भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /दुनिया
  • /बिना बिजली, बिना मोटर... वैज्ञानिकों ने बनाया जिंदा शैवाल से चलने वाला रोबोटिक हाथ, रोशनी से उठाएगा भारी चीजें!

बिना बिजली, बिना मोटर... वैज्ञानिकों ने बनाया जिंदा शैवाल से चलने वाला रोबोटिक हाथ, रोशनी से उठाएगा भारी चीजें!

रोबोट की दुनिया में वैज्ञानिकों ने एक अनोखा प्रयोग किया है, जहां बिना बिजली और मोटर के चलने वाला रोबोटिक हाथ तैयार किया गया है. जिंदा शैवाल और खास जेल से बना यह रोबोट रोशनी की मदद से पानी में चीजें उठा सकता है.

Written ByUdbhav Tripathi
Published: Oct 23, 2026, 03:24 PM IST|Updated: Oct 23, 2026, 03:36 PM IST
joinshare
बिना बिजली, बिना मोटर... वैज्ञानिकों ने बनाया जिंदा शैवाल से चलने वाला रोबोटिक हाथ, रोशनी से उठाएगा भारी चीजें!
Image Credit: बिना बिजली का रोबोट

About the Author

Udbhav Tripathi

Udbhav Tripathi

उद्भव त्रिपाठी जी न्यूज डिजिटल में सब एडिटर हैं. वह जुलाई 2025 में जी न्यूज से जुड़े. साइंस और ऑटो-टेक की खबरें लोगों तक पहुंचाने का काम करते हैं. उन्होंने अब तक Samsung, Realme और  Vivo जैसे स्मार्टफोन्स के रिव्यू किए हैं. 2025 के बिहार चुनाव में इन्होंने लाइव खबरें चलाई थी जो लोगों को काफी पसंद आई थी. इनकी खबरें काफी भरोसेमंद होती हैं. इससे पहले वे हरिभूमि में काम कर चुके हैं. जहां उन्होंने टेक, एक्सप्लेनर और देश दुनिया पर भी काम किया. इनकी पढ़ाई की बात करें तो इन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मॉस कम्यूनिकेशन में PG कर रखा है. अगर आपको इनसे बात करनी है, तो आप udbhavtripaathi@gmail.com पर जुड़ सकते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

2

कल से बदल जाएगा रेलवे का नियम, लाइन में लगकर ट्रेप टिकट लेने वालों को मिलेगी यह खुशखबरी

3

कोटा में 16 साल के JEE स्टूडेंट ने किया सुसाइड, 6 महीने पहले करने आया था तैयारी

4

अनंत सिंह की भविष्यवाणी पर JDU का करारा पलटवार, श्याम रजक बोले, पहले अपना भविष्य तो देख लेते

5

राजस्थान मौसम अपडेट: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 29-30 अक्टूबर को बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

क्या आप एक ऐसे भी रोबोटिक हाथ के बारे में सोच सकते हैं, जो न तो बिजली से चलता हो और न ही कोई मोटर लगी हो? नीदरलैंड के वैज्ञानिकों ने कुछ ऐसा ही अनोखा रोबोट तैयार कर लिया है, जो ना तो बिजली से चलता है और ना ही इसमें कोई मोटर लगी है. मात्र 2 सेंटीमीटर लंबे इस अनोखे रोबोटिक हाथ को बनाने में जिंदा शैवाल और खास जेल की दो परतों का इस्तेमाल हुआ है. यह पानी के अंदर सिर्फ रोशनी के इशारे पर काम करता है और लोहे की भारी बॉल से लेकर रबर की रिंग को आसानी से उठा लेता है.

यह टेस्ट नीदरलैंड की डेल्फ्ट यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी के रिसर्चर्स ने किया है. रिसर्चर्स का उद्देश्य यह समझना है कि जीवित कोशिकाओं की मदद से ऐसी मशीनें कैसे बनाई जा सकती हैं, जो बिना किसी मोटर के भी काम कर सकें.

सिर्फ 2 सेंटीमीटर लंबा है रोबोटिक हाथ

यह रोबोटिक हाथ आकार में बहुत छोटा है. इसकी लंबाई लगभग 2 सेंटीमीटर और मोटाई करीब 1 मिलीमीटर है. इसे बनाने के लिए हाइड्रोजेल की दो परतों का इस्तेमाल किया गया है. इसकी सतह पर छूटे शैवाल भी मौजूद हैं. इसकी दोनों जेल परतें आसपास के रासायनिक माहौल में होने वाले बदलावों पर अलग-अलग प्रतिक्रिया देती हैं. वहीं, शैवाल रोशनी मिलने पर प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया शुरू करते हैं. इस दौरान वे रोशनी और कार्बन डाइऑक्साइड की सहायता से एनर्जी बनाते हैं.

शैवाल की इस एक्टिविटी से जेल के अंदर केमिलकल चेंज होता है और उसका PH लेवल बदल जाता है. इसके कारण जेल की दोनों परतों में सूजन अलग-अलग होती है. इसी अंतर की वजह से रोबोटिक पट्टी मुड़ने लगती है और अपना आकार बदल सकती है.

रोशनी बंद होते ही बदलने लगता है मूवमेंट

इस रोबोट की एक और खास बात यह है कि इसकी रफ्तार को रोशनी के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है. रिसर्चर्स ने पाया कि रोशनी की स्थिति बदलने पर शैवाल की जैविक एक्टिविटी में बदलाव आता है. इससे जेल की परतों पर असर पड़ता है और रोबोटिक हाथ की गति बदल जाती है. जब रोशनी बंद की जाती है, तो इसके अंदर होने वाली जैविक प्रक्रिया में बदलाव आता है. इसके बाद रोबोटिक पट्टी उल्टी दिशा में मुड़ने लगती है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह लगभग 10 सेकंड के अंदर वापस मुड़ना शुरू कर देती है.

आमतौर पर रोबोट को चलाने के लिए मोटर और इलेक्ट्रिक सिग्नल की जरूरत होती है. लेकिन इस प्रयोग में जीवित शैवाल की जैविक गतिविधि ही गति पैदा करने का काम करती है.

पानी में गेंद और रबर की रिंग उठाकर दिखाया

वैज्ञानिकों ने यह देखने के लिए भी टेस्ट किया कि क्या यह छोटी सी पट्टी सिर्फ मुड़ने तक सीमित है या किसी वस्तु को पकड़ने में भी काम आ सकती है. इसके लिए पानी के अंदर टेस्ट किया गया.

टेस्ट के दौरान रोबोटिक हाथ ने एक छोटी धातु की गेंद को पकड़ा और रबर की रिंग को उठाया. इससे पता चला कि शैवाल और जेल से बनी यह आकृति सिर्फ आकार बदलने तक सीमित नहीं है, बल्कि छोटे स्तर पर वस्तुओं को संभालने का काम भी कर सकती है. ऐसी तकनीक भविष्य में उन जगहों पर काफी उपयोगी साबित हो सकती है, जहां नाजुक वस्तुओं को बिना नुकसान पहुंचाए संभालना जरूरी होता है. नरम रोबोटिक संरचनाएं कठोर धातु से बने रोबोट की तुलना में कुछ कामों में ज्यादा लचीली साबित हो सकती हैं.

(ये भी पढ़ेंः कुदरत का कमाल: सूरज की किरणों से जगमगाया मिस्र का 3,000 साल पुराना मंदिर, अद्भुत नजारा देखने उमड़ी भीड़; साल में 2 बार दिखता है ये दृश्य)

कहां काम आ सकती है यह तकनीक?

रिसर्चर्स के अनुसार, जीवित कोशिकाओं को मशीनों में शामिल करने का विचार रोबोटिक्स के सेक्टर में नए रास्ते खोल सकता है. शैवाल रोशनी से एनर्जी ले सकते हैं, इसलिए भविष्य में ऐसी तकनीक पर काम किया जा सकता है. आने वाले समय में प्रकाश के हिसाब से अपनी दिशा बदलने वाले उपकरणों और पर्यावरण में बदलाव के मुताबिक काम करने वाली कृषि प्रणालियों में भी इस तरह के तकनीक उपयोगी साबित हो सकती है. लेकिन अभी इस तरह की तकनीक को डेली लाइफ के इस्तेमाल के लिए तैयार नहीं माना जा सकता है. अभी यह अपने टेस्ट के दौर में है.

(ये भी पढे़ंः K-Beauty: मुर्दों की स्किन से जिंदा लोगों में निखार, US से कोरिया पहुंच रहा जादुई इंजेक्शन; अरबों में हुआ कारोबार)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
WORLD NEWS