SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बादशाह आए-गए, सल्तनतें बदलीं... नहीं बदला ग्रैंड बाजार का जलवा! 600 साल पुरानी है इसकी कहानी

इस बाजार की गिनती सबसे बड़े और पुराने बाजारों में होती है. इसका इतिहास 15वीं शताब्दी से जुड़ता है. इसकी चमक-दमक में आज भी भी रत्ती भर कमी नहीं आई है. दुनियाभर के सैलानी और घुमक्कड़ यहां आकर शॉपिंग करना नहीं भूलते हैं. कैसे बरकरार है इसकी रौनक, आइए जानते हैं.

Written By Shwetank Ratnamber
Published: Nov 14, 2026, 15:49 IST | Updated: Nov 14, 2026, 16:19 IST
Image Credit: ग्रैंड मार्केट (reuters)
Join

अगर आप उन लोगों में से हैं, जिन्हें दुनिया घूमते हुए इतिहास जानने का शौक है, तो हम आपको उस मार्केट के बारे में बताने जा रहे हैं, जो करीब 600 साल पुरानी है. सदियां बीतने के बावजूद इसका जलवा कायम है. यहां बात तुर्किये के ग्रैंड बाजार की, जिसकी गिनती दुनिया के सबसे पुराने और बड़े बाजारों में होती है. आज एर्दोआन के जमाने में भी इस बाजार की रवायतें और पहचान नहीं बदली. इस बाजार की सदियों पुरानी कारीगरी की पहचान अब भी कायम है. 

इतिहास

ग्रैंड बाजार की नींव 1453 के बाद पड़ी. तब यहां ऑटोमन साम्राज्य का शासन था. उस समय मेहमद द्वितीय का इस इलाके पर राज था. उसे विजेता सुल्तान के नाम से भी जाना जाता था. वह तरक्कीपसंद सुल्तान था और उसे ऐसे बाजार की जरूरत थी, जो उसके साम्राज्य के विस्तार के लिए फंड जुटाने के साथ शहर में रहने वाले अलग-अलग समुदायों की जरूरतें भी पूरी कर सके. इसलिए उसने इसका निर्माण कराया.

सदियों पुराने हुनर जिंदा

इस बाजार की किसी गली में बेशकीमती नगीने तराशे जाते हैं, तो कहीं हाथों से कालीन बुने जाते हैं. रोजाना सैकड़ों लोग इसका शाही इतिहास और चमक-दमक देखने-समझने के साथ खरीददारी करने आते हैं. चमचमाती दुकानों मैं मौजूद सैलानियों की भीड़ के पीछे एक ऐसी दुनिया भी छिपी है, जो सदियों से अपने हुनर, साझा विरासत और कारोबार की परंपरा को समेटे है. 

दिल्ली की गलियों की तरह अलग पहचान

ग्रैंड बाजार ने कई बार बड़े भूकंपों तक का सामना किया, लेकिन आज भी ये टिकी है. इसकी गलियां एक-दूसरे को काटती हुई आगे बढ़ती हैं. इस बाजार की गलियों में घूमेंगे तो आपको पुरानी दिल्ली से लेकर पहाड़गंज तक की गलिया याद आ जाएंगीं- जैसे - पराठे वाली गली, दरीबा कलां, चूड़ीवालान, कटरा नील, खारीबावली, रुमालवाली गली, सदर बाजार तक का अहसास आपको यहां पर हो सकता है. 

हालांकि यहां एक दिलचस्प बात आपको ये बता दें कि जब ग्रैंड बाजार बना था तब भारत में मुगल वंश की स्थापना करने वाला बाबर पैदा भी नहीं हुआ था. ओटोमन सुल्तान मेहमद द्वितीय जब इस बाजार को बनवा रहा था, तब दिल्ली पर लोदी वंश का शासन था. सत्ता बहलोल लोदी के पास थी.

आज भी यहां दुनियाभर के सैलानी घूमने आते हैं और इसके सदियों पुराने इतिहास को जीने की कोशिश करते हैं. यहां की ज्वैलरी और कपड़े दुनियाभर में मशहूर हैं. यहां के ड्राइ फ्रूट्स भी बहुत पसंद किए जाते हैं. कांच का सामान भी विदेशों में एक्सपोर्ट होता है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

श्वेतांक रत्नाम्बर वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 22 वर्षों से ज्यादा का व्यापक अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय (देश-दुनिया) खबरों की डेस्क पर कार्यरत हैं. समसामयिक मुद्दों, वैश्विक राजनीति और कूटनीति पर गहरी समझ रखने वाले श्वेतांक जटिल अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों और राजनीतिक समीकरणों का सटीक विश्लेषण करने के विशेषज्ञ हैं.Zee News डिजिटल से पहले उन्होंने ज़ी मीडिया नेटवर्क के ग्लोबल न्यूज़ चैनल 'WION' के साथ काम किया है. इस दौरान उन्होंने 'Gravitas', 'The West Asia Post' और 'One Africa' जैसे कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्राइम-टाइम शोज़ के हिंदी प्रोडक्शन और इंटरप्रिटेशन में अहम भूमिका निभाई. 2004 से शुरू हुए अपने पत्रकारिता करियर में श्वेतांक ने रिपोर्टिंग और एंकरिंग के साथ-साथ चार लोकसभा और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की व्यापक ग्राउंड कवरेज की है.जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI), नई दिल्ली से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा के बाद मास कम्युनिकेशन और पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स डिग्री हासिल करने वाले श्वेतांक लंबे समय से 'प्रेस क्लब ऑफ इंडिया' (PCI) के सम्मानित सदस्य हैं.आप श्वेतांक रत्नाम्बर से सीधे shwetank.ratnamber@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), मेटा (फेसबुक) और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.' 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES