भारत की वैश्विक दहाड़ः रूस-जापान को पीछे छोड़ बना तीसरा देश, ड्रैगन की ताकत हुई कम
भारत और चीन के बीच ताकत का अंतर 2018 के बाद सबसे कम स्तर पर पहुंच गया है. रिपोर्ट में पीएम मोदी को क्षेत्रीय नेताओं में दूसरा सबसे प्रभावशाली नेता माना गया है.
भारत की वैश्विक ताकत और प्रभाव में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. लोवी इंस्टीट्यूट (Lowy Institute) की एशिया पावर इंडेक्स 2026 रिपोर्ट में भारत को तीसरी महाशक्ति बताया गया है. इस रिपोर्ट से ड्रैगन को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि रिपोर्ट में भारत और चीन के बीच का अंतर पहले ही तुलना में कम हुआ है. रिपोर्ट में भारत का स्कोर बढ़कर 40.5 हो गया है. खास बात यह है कि भारत और चीन के बीच ताकत का अंतर 2018 के बाद सबसे कम स्तर पर पहुंच गया है. लोवी इंस्टीट्यूट से जुड़े विश्लेषक हंटर मार्स्टन (Hunter Marston) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के जरिए भारत के बढ़ते प्रभाव का जिक्र किया है.
उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि वैश्विक स्तर पर भारत का प्रभाव बड़ी तेजी से बढ़ रहा है. हंटर मार्स्टन के मुताबिक, भारत 40.5 के स्कोर पर पहुंच गया है और एक बड़ी ताकत के रूप में अपनी स्थिति मजबूत कर रहा है. उन्होंने आगे लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को क्षेत्रीय नेताओं में दूसरा सबसे प्रभावशाली नेता माना गया है. इस मामले में वह चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बाद दूसरे स्थान पर हैं. खास बात यह है कि आर्थिक क्षमता में गिरावट के बावजूद भारत का वैश्विक प्रभाव बढ़ा है.
रिपोर्ट में भारत ने जापान और रूस को पीछे छोड़ते हुए तीसरा स्थान बरकरार रखा है. इतना ही नहीं भारत के पावर स्कोर में 0.5 अंकों का सुधार हुआ है. अमेरिका और चीन ही भारत से आगे हैं. बता दें कि पिछले साल की रिपोर्ट में भी भारत तीसरे स्थान पर था. उस वक्त भारत का पावर स्कोर 40 अंक था, जबकि इस साल की रिपोर्ट में पावर स्कोर 40.5 पहुंच गया है. इस रिपोर्ट ने ड्रैगन की चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि भारत और चीन की पावर का अंतर लगातार कम हुआ है. 2018 के मुकाबले चीन की शक्ति घटी है.
खबर अपडेट हो रही है...