App

ना चेहरा, ना पहचान... फिर भी 325 करोड़ में बिकी मूर्ति! दो हजार साल पुरानी इस मूर्ति ने बना दिया रिकॉर्ड

इटली में 2 हजार साल पुरानी एक सिर रहित मूर्ति बिकी है, जिसने दाम के मामले में नया रिकॉर्ड बना दिया है. वह मूर्ति 325 करोड़ रुपये में बिकी है.

ना चेहरा, ना पहचान... फिर भी 325 करोड़ में बिकी मूर्ति! दो हजार साल पुरानी इस मूर्ति ने बना दिया रिकॉर्ड
Image Credit: इटली में सिर टूटी हुई प्रतिमा करोड़ों रुपये में बिकी (इमेज क्रेडिट सोथाबे)

जमाना बेशक कितना भी बदल गया हो लेकिन पुरानी कलाकृतियों को चाहने वालों की अभी भी कोई कमी नहीं है. इटली में एक रोमन सम्राट की बिना धड़ वाली मूर्ति करीब 325 करोड़ रुपये यानी 34.26 मिलियन डॉलर में बिकी है. इसके साथ ही सबसे महंगी कलाकृति के मामले में इस मूर्ति ने नया रिकार्ड भी बना दिया है. मजे की बात ये है कि यही मूर्ति वर्ष 2010 में 69.92 करोड़ रुपये यानी 73.6 लाख डॉलर में बिकी थी. अब 5 गुना दाम पर इस मूर्ति के फिर बिकने से लोग हैरान हैं.

करीब 2 हजार साल पुरानी मूर्ति

आर्टनेट न्यूज़ के अनुसार, यह मूर्ति लगभग 2,000 साल पुरानी है और और रोमन इतिहास के जूलियो-क्लॉडियन काल से संबंधित है. चूंकि, इस मूर्ति का सिर टूट चुका है. इसलिए यह किसकी है, इस बारे में सटीक कुछ भी नहीं कहा जा सकता है. लेकिन अनुमान है कि यह आकृति ऑगस्टस, टिबेरियस या क्लॉडियस की हो सकती है. कहा जाता है कि करीब 2 हजार साल पहले के रोमन साम्राज्य के यही तीनों शुरुआती सम्राट थे.

14 मिनट तक चली नीलामी

इस मूर्ति को 21 अक्टूबर 2026 को सोथबी की नीलामी में पेश किया गया. यह बोली करीब 14 मिनट तक चली, जिसमें 5 लोगों ने इस प्रतिमा को खरीदने के लिए होड़ की. सबसे ज्यादा बोली लगने पर इसे 325 करोड़ रुपये  बिकी घोषित कर दिया गया. इसके साथ ही नीलामी में बिकने वाली प्राचीन रोमन कलाकृतियों की बिक्री के मामले में नया रिकॉर्ड भी बन गया.

क्रोएशिया से रोमन शहर आई थी प्रतिमा

मूर्ति की नीलामी करने वाले सोथबी के मुताबिक, यह मूर्ति क्रोएशिया में स्थित एक प्राचीन रोमन शहर 'सलोना' से आई थी. इस मूर्ति का निर्माण संगमरमर से हुआ है. माना जाता है कि यह संगमरमर ग्रीक द्वीप 'पारोस' से मंगवाया गया था, जो अपने उत्कृष्ट गुणवत्ता वाले संगमरमर के लिए प्रसिद्ध था.

करीब 16 साल पहले भी बिक चुकी

रिपोर्ट के मुताबिक, यह मूर्ति वर्ष 2010 में भी 69 करोड़ रुपये में बिकी थी. तब बिक्री के बाद उसे अमेरिका समेत दुनिया के कई शहरों के संग्रहालय में दिखाया गया था. अब 16 साल बाद यह मूर्ति फिर बिकी है और इसने करीब 5 गुना ज्यादा कीमत हासिल कर नया रिकॉर्ड बना दिया है. 
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Devinder Kumar

Devinder Kumar

अनुभवी पत्रकार और अंतर्राष्ट्रीय मामलों के विश्लेषक हैं. पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. अमर उजाला और नवभारत टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम करने के बाद, वर्तमान में वे Zee News में कार्यरत हैं. देश-दुनिया और ब्रेकिंग न्यूज पर नजर रखते हैं. अंतर्राष्ट्रीय राजनीति, वैश्विक घटनाक्रमों और खोजपरक पत्रकारिता में विशेष पकड़ है.
Read More