अभी पिछले शुक्रवार को ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि वो ईरान पर कभी भी मदर ऑफ ऑल बम (MOAB) गिरा सकते हैं. यानी ईरान पर अगले हमले में ऐसे बम का इस्तेमाल करेंगे, जिसका जवाब दुनिया के किसी देश के पास नहीं. ईरान तो इस बम से बर्बाद ही हो जाएगा.
ट्रंप की इस धमकी के बाद ईरान पहले तो चुप रहा, लेकिन अब ईरान ने जो जवाब दिया है, वो दुनिया भर के वॉर एक्सपर्ट्स को हैरान कर रहा है.
ईरान की आईआरजीसी के प्रवक्ता होसैन मोहेबी ने कहा, 'अगर उनके पास (अमेरिका) 'मदर ऑफ ऑल बम' है तो हमारे पास 'फादर ऑफ ऑल बम' अभी से तैयार है. ये बात सौ फीसदी सही है. अमेरिका अपना मदर ऑफ ऑल बम पहले इस्तेमाल कर चुका है,अफगानिस्तान और दूसरी जगहों पर. अब हमारी बारी है फादर ऑफ ऑल बम की ताकत दिखाने की. हमने इसका एक टेस्ट भी कर लिया है.
IRGC के प्रवक्ता ने फादर ऑफ ऑल बम के ऐलान के साथ उसकी झलक भी दिखा दी. अगर ये बम इस्तेमाल किया तो टारगेट के आसपास के कई किलोमीटर का इलाका धुआं धुआं हो जाएगा. हालांकि, ईरान ने इसकी पूरी डिटेल नहीं दी. लेकिन वॉर एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका की तरह ईरान ने बड़ा गैर-परमाणु बम तैयार किया है.पहले ये नाम रूस के ‘थर्मोबैरिक बम’ को दिया जाता है.ईरान ने रूस की तर्ज पर ही 10 टन भारी बम तैयार किया है. ईरान इसे अपने इल्यूशिन विमानों से कहीं भी गिरा सकता है.
जैसा कि ईरान ने दावा किया है, उसने अमेरिका के सबसे बड़े बम का तोड़ न सिर्फ तैयार कर लिया है, बल्कि परीक्षण के बाद इसे तैनात भी कर लिया है. ये अमेरिकी बम से कितना ताकतवर है, इसे समझने के लिए पहले मदर ऑफ ऑल बम की डिटेल जान लीजिए.
अमेरिका का वो महाशक्तिशाली बम है GBU-43-B यानी मैसिव ऑर्डनेंस एयर ब्लास्ट. इसे ही ‘मदर ऑफ ऑल बम’ कहा जाता है. अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच मदर ऑफ ऑल बॉम्ब (MOAB) के संभावित इस्तेमाल की चर्चा जोरों पर है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी सेना ने ईरान के ऊर्जा और परमाणु ठिकानों पर हमले की योजना में इस बम को शामिल किया है.
इनमें पहाड़ के भीतर स्थित पिकैक्स माउंटेन नाम के संदिग्ध परमाणु ठिकाने का भी जिक्र है. क्योंकि अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक, इसी पहाड़ में ईरान ने संवर्धित यूरेनियम और दूसरे हथियार छिपा रखे हैं. इन पहाड़ों मे सुरंग और बंकर इतने गहरे हैं कि ये GBU-57 बंकर बस्टर बम से उड़ाए नहीं जा सकते.
तो क्या मदर ऑफ अल बम यानी GBU-43-B इसे ध्वस्त कर सकता है. इसे इसकी फायर पावर से समझते हैं.
Trump says he wants to drop the Mother of All Bombs on Iran, and describes it as "a tiny nuclear bomb" https://t.co/Sq31dPeWU8
— Headquarters (@HQNewsNow) October 16, 2026
ये परमाणु बम नहीं है. ये एक बहुत ही विशाल बम है, जो एक छोटे परमाणु बम से भी ज्यादा घातक हो सकता है. इसे मदर ऑफ ऑल बम कहते हैं. लेकिन इसमें परमाणु बम जैसा कुछ नहीं.
ये बम इतना विनाशक है कि इसे सामान्य बमों की तरह सीधे विमान से गिराने के बजाय एक विशेष व्यवस्था के जरिए छोड़ा जाता है. इसे सी-130 श्रेणी के विमान से गिराने के लिए एक खास क्रैडल यानी सहारा देने वाली संरचना में रखा जाता है.

एमओएबी का जंग में पहली बार इस्तेमाल 13 अप्रैल 2017 को अफगानिस्तान में किया गया था. इसे पूर्वी अफगानिस्तान के नंगरहार प्रांत में इस्लामिक स्टेट यानी आईएसआईएस के लड़ाकों के खिलाफ गिराया गया. अब बारी है ईरान की, लेकिन ट्रंप को इंतजार है 3 नवंबर के नतीजों का.
ट्रंप ये कह चुके हैं कि ईरान के खिलाफ बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान फिर शुरू करने का विकल्प उन्होंने खुला रखा है. लेकिन अंदर की बात यह है कि ट्रंप ईरान के खिलाफ जंग को लेकर खुद टेंशन में है. अब ईरान ने फादर ऑफ ऑल बम के ऐलान के साथ ट्रंप की टेशन और बढ़ा दी है.
ईरान के सैन्य कमांडरों ने सीधा अलर्ट कर दिया है कि अबकी बार अमेरिका ईरान पर हमला करके देखे, हमारा पलटवार दुनिया देखेगी. अमेरिका इसे कभी भूल नहीं पाएगा.