)
Israel PM Makeup Expenses : एक्ट्रेस और मॉडल जैसे सेलेब्रिटीज के मेकअप, हेयर और कपड़ों पर करोड़ों खर्च होना आम बात है, लेकिन चौंकाने वाली बात ये है कि ऐसा देश, जिसे आए दिन जंग से लड़ना पड़ता है वहां का प्रधानमंत्री अपने मेकअप पर करोड़ों उड़ा रहा है. सामने आई एक रिपोर्ट के मुताबिक इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने इस कार्यकाल में मेकअप पर 4 करोड़ रुपये खर्च कर दिए हैं.
इजरायल के प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से किए गए खुलासे में पाया गया कि राज्य ने साल 2019 की शुरुआत और और अगस्त 2026 के बीच अपने प्रधानमंत्रियों के हेयर स्टाइलिंग, मेकअप और आधिकारिक प्रतिनिधित्व खर्चों पर लगभग 470,000 डॉलर यानी तकरीबन 4.49 करोड़ रुपये खर्च किए. मूवमेंट फॉर फ्रीडम ऑफ इंफोर्मेंशन की ओर से वकील यारा विंकलर वालिट ने दिसंबर 2025 में दायर फ्रीडम टू इंफोर्मेशन की याचिका के बाद ये आंकड़े जारी किए.
जारी किए गए रिकॉर्ड से पता चला कि बाल और मेकअप पर हुए खर्चों का लगभग 90 प्रतिशत हिस्सा इजरायल के वर्तमान प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा पर हुआ. हालांकि, रिकॉर्ड से हेयर स्टाइलिस्ट और मेकअप आर्टिस्ट का नाम छिपा दिया गया.
2019 से अगस्त 2026 तक मेकअप और हेयर स्टाइलिंग पर लगभग 4.7 लाख डॉलर ( 4.49 करोड़) खर्च हुए, जिसमें 90 प्रतिशत नेतन्याहू और सारा पर खर्च हुआ.
2022 में मेकअप पर 26 लाख खर्च हुए.
साल 2023 में 98 लाख खर्च हुए.
सितंबर से नवंबर 2023 में बालों पर लगभग 2 लाख और मेकअप पर 1 लाख का खर्चा आया.
अक्टूबर 2023 में हेयर स्टाइलिंग पर लगभग 77 हजार खर्च हुए.
जुलाई 2024 में नेतन्याहू के अमेरिका दौरे पर लगभग 11 लाख का खर्चा आया.
2025 में 1 करोड़, जिसमें फरवरी में सबसे ज्यादा खर्चा आया था.
साल 2025 में वापस अमेरिका यात्रा के दौरान लगभग 12 लाख का खर्चा आया था.
नेतन्याहू का आधिकारिक प्रतिनिधित्व खर्च भी लगभग 1 करोड़ के बराबर हुआ है.
इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को अपने बालों पर एक्सपेरिमेंट करना बेहद पसंद है. वे समय-समय पर अपने बालों को अलग-अलग रंगों से रंगवाते हैं.
इजरायली मीडिया में भी उनके हेयर कलर को लेकर अक्सर चर्चा होती रहती है. एक बार नेतन्याहू ने खुद इंटरव्यू में बताया था कि वे ऐसे शैंपू का इस्तेमाल करते हैं, जिससे बालों का रंग बदल जाता है. उन्होंने ये भी बताया था कि बालों में एक्सपेरिमेंट के चलते उनके बाल कभी ग्रे, कभी बैंगनी तो कभी भूरे हो गए थे.