Only Girls Students: मुस्लिम देश की क्लास में छात्र तो छोड़िए, पुरुष टीचर्स की भी No Entry; फैसले से भड़की छात्राएं
तालिबान की तरह इराक में महिला शिक्षा पर रोक लगाने की कोशिश शुरू हो गई है. वहां की एक यूनिवर्सिटी से पुरुष प्रोफेसरों को छात्राओं को पढ़ाने से रोक दिया गया है.
अफगानिस्तान में तालिबान का कब्जा होने के बाद वहां पर महिला शिक्षा किस तरह रसातल में पहुंच चुकी है, यह पूरी दुनिया देख रही है. अब उसी राह पर चलते हुए एक और मुस्लिम मुल्क इराक में भी सख्ती कर दी गई है. इराक की अल-कादिसिया यूनिवर्सिटी में पढ़ाने वाले पुरुष प्रोफेसरों को छात्राओं को पढ़ाने से रोक दिया गया है. इसके चलते वहां ग्रेजुएशन और रिसर्च प्रोजेक्ट्स ठप पड़ गए हैं. पढ़ाई बर्बाद होने से परेशान करीब 400 महिला स्टूडेंट्स ने शुक्रवार को कैंपस में धरना-प्रदर्शन किया.
यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ भड़का विरोध
द गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार, यूनिवर्सिटी प्रशासन के फैसले के खिलाफ प्रदर्शन करने वाली छात्राओं ने इस कदम को भेदभाव भरा बताया. छात्राओं ने कहा कि ऐसा करके तालिबान की तरह लैंगिक भेदभाव वाली नीतियां इराक में लागू करने की कोशिश की जा रही है. इसे किसी भी तरह मंजूर नहीं किया जाएगा.
छात्राओं ने कहा कि इस फैसले से उनकी पढ़ाई ठप हो गई है. सुपरवाइजर न होने की वजह से उनकी ग्रेजुएशन की पढ़ाई सही ढंग से नहीं हो पाई जा रही है और न ही रिसर्च आगे बढ़ पा रही है. छात्राओं ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर यूनिवर्सिटी अधिकारी उन्हें धमकी दे रहे हैं. उनसे कहा जा रहा है कि अगर उन्होंने बदलाव का विरोध करना जारी रखा तो उन्हें पढ़ाई छोड़नी पड़ेगी.
छात्रों ने यूनिवर्सिटी के खिलाफ की नारेबाजी
इराकी-ब्रिटिश नारीवादी कार्यकर्ता बलसम मुस्तफा ने भी यूनिवर्सिटी प्रशासन के इस कदम का विरोध किया है. द गार्जियन से बात करते हुए मुस्तफा ने कहा कि यूनिवर्सिटी के अधिकारी छात्राओं के साथ ऐसा व्यवहार कर रहे हैं, जैसे वे नाबालिग हों और उन्हें अपने अच्छे-बुरे की समझ न हो. उनसे अपने अकादमिक जीवन को प्रभावित करने वाले मुद्दे पर आपत्ति जताने का अधिकार छीना जा रहा है.
ये भी पढ़ें- न कॉकपिट, न पायलट... फिर भी दुश्मन पर सीधा वार! तुर्किये ने सेना में शामिल किया मानवरहित विमान; क्या है खास?
इस फैसले पर विरोध भड़कने के बाद अल-कादिसिया यूनिवर्सिटी यूनिवर्सिटी के अधिकारियों ने अपनी सफाई दी है. उनका कहना है कि यह फैसला छात्राओं के परिवारों की आपत्ति पर लिया गया है. उन्होंने छात्राओं को पुरुष प्रोफेसरों द्वारा पढ़ाए जाने पर एतराज जताया था. साथ ही, महिलाओं और पुरुषों के आपसी मेलजोल को रोकने की मांग की थी. इसके बाद ही यूनिवर्सिटी से पुरुष प्रोफेसरों को हटाने का फैसला लिया गया.
तालिबान की राह पर चला इराक
बताते चलें कि अफगानिस्तान में तालिबान ने भी महिलाओं की शिक्षा को लेकर ऐसे ही कठोर प्रतिबंध लगा रखे हैं. वर्ष 2021 में अमेरिकी सेना की ओर से अफगानिस्तान छोड़ने पर तालिबान ने बंदूक के जोर पर निर्वाचित अब्दुल घनई सरकार का तख्तापलट कर सत्ता कब्जा ली थी. इसके बाद उसने आदेश जारी कर लड़कियों के स्कूल और कॉलेज जाने पर बैन लगा दिया.
अनुमान है कि तब से अब तक 24 लाख से ज्यादा लड़कियां शिक्षा से महरूम हो चुकी हैं. संयुक्त राष्ट्र ने तालिबान से एजेंसी का अनुमान है कि 24 लाख लड़कियां माध्यमिक शिक्षा से बाहर हो चुकी हैं. यूनेस्को ने इन प्रतिबंधों को तुरंत और बिना शर्त हटाने की मांग की है, लेकिन तालिबान के कानों पर आज तक जूं नहीं रेंगी है.