SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

PAK में रेल हादसा: पंजाब प्रांत में पटरी से उतरी चलती ट्रेन, 6 लोगों की दर्दनाक मौत

Train Accident In Pakistan: पाकिस्तान में आज सुबह पंजाब में एक ट्रेन के पटरी पर उतरने के बाद लगभग 5 लोगों की मौत हो गई. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है. घटनास्थल पर रेस्क्यू अभियान चल रहा है.

Written By Shruti Kaul
Published: Oct 13, 2026, 11:15 AM IST | Updated: Oct 13, 2026, 01:08 PM IST
Join

Pakistan Train Accident:  पाकिस्तान में मंगलवार ( 13 अक्टूबर 2026) को सुबह पंजाब प्रांत में एक पैसेंजर ट्रेन की पटरी से उतरने के बाद कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. न्यूज एजेंसी 'AP'ने पाकिस्तान रेलवे के प्रवक्ता कलीम अख्तर के हवाले से बताया कि कराची से  पेशावर जा रही रहमान बाबा एक्सप्रेस पंजाब प्रांत के शेर शाह में पटरी से उतर गई.  

घायलों को इलाज के लिए मुल्तान के निश्तर अस्पताल ले जाया गया. वहीं,  दुर्घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है.

मरम्मत के बाद हुई घटना 


घटना को लेकर बचाव अधिकारियों ने बताया कि 13 डिब्बों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, जबकि 1डिब्बे में बचाव कार्य जारी है. यात्रियों के मुताबिक, दुर्घटना से पहले रोहरी के पास नौवें डिब्बे के नट बोल्ट की मरम्मत की गई थी. इसके बाद दुर्घटना हुई. वहीं, मामले को लेकर प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने संबंधित अधिकारियों को रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाने और यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि घायलों को बिना किसी देरी के बेहतर मेडिकल ट्रीटमेंट मिले.

रेल हादसे से जूझ रहा पाक 


ट्रेन के पटरी से उतरने की वजह का अभी तक कोई आधिकारक बयान सामने नहीं आया है. पाकिस्तान रेलवे और संबंधित अधिकारियों की ओर से भी इसपर अबतक कोई जानकारी सामने नहीं आई है. पाकिस्तान में लंबे समय से ट्रेन दुर्घटनाएं हो रही हैं. यहां अगस्त 2023 में सिंध के नवाबशाह के पास हजारा एक्सप्रेस के पटरी से उतरने से कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई और 100 से ज्यादा लोग घायल हुए. इस घटना से रेलवे सुरक्षा और रखरखाव के बारे में नई चिंताएं पैदा हुईं.    

ड्राइवर ने दी जानकारी 


'डॉन' की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रेन ड्राइवर रिजवान अब्बास ने बताया कि ट्रेन 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चल रही थी. उन्होंने कहा,' सिग्नल क्लियर था और जब मैं शेर शाह स्टेशन इलाके से गुजर रहा था, तो मुझे अचानक एक झटका महसूस हुआ.' उन्होंने बताया कि उन्होंने ब्रेक लगाए और ट्रेन को रोकने में कामयाब रहे. उन्होंने कहा,ट जब मैं इंजन से बाहर निकला और पीछे मुड़कर देखा, तो पाया कि पैसेंजर कोच पटरी से उतर गए थे और पटरी के बाहर पड़े थे. यह बहुत भयानक मंजर था.' अब्बास ने यह भी कहा कि ट्रेन बिल्कुल ठीक हालत में थी.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज़ी न्यूज में सब एडिटर. वनस्थली विद्यापीठ यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन. ये राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मुद्दो से जुड़े विषयों पर लिखती हैं. लिखने के अलावा श्रुति को नई जगहों पर घूमना, संगीत सुनना, फिल्में देखना और फूड एक्सप्लोर करने का बेहद शौक है. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES