जहां लगा दुनिया के दिग्गजों का जमावड़ा, उसके पास मिला बम का पिटारा, आयरलैंड में किसने रची खूनी साजिश?
आयरलैंड में एक विश्व नेताओं के एक सम्मेलन के पास एक ऑफिस बिल्डिंग में एक्सप्लोसिव डिवाइस देखा. पुलिस ने इसे तुरंत इनएक्टिव किया. इस घटनाओं के बाद नेताओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं.
Explosive Near Dine Area Of World Leaders: आयरलैंड में शुक्रवार ( 13 नवंबर2 206) को सेना के बम एक्सपर्ट ने सेंट्रल डबलिन में एक ऑफिस बिल्डिंग में एक एक्सप्लोसिव डिवाइस देखा. उन्होंने इसे तुरंत डिफ्यूज किया. इस जगह के आसपास ही एक दिन पहले ही 2 दिवसीय समिट पूरा हुआ था, जिसमें वर्ल्ड लीडर ने खाना खाया था.
घटना को लेकर आयरिश पुलिस ने कहा कि उन्हें दोपहर को मेरियन स्क्वायर की बिल्डिंग में एक संदिग्ध डिवाइस की रिपोर्ट मिली थी. यहीं पर गुरुवार ( 12 नवंबर 2026) को EU और नॉन EU देशों के यूरोपियन पॉलिटिकल कम्युनिटी के नेता शामिल थे, जो स्क्वायर के दूसरी तरफ एक जगह पर डिनर के लिए मिले थे.
पुलिस ने डिफ्यूज किया बम
पुलिस ने घटना को लेकर बयान जारी करते हुए कहा,' असेसमेंट के आधार पर डिफेंस फोर्स की एक्सप्लोसिव ऑर्डनेंस डिस्पोजल (EOD) टीम को मौके पर आने के लिए कहा गया था. टीम ने इस कच्चे, लेकिन एक्टिव डिवाइस को डिफ्यूज कर दिया है.' पुलिस ने आगे कहा कि मामले की जांच चल रही है.
टाइट सिक्योरिटी के बावजूद लगा बम?
बता दें कि डिनर में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, ब्रिटिश पीएम एंडी बर्नहैम और कनाडा के प्राइम मिनिस्टर मार्क कार्नी अतिथि के तौर पर आयरलैंड की नेशनल गैलरी में डिनर में शामिल हुए. डिनर के लिए जगह के चारों ओर सिक्योरिटी घेरा लगाया गया था और मेरियन स्क्वायर के आस-पास की सड़कें बंद कर दी गई थीं.
पुलिस ने कहा कि दो दिन का यह समारोह अब तक का उनका सबसे बड़ा सिक्योरिटी ऑपरेशन था. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्री भी इस समिट शामिल थे, लेकिन वह डिनर में शामिल नहीं हुए थे. उन्हें डबलिन से बाहर अमेरिकी प्रेसिडेंशियल दूत जेरेड कुशनर और स्टीव विटकॉफ से मिलना था.
EOD ने पुलिस के हवाले किए बम
'आयरिश इंडिपेंडेंट' की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना को लेकर आयरलैंड की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा गया कि इलाके में मिली संदिग्ध वस्तु एक्टिव थी. इसे EOD की टीम ने तुरंत इनएक्टिव कर पुलिस को सौंपा. बयान में कहा गया,' आज शाम मेरियन स्क्वायर की एक ऑफिस बिल्डिंग में मिली संदिग्ध वस्तु के मामले में डिफेंस फोर्सेज एक्सप्लोसिव ऑर्डनेंस डिस्पोजल' (EOD) टीम के बम डिज्पोजल एक्सपर्ट ने पुलिस की मदद के लिए कार्रवाई की.' EOD ने चेकिंग के दौरान पाया कि बम एक्टिव था. ऐसे में उसे तुरंत डिफ्यूज कर पुलिस के हवाले किया गया. यह ऑपरेशन अब पूरा हो चुका है.