SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

एक तो चोरी, ऊपर से सीनाजोरी: BSF की कार्रवाई से बौखलाया पाकिस्तान; भारतीय राजनयिक को तलब कर दर्ज कराया विरोध

पंजाब के तरनतारन में भारत-पाक सीमा पर दो लोगों की मौत पर पाकिस्तान ने विरोध जताया है. ये वही घुसपैठिए हैं,जो भारत की सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे थे.

Written By Bhoopendra Rai
Published: Oct 03, 2026, 05:52 PM IST | Updated: Oct 03, 2026, 06:41 PM IST
Image Credit: घुसपैठ पर BSF के कड़े एक्शन से तिलमिलाया पाकिस्तान
Join

पंजाब बॉर्डर पर BSF की गोलीबारी में दो संदिग्ध घुसपैठिए मारे गए हैं. भारत की इस कार्रवाई पर पाकिस्तान भड़क गया है. शनिवार को पाकिस्तान ने भारतीय राजनयिक को तलब कर कड़ा विरोध जताया है. उसका दावा है कि मारे गए दोनों लोग आम नागरिक थे, जबकि भारतीय अफसरों का कहना है कि वे जबरन भारत में घुसने की कोशिश कर रहे थे, और जवानों की चेतावनी न मानने पर ही उन पर गोली चलाई गई.

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि भारतीय सीमा सुरक्षा बल (BSF) की गोलीबारी में दो पाकिस्तानी नागरिक मारे गए हैं. पाकिस्तान का दावा है कि BSF ने निहत्थे नागरिकों को निशाना बनाया. उसने भारत के उस दावे को भी खाजिर किया है, जिसमें मारे गए लोगों को घुसपैठिया बताया है. पाकिस्तान ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की और कहा कि जांच रिपोर्ट पाकिस्तान सरकार को सौंपी जाए.

भारत की तरफ से क्या बताया गया?

यह घटना शुक्रवार की है. जब पंजाब के तरनतारन जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 2 संदिग्धों को गोली मारी गई. तरनतारन के पुलिस उपाधीक्षक डीएसपी भिखीविंड अतुल सोनी ने बताया कि तीन संदिग्ध पाकिस्तान की तरफ से भारत की सीमा में घुस रहे थे,  BSF जवानों ने उन्हें रुकने की चेतावनी दी थी. इसके बाद तीन में से एक वापस पाकिस्तान लौट गया था, लेकिन 2 आगे बढ़ते रहे. फिर BSF ने फायरिंग की और दोनों की मौत हो गई. 

ये भी पढ़ें: वीकेंड पर 'पहाड़ जाम': सैलानियों का सैलाब, बद्रीनाथ से कैंची धाम और शिमला तक गाड़ियों की लंबी कतार
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पत्रकारिता में 9 साल से सक्रिय भूपेंद्र कुमार राय Zee News में सीनियर सब एडिटर के तौर पर न्यूज टीम का हिस्सा हैं, देश विदेशी की खबरें कवर करते हैं. 2017 में ETV Bharat (हैदराबाद) से करियर की शुरुआत करने के बाद वे 2020 में Zee News पहुंचे, जहां 2022 तक काम किया. 2023 में News24 की स्पोर्ट्स टीम को लीड करने का मौका मिला. इसके बाद India Daily Live में बतौर चीफ सब एडिटर स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े. 2024 में दोबारा News24 लौटे और नई स्पोर्ट्स वेबसाइट लॉन्चिंग का अहम हिस्सा रहे. अक्टूबर 2025 में News24 से अलविदा लेकर एक बार फिर Zee News पहुंचे हैं. खेलों में गहरी रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, ओलंपिक गेम्स, हॉकी वर्ल्ड कप समेत बड़े खेल इवेंट को कवर करने का अनुभव है. ब्रेकिंग न्यूज, क्रिकेट एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर अच्छी पकड़ है. जी न्यूज में खेल से जुड़ी खबरों के बाद अब न्यूज टीम के साथ रियलटाइम न्यूज पर काम कर रहे हैं. एक्सप्लेनर और किसी भी मुद्दे पर रिसर्च के साथ उसे आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. आप Bhoopendra.Rai@zeemedia.com पर सीधे ईमेल या फिर नीचे X और Facebook से जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES