आग लगी, जिसको लेकर किसी ने भी फायर सर्विस को फोन नहीं किया. वहीं, कई जगहों पर पेड़ काटकर सड़कों में रख दिए थे, जिसके चलते फायर सर्विस तुरंत उस इलाके में नहीं पहुंच सकी. बांग्लादेशी अखबार 'प्रोथोम ओलो' की रिपोर्ट के मुताबिक, वे रात 8 बजे मौके पर पहुंचे, तब तक कई घरों में लगी आग की तीव्रता काफी कम हो गई थी.

आवामी लीग के नेताओं के घर पर आगजनी-तोड़फोड़

स्टेशन ऑफिसर हुमान कबीर के मुताबिक, आग से 25-30 घरों को नुकसान पहुंचा है और बर्दिया बाजार की कई दुकानों में भी आग लगी. वहीं, कालिया उपजिला निरबाही ऑफिसर जिन्नतुल इस्लाम ने कहा कि 15-20 घरों में तोड़फोड़ की गई और उन्हें आग लगा दी गई. इसमें एक पूर्व विधायक के गांव का घर भी निशाना बनाया गया था. 

रिपोर्ट के मुताबिक, BNP कार्यकर्ताओं के समूह ने अचानक बेनदार चार में अवामी लीग के पूर्व नेता बीएम कबीरुल हक मुक्ति और पूर्व म्युनिसिपल मेयर मुशफिकुर रहमान और दूसरे नेताओं के घरों पर हमला किया. इस दौरान उपजिला अवामी लीग के जनरल सेक्रेटरी कृष्णपद घोष के घर पर भी हमला किया गया, तोड़फोड़ की गई और आग लगा दी गई. 

ये भी पढ़ें- पासपोर्ट से प्रत्यर्पण तक... शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी पर फिर तेज हुई हलचल, वकील ने मांगा नया दस्तावेज

BNP ने आरोपों से किया मना

BNP ने इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि उसके कार्यकर्ताओं ने किसी के घर पर हमला या आग नहीं लगाई है. वहीं, कालिया उपजिला BNP के जनरल सेक्रेटरी एसएम वहीदुज्जमां ने रिपोर्टर्स से बात करते हुए घरों में तोड़-फोड़ और आगजनी के आरोपों को खारिज करते हुए उन्हें पूरी तरह से फर्जी बताया. उन्होंने यह भी कहा कि घटनास्थल पर BNP नेताओं की मौजूदगी के दावे मनगढ़ंत हैं.  

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज़ी न्यूज में सब एडिटर. वनस्थली विद्यापीठ यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन. ये राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मुद्दो से जुड़े विषयों पर लिखती हैं. लिखने के अलावा श्रुति को नई जगहों पर घूमना, संगीत सुनना, फिल्में देखना और फूड एक्सप्लोर करने का बेहद शौक है. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES