SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा एक्शन, व्हाइट हाउस की नई प्रेस सेक्रेटरी जकारिया बर्खास्त; नौकरी के पांच दिन बाद ही गई कुर्सी

अमेरिकी व्हाइट हाउस की नई प्रेस सचिव केटी जकारिया को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बर्खास्त कर दिया है. जकारिया ने पांच दिन पहले ही अपनी पारी की शुरुआत की थी. नौकरी के पहले दिन ही उन्हें अपनी वकालत की डिग्री को लेकर विवादों का सामना करना पड़ा था.

Written By abhinav tripathi
Published: Oct 17, 2026, 07:30 IST | Updated: Oct 17, 2026, 14:26 IST
Image Credit: नौकरी के पांचवें दिन ही व्हाइट हाउस की नई प्रेस सचिव बर्खास्त. फोटो- एपी
Join

US News: अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक निवास व्हाइट हाउस की नई प्रेस सचिव केटी जकारिया इन दिनों चर्चा की केंद्र बन गई हैं. नौकरी के केवल कुछ दिन बाद ही वह खुद की फेक मार्केटिंग करने को लेकर विवादों में आ गईं. इस बीच जानकारी सामने आई है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रेस सचिव केटी जकारिया को शुक्रवार (16 अक्टूबर) को उनके पद से हटा दिया. जकारिया की केवल पांच दिन पहले ही इस पद पर नियुक्ति हुई थी. इससे पहले ट्रंप ने उन्हें अपने पद बने रहने के लिए फिर से विचार करने को कहा था. हालांकि, इन नियुक्ति को लेकर सार्वजनिक घोषणा नहीं की गई थी.  

दरअसल, व्हाइट हाउस की नई प्रेस सचिव केटी जकारिया नौकरी के पहले दिन से ही विवादों में हैं. उनपर आरोप है कि वह BAR की परीक्षा में फेल हो गईं थीं, इसके बावजूद भी वह ऐसी पोस्ट साझा कर रही हैं, जिनमें उन्हें अटॉर्नी बताया गया. जकारिया ने प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट की जगह ली है. लेविट ने इसी साल अगस्त में इस पद को छोड़ने का फैसला किया था.

जकारिया पर ट्रंप ने क्या कहा?

'द न्यूयॉर्क टाइम्स' की एक रिपोर्ट बताती है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पत्रकारों को बताया कि उन्होंने जकारिया से इस नौकरी के बारे में फिर से सोचने के लिए कहा था. ट्रंप ने बताया कि उन्होंने जकारिया से कहा था कि उन्हें यह नौकरी करने की कोई जरूरत नहीं है और अगर वे उनकी जगह होते, तो इस पद के बारे में फिर से विचार करते.

ट्रंप ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मैंने केटी से कहा कि मेरी राय में उनके साथ बहुत अन्याय हुआ है. ट्रंप ने यहां तक कहा कि जकारिया को मीडिया की ओर से काफी निशाने पर लिया गया. कहा कि प्रेस ने केटी के साथ काफी सख्ती बरती है, अब इन सब चीजों से आपको गुजरने की जरूरत नहीं है. 

जकारिया कैसे विवादों में आ गईं

गौरतलब है कि काम के पहले ही हफ्ते में प्रेस ब्रीफिंग के दौरान खराब प्रदर्शन के बाद जकारिया के बैकग्राउंड को लेकर कई सवाल खड़े हुए. चूंकि, जकारिया लंबे समय से खुद को एक वकील बताती आई हैं, उन्होंने फॉक्स न्यूज जैसे मीडिया आउटलेट्स के लिए कमेंटेटर के तौर पर अपनी पहचान बनाने की कोशिश की है. हालांकि, अभी तक उन्होंने किसी भी जगह ऐसा बयान नहीं दिया है, जिससे यह पता चल सके कि वह अमेरिका के किसी भी राज्य से बार की परीक्षा पास की हो.

इन्हीं सवालों के बाद केटी विवादों के घेरे में आ गईं. जकारिया ने ट्रंप की सोशल मीडिया कंपनी ट्रूथ में कुछ समय तक काम किया था. पिछले हफ्ते जब वह पहली बार प्रेस के सामने आईं, तो उनकी काफी आलोचना हुई. पत्रकारों ने उनसे सीधे पूछा कि उन्होंने बार की परीक्षा कहां से पास की है. इस दौरान जकारिया ने कहा कि जब मैं चीन गई थी..., लेकिन इसके आगे वह कुछ नहीं बोल पाईं.

केटी जकारिया का पोस्ट

गौरतलब है कि केटी जकारिया की बर्खास्तगी की खबर के कुछ समय बाद ही उन्होंने एक पोस्ट किया. उन्होंने एक सोशल मीडिया एक पोस्ट में कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए काम करना सम्मान की बात थी. उनका कार्यकाल काफी छोटा और उतार-चढ़ाव भरा रहा, जिसमें उनके पेशेवर बैकग्राउंड पर सवाल उठे और पत्रकारों के सवालों का जवाब देने में उनमें अनुभव की कमी दिखी.

वहीं, इस मामले की जानकारी रखने वाले एक शख्स ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि जकारिया इस पद से हट रही हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने उनके भविष्य को लेकर संदेह जताया था. उन्होंने कहा कि इस वीकेंड पर लौटने के बाद वह जकारिया से बात करेंगे.

यह भी पढ़ें: दहलेगा ईरान, मचेगा घमासान; ट्रंप अब करेंगे 'दिल' पर वार, आखिर क्यों शिया मुल्क के लिए इतनी खास है पिकैक्स माउंटेन?

यह भी पढ़ें: 'मेकअप और घर के काम में लग जाता है वक्त, काम के लिए मिलता कम समय', जापानी पीएम ताकाइची के बयान पर क्यों छिड़ा बवाल?
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं।  पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजनीति और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखना पसंद है। वैश्विक घटनाक्रम के किसी भी जटिल मुद्दे को आसान भाषा में समझाना अच्छी तरीके से आता है। इससे पहले जागरण डॉट कॉम के साथ सब एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं।  करियर की शुरुआत एक सैटेलाइट चैनल से की थी। पत्रकारिता की पढ़ाई काशी विद्यापीठ वाराणसी से की है। 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES