पाकिस्तान की मस्जिद से मिला बारूद का भंडार, भारत पर फोड़ा ठीकरा, फिर दिखा 'आतंकिस्तान' का दोगला चेहरा
पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान में एक मस्जिद से भारी मात्रा में गोला-बारूद और हथियार बरामद हुए हैं. हैरानी की बात ये है कि आतंकियों को पालने वाला पाकिस्तान इसका दोष भारत पर डाल रहा है.
पाकिस्तान में एक मस्जिद से आतंकियों के हथियारों का जखीरा बरामद हुआ है. मामला उत्तरी वजीरिस्तान के मीर अली गांव का है, जहां मस्जिदों में आतंकवादियों के दो ठिकानों का भंडाफोड़ हुआ है. मस्जिद में आतंकियों के ठिकानों से IED, विस्फोटक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद हुए हैं. पाक सेना के जनसंपर्क विभाग ने बताया कि उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के उत्तरी वजीरिस्तान जिले में स्थित मोजक गांव में एक खुफिया अभियान चलाया गया.
हालांकि, इस खबर से किसी को हैरानी नहीं होनी चाहिए, क्योंकि जिस मुल्क की नीति ही आतंकवाद पर टिकी हो, वहां ऐसा होना लाजमी है.आतंक की दुकान चलाने वाला पाकिस्तान इस घटना का ठीकरा भारत के सिर फोड़ना चाहता है. इसे ही चोरी और सीना जोरी कहा गया है.
फितना-अल-ख्वारिज के ठिकानों पर निशाना
एक आधिकारिक बयान में, इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए इस ऑपरेशन में 'फितना अल-ख्वारिज' के ठिकानों को निशाना बनाया गया. ये ऐसे आतंकवादी संगठन हैं, जिन्हें भारत का समर्थन और फंडिंग हासिल है. तो पढ़ा आपने. जिस पाकिस्तान के घर में सालों तक अलकायदा का सरगना ओबामा बिन लादेन छिपा रहा. जिसके शहरों के बीच लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद की आतंकी स्कूल चलते हैं, वो इसका ठीकरा भारत के सिर पर फोड़ रहा है.
हथियार-गोला-बारूद बनाने का सामान बरामद
ISPR ने कहा, सुरक्षा बलों ने मस्जिदों के भीतर बनाए गए दो ठिकानों को पूरी तरह से सैनिटाइज किया. इस ऑपरेशन के दौरान बड़ी मात्रा में तैयार किए गए इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED), गोला-बारूद, हथियार और विस्फोटक बनाने का सामान बरामद हुआ. ISPR ने बताया कि आतंकवादियों ने जानबूझकर इन मस्जिदों का इस्तेमाल विस्फोटक सामग्री रखने और टॉर्चर सेल चलाने के लिए किया था.
सेना के जनसंपर्क विभाग ने मस्जिदों के इस तरह के इस्तेमाल को पूजा स्थलों का घोर अपमान और इस्लामी शिक्षाओं के प्रति अनादर का सबूत बताया. उन्होंने कहा कि इन आतंकवादियों को अफगान तालिबान का समर्थन हासिल है, और धर्म की जिस व्याख्या को ये मानते हैं, उसे पाकिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा के लोग पूरी तरह खारिज करते हैं.
ISPR ने बताया कि इलाके में 'विदेशी मदद से चल रहे अन्य ठिकानों को खत्म करने के लिए' अभी भी एक सैनिटाइजेशन ऑपरेशन चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद विरोधी अभियान, जिसे 'अज्म-ए-इस्तेहकाम' के नाम से जाना जाता है, देश से विदेशी समर्थित आतंकवाद को पूरी तरह खत्म करने के लिए जारी रहेगा.