SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

कभी था रूसी महारानियों का शृंगार, अब 46 करोड़ में बिका शाही नीलम का ब्रेसलेट, कीमत ने तोड़े रिकॉर्ड्स, धरे रह गए सारे अनुमान

ऐतिहासिक 'रोमानोव नीलम' की नीलामी ने सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं. शानदार ब्रेसलेट में जड़े हुए इस नीलम की नीलामी करीब 4.9 मिलियन डॉलर में हुई, जिसने एक नया रिकॉर्ड स्थापित कर दिया. यह नीलम रूस के शाही परिवार का हिस्सा है.

Written By abhinav tripathi
Published: Nov 13, 2026, 10:19 AM IST | Updated: Nov 13, 2026, 10:28 AM IST
Image Credit: बेशकीमती नीलम की नीलामी ने चौंकाया. (फोटो- एआई)
Join

रूस के शाही रोमानोव राजवंश के खजाने का हिस्सा ऐतिहासिक 'रोमानोव नीलम' इस समय चर्चा का केंद्र बना हुआ है. हाल में ही इस बेशकीमती नीलम की नीलामी हुई. यह नीलम एक शानदार ब्रेसलेट में जड़ा हुआ है, जिसको स्विट्जरलैंड के जिनेवा शहर में बेचा गया. बुधवार (11 नवंबर) को सोथबीज (Sotheby’s) नाम के नीलामी घर ने इसे नीलाम किया, जिसकी कीमतों ने एक नया रिकॉर्ड स्थापित कर दिया.

रिपोर्ट्स के अनुसार, रोमानोव नीलम की बिक्री करीब 4.9 मिलियन डॉलर यानी लगभर 46 करोड़ रुपये में हुई है. स्विस फ्रैंक में यह रकम 4.1 मिलियन होगी. बताया जाता है कि यह कीमत नीलामी से पहले लगाए गए अनुमान से कही ज्यादा है. शुरुआत में इस ब्रेसलेट की कीमत काफी कम आंकी गई. माना गया था कि नीलामी के बाद यह 850,000 से 1.7 मिलियन स्विस फ्रैंक बिक जाएगा, लेकिन बिक्री की कीमत देखकर सभी हैरान रह गए.

रोमानोव परिवार का खास खजाना

करीब 197.80 कैरेट वजनी यह नीलम  कुशन (गद्देदार) के आकार का है. इसको पूरी दुनिया में 'रोमानोव नीलम' के नाम से जाना जाता है. एक समय पर यह नीलम रूस के मशहूर रोमानोव परिवार के शाही खजाने का हिस्सा था और रूस के सम्राटों का यह खजाना दुनिया के सबसे महंगे और भव्य शाही खजानों में गिना जाता है.

बता दें कि रोमानोव परिवार रूस का आखिरी शाही परिवार था. उनका शासन 1917 में खत्म हो गया था. उसी समय रूसी क्रांति की शुरुआत हुई थी. तब जाकर निकोलस द्वितीय ने अपनी गद्दी छोड़ दी थी. इसके अगले साल बोल्शेविकों ने इस शाही परिवार की हत्या कर दी थी.

खास शाही खजाने का सफर

हालांकि, यह कीमती नीलम रोमानोव परिवार के पास कब और कैसे आया, इसकी पक्की जानकारी नहीं मिलती है, लेकिन साल 1883 के एक शही समारोह के दौरान इसको निकोलस द्वितीय की मां महारानी मारिया फ्योडोरोवना ने पहने हुए थीं. बताया जाता है कि महारानी ने इसे अपनी स्कर्ट के सामने वाले हिस्से पर अपने एक अन्य जोड़े के साथ लगाया था.

जानकार बताते हैं कि रूसी क्रांति के बाद 1920 के दशक में सोवियत सरकार ने रोमानोव खजाने को बेचना शुरू कर दिया. साल 1927 में गान्ना वाल्स्का नाम की एक महिला ने इस नीलम को खरीदा. उस समय यह नीलम एक हार (नेकलेस) में जड़ा गया था.  साल 1971 में गान्ना में वाल्स्का की संपत्ति बेची गई थी. उस वक्त तक यह नीलम एक छोटे हार में लगाया जा चुका था.

नीलम को दिया गया नया रूप

गौरतलब है कि साल 2015 में मशहूर ज्वेलर कार्टियर ने इसको एक नया रूप दिया. उन्होंने नीलम को एक नए ब्रेसलेट में जड़ दिया था. इस ब्रेसलेट में हीरे लगे हुए हैं और इसका डिजाइन ज्यामितीय है. बता दें कि रोमानोव परिवार के गहरेन हमेशा से ऊंची कीमतों पर बिकते रहे हैं. साल 2021 में भी सोथबीज ने एक ऐसी ही नीलामी की थी. उस वक्त रोमानोव परिवार का एक नीलम और हीरे का ब्रूच नीलाम हुआ था.

यह भी पढ़ें: जिस सिपाही ने लगाई फटकार, उसे मिला वीरता पुरस्कारः पीट हेगसेथ के फैसले ने सबको चौंकाया

यह भी पढ़ें: जेनसन हुआंग की 'लव लाइफ' पर बवालः अब तीसरे अफेयर का हुआ खुलासा, Nvidia के शेयर धड़ाम

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं।  पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजनीति और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखना पसंद है। वैश्विक घटनाक्रम के किसी भी जटिल मुद्दे को आसान भाषा में समझाना अच्छी तरीके से आता है। इससे पहले जागरण डॉट कॉम के साथ सब एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं।  करियर की शुरुआत एक सैटेलाइट चैनल से की थी। पत्रकारिता की पढ़ाई काशी विद्यापीठ वाराणसी से की है। 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES