SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बिकेगा नकली सोना-चांदी, मचेगी आर्थिक उथल-पुथल, मौत के बाद मिलेगा खजाना; 2027 के लिए क्या है नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियां?

मशहूर भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियां कौतुहल का विषय हैं. बरसों से लोग जानना उनकी भविष्यवाणियों के बारे में जानना चाहते हैं. उनके समर्थकों का दावा है कि उनकी कई भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं. मगर, 2027 के लिए उन्होंने क्या कहा है?

Written By Rachit Kumar
Published: Oct 26, 2026, 01:38 PM IST | Updated: Oct 26, 2026, 01:54 PM IST
Image Credit: नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियां कविताओं के रूप में लिखी हैं.
Join

नास्त्रेदमस को कौन नहीं जानता. उनकी भविष्यवाणियों को लेकर आज भी लोग उतने ही उत्सुक रहते हैं. लेकिन कुछ सवाल आज भी जस के तस हैं. क्या 16वीं सदी में पैदा हुए नास्त्रेदमस सच में भविष्य देख सकते थे? उनकी भविष्यवाणियां साफ-साफ नहीं बल्कि कविताओं में लिखी हैं. इनको देखकर तो लगता है कि हम पक्के तौर पर यह शायद नहीं जान पाएंगे. लेकिन, उनके समर्थकों का मानना है कि उन्होंने इतिहास की कई बड़ी घटनाओं के बारे में पहले ही बता दिया था, जिसमें लंदन की भीषण आग से लेकर 9/11 अटैक शामिल है.

स्काईहिस्ट्री के मुताबिक, नया साल आने में अब महज 2 महीने का वक्त बाकी है और लोग जानना चाहते हैं कि 2027 के लिए उनकी क्या भविष्यवाणियां हैं. साफ तौर पर कहें तो उन्होंने कुल 900 से ज्यादा कविताएं लिखी थीं. इनमें 2027 का साफ तौर पर जिक्र नहीं है. लेकिन बावजूद इसके उनकी कविताओं में छिपा गहरा मतलब निकालकर आज के वक्त से जुड़ी भविष्यवाणियों को समझा जा सकता है.

क्या मिलेगा ओक आइलैंड का खजाना?

सदियों से, कई कहानियों के मुताबिक, ओक आइलैंड पर एक रहस्यमयी खजाना दबा हुआ है, जिसे खोजने की तमाम कोशिशें अब तक नाकाम रही हैं.नास्त्रेदमस के मुताबिक, 2027 में हालात पूरी तरह बदल सकते हैं. उनकी कविताओं के कलेक्शन को 'सेंचुरीज' के नाम से जाना जाता है. इसके पहले हिस्से में कुछ दिलचस्प शब्द लिखे हैं, जैसे 'गिएन' के ओक पेड़ के नीचे, जिस पर बिजली गिरी थी, वहां से कुछ ही दूरी पर खजाना छिपा है.

क्या 'गिएन' (Gienne) और 'लैगिना' (Lagina) के नामों में इतनी समानता होना महज एक संयोग है? इतना ही नहीं, उनकी कविता में यह भी कहा गया है कि यह खजाना 'कई सदियों' से वहां दबा हुआ है. बदकिस्मती से, जब यह खजाना मिलेगा, तब 'एक आदमी की मौत हो जाएगी, जिसकी आंख में कोई स्प्रिंग या नुकीली चीज घुस जाएगी'. यह उस मशहूर श्राप से मेल खाता है, जिसके मुताबिक इस खजाने की तलाश में सात लोगों की जान जानी तय है.

शह-मात का गेम: धरे रह गए सुपरपावर्स के सारे दांव, नहीं गली ट्रंप और पुतिन के 'चेलों' की दाल

मिडिल ईस्ट में बदलाव की बयार

स्काईहिस्ट्री के मुताबिक, क्या हर सेंचुरी की 27वीं कविता खास तौर से 2027 के बारे में हो सकती है? नास्त्रेदमस की कविताओं की नंबरिंग को समझने का यह भी एक तरीका हो सकता है, और इससे मिडिल ईस्ट में चल रही मौजूदा उथल-पुथल पर जानकारी मिल सकती है.

पांचवीं सेंचुरी की 27वीं कविता में लिखा है, 'ब्लैक सी के पास, आग और हथियारों के बीच वह फारस से आकर ट्रेबिजोंड पर कब्जा कर लेगा.' फारस और ट्रेबिजोंड ईरान और ट्रैबजोन (तुर्की के काला सागर तट पर मौजूद एक शहर) के ऐतिहासिक नाम हैं.

क्या यह ईरान और अमेरिका के बीच लंबे समय से चली आ रही जंग को सुलझाने में तुर्किये की संभावित भूमिका की ओर इशारा कर रहा है? क्या ट्रैबजोन में कोई शांति शिखर सम्मेलन हो सकता है, जिसमें ईरान का कोई प्रतिनिधि (जिसे कविता में 'वह'कहा गया है) शामिल हो?

फ्रांस में किसे लग सकता है झटका!

सेंचुरी IX की 27वीं कविता में, नास्त्रेदमस ने शायद अपने ही मुल्क की भविष्यवाणी की है. उन्होंने कहा है,'पुल के पास हवा चलेगी और वह 'डॉफिन' पर हमला करेगा.' चूंकि 'डॉफिन' फ्रांस के पुराने राजघराने में उत्तराधिकारी को दी जाने वाली उपाधि थी, इसलिए यह कविता शायद 2027 के बारे में नहीं हो सकती.

हालांकि, माना जाता है कि नास्त्रेदमस ने अपनी भविष्यवाणियों को जानबूझकर रहस्यमयी रखा था, ताकि धार्मिक अधिकारियों के उत्पीड़न से बच सकें. तो क्या ऐसा हो सकता है कि यहां 'डॉफिन' शब्द का इस्तेमाल फ्रांस के मौजूदा राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के संभावित 'उत्तराधिकारी' के लिए किया गया हो? दूसरे शब्दों में कहें तो 2027 के फ्रांसीसी राष्ट्रपति चुनाव जीतने की सबसे प्रबल दावेदार? यह धुर-दक्षिणपंथी नेता मरीन ले पेन हो सकती हैं, तो क्या उन्हें चुनाव की दौड़ में किसी अप्रत्याशित चुनौती का सामना करना पड़ सकता है?

गाजा वॉर में खोया बेटा और दो भतीजे, संभाल चुके हैं इजरायली फौज की कमान, कौन हैं गादी आइजेकोट; जिनकी नेतन्याहू से है सीधी टक्कर

जंगलों की आग

जैसे-जैसे जलवायु परिवर्तन के कारण तापमान नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच रहा है, जंगलों में आग लगने की घटनाएं बढ़ गई हैं. आने वाले समय में स्थिति और भी खराब हो सकती है. नास्त्रेदमस ने भी अपनी सेंचुरी XI की 27वीं कविता में एक परेशान करने वाली भविष्यवाणी की है. इसमें लिखा है,'पश्चिमी दिशा से दिव्य अग्नि और दक्षिण से पूर्व की ओर बढ़ती हुई/आधे मरे हुए कीड़े, जिन्हें एक जड़ तक नसीब नहीं होती.' कम शब्दों में कहें तो सिर्फ इंसान ही नहीं, बल्कि हर कोई बढ़ती हुई भीषण गर्मी से जूझने के लिए मजबूर होगा.

आर्थिक संकट की भविष्यवाणी

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी में 2027 में आने वाले आर्थिक उथल-पुथल की ओर इशारा मिलता है. सेंचुरी VIII के 28वें क्वाट्रेन में 'सोने और चांदी की नकली कॉपीज के बढ़ने' का जिक्र है.

उन्होंने 'कर्ज के बोझ से पूरी तरह टूट जाने और बर्बाद हो जाने' की स्थिति का भी जिक्र किया है, और चेतावनी देते हुए कहा है, 'सभी दस्तावेज और बॉन्ड खत्म हो जाएंगे.' यह किसी बड़े वित्तीय संकट का संकेत जैसा लगता है. लेकिन हम यही उम्मीद करते हैं कि ऐसा ना हो.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रचित कुमार जी न्यूज डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर हैं. देश, दुनिया और डिफेंस की खबरों को आसान भाषा में बताने में महारत हासिल है. जी न्यूज से मई 2022 में जुड़े और शिफ्ट देखने का 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. जी न्यूज में Best Performer अवॉर्ड भी मिल चुका है. जी न्यूज, आजतक और एबीपी न्यूज में शिफ्ट देखते हुए महामहिम, बिहार के बाहुबली सीरीज शुरू की और कई एक्सप्लेनर खबरों पर काम किया.  इंडिया न्यूज और जनसत्ता में शिफ्ट देखने के साथ-साथ ट्रैफिक लाने वाली खबरों को तवज्जो दी. नवभारत टाइम्स से करियर की शुरुआत हुई और वहां तकरीबन ढाई साल तक फ्रंट पेज 2 और देश-विदेश के पन्नों की जिम्मेदारी संभाली. जर्नलिज्म में पोस्टग्रेजुएट और IIMC से डिप्लोमा करने  वाले रचित कुमार 13 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. आप Rachit.kumar@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES