SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

150 साल पुरानी परंपरा पर लगेगा ताला: न्यूयॉर्क में घोड़ागाड़ी पर बैन, भारतीय पर्यटक की मौत के बाद लिया बड़ा फैसला

NYC Horse Carriage Ban: अमेरिका के सबसे बड़े शहर न्यूयॉर्क सिटी के सेंट्रल पार्क में एक भारतीय पर्यटक की मौत के बाद से घोड़ागड़ी पर पूरी तरह बैन लगा दिया गया है. इस घटना के बाद से ही कई एनिमल राइट्स एक्टिविस्ट लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे थे.

Written By Shruti Kaul
Published: Oct 23, 2026, 08:27 AM IST | Updated: Oct 23, 2026, 08:29 AM IST
Join

Horse Carriage Ban In New York City: अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी में 150 साल से ज्यादा समय से चल रही घोड़ागाड़ी पर जल्द बैन लगने वाला है. इन्हें हटाने को लेकर पहले से ही एनिमल राइट्स एक्टिविस्ट लगातार विरोध कर रहे थे. बैन को लेकर शहर की सिटी काउंसिल की ओर से जून 2028 से घोड़ागाड़ी की सवारी हटाने वाले बिल को पास कर दिया गया है. बिल के पक्ष में 40 वोट पड़े. वहीं, 7 सदस्यों की ओर से इसका विरोध किय गया.

न्यूयॉर्क में 150 से भी ज्यादा सालों से घोड़ागाड़ी सेंट्रल पार्क में घूम रही हैं. ऐसे में इसपर बैन लगाने से कई घोड़ागाड़ी चालकों के बिजनेस को काफी नुकसान पहुंच सकता है. यह फैसला 18 साल के एक भारतीय पर्यटक रोमांच महाजन की अनियंत्रित घोड़ागाड़ी से कूदकर हुई मौत के बाद लिया गया. घटना के बाद से ही शहर में घोड़ागाड़ी बैन करने की मांग उठाई जा रही थी.  

भारतीय पर्यटक की मौत के बाद लिया फैसला 


महाजन के परिवार ने व्यक्तिगत रूप से नगर निगम से इन राइड्स को बंद करने की अपील की और भावुक होकर कहा कि उन्हें ये राइड्स सुरक्षित लगती थीं.  महाजन के चाचा गौरव महाजन ने गुरुवार ( 22 अक्टूबर 2026) को एनिमल राइट्स एक्टिविस्ट के साथ एक रैली के दौरान इस प्रस्ताव की सराहना करते हुए कहा कि न्याय का समय आखिरकार आ गया है. उन्होंने कहा,' हम अपने इस भारी नुकसान को शहर के लिए दया की एक अटूट ढाल में बदल रहे हैं. महीनों से हमारे परिवार को शोक मनाने की इजाजत नहीं मिली है. हमें संघर्ष करना पड़ा है. हमें अपने गहरे दुख को बदलाव की लड़ाई में बदलना पड़ा है.' 

परेशानी में घोड़ागाड़ी चालक 


घोड़ागाड़ी चालकों ने महाजन और उनके परिवार के प्रति सहानुभूति व्यक्त की है. हालांकि, उनका तर्क है कि एक ही दुर्घटना के चलते उन्हें गलत तरह से निशाना बनाया जा रहा है. इसको लेकर लंबे समय से घोड़ागाड़ी चलाने वाली और इस उद्योग की प्रवक्ता क्रिस्टीना हैनसेन ने कहा,' बैन लगाने से वैकल्पिक रोजगार या हमारे कारोबार को जारी रखने में कोई मदद नहीं मिलेगी. जब तक मैं नई नौकरी ढूंढ रही हूं, तबतक मेरा किराया कौन चुकाएगा?'  

ट्रंप ने जताया दुख 


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नाम पर एक ट्रंप टावर सेंट्रल पार्क से कुछ ही दूरी पर स्थित है. उन्होंने बैन पर अफसोस जताते हुए घोड़ागाड़ी की सवारी को विशिष्ट अनुभव बताया. ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X'पर लिखा,' यह देखकर बेहद दुख हुआ कि सेंट्रल पार्क की मशहूर घोड़ा-गाड़ी सेवा, जो एक सदी से भी ज्यादा समय से चली आ रही थी अब खत्म हो रही है. इसकी मुख्य वजह एक दुखद हादसा है. इस इलाके में कारों के भी कई हादसे होते हैं, लेकिन फिर भी कारों को पार्क में जाने से नहीं रोका जाता. तो फिर घोड़ा-गाड़ियों को क्यों रोका जा रहा है? यह एक बेहतरीन परंपरा थी. इतिहास का एक और हिस्सा अब चला गया. इसकी कमी खलेगी.' 
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज़ी न्यूज में सब एडिटर. वनस्थली विद्यापीठ यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन. ये राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मुद्दो से जुड़े विषयों पर लिखती हैं. लिखने के अलावा श्रुति को नई जगहों पर घूमना, संगीत सुनना, फिल्में देखना और फूड एक्सप्लोर करने का बेहद शौक है. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES