SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

हजारों फीट ऊपर Fly Dubai विमान के पायलटों में झगड़ा, भेजा हाइजैकिंग का सिग्नल; सऊदी अरब में लैंडिंग

तेल अवीव जा रही एक फ्लाइट के अपहरण का अलर्ट मिला, जिसके बाद अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए. इजरायल की सेना ने अपने लड़ाकू विमान तक हवा में भेज दिए. हालांकि, बाद में खबर मिली कि दोनों पायलटों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसके बाद इमरजेंसी सिग्नल भेजा गया था.

Written By Rachit Kumar
Published: Sep 30, 2026, 12:26 PM IST | Updated: Oct 01, 2026, 11:33 AM IST
Image Credit: हाईजैकिंग के सिग्नल के कारण सबकी सांसें थम गई थीं.
Join

संयुक्त अरब अमीरात के दुबई से इजरायल के तेल अवीव जा रही फ्लाई दुबई विमान से हाईजैकिंग का सिग्नल मिला तो बुधवार को हजारों फीट नीचे जमीन पर एयरपोर्ट अथॉरिटी में हड़कंप मच गया. हालांकि, विमान का कोई अपहरण नहीं हुआ और इसकी सुरक्षित लैडिंग सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट पर हो गई. अब अधिकारी जांच में जुट गए हैं. 

हवा में पायलटों के बीच हुआ झगड़ा 

इजरायली सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक, जिस घटना के कारण प्लेन से गैर-कानूनी दखल और एक अन्य सामान्य इमरजेंसी सिग्नल भेजा गया, वह जाहिर तौर पर फ्लाइट में मौजूद पायलटों के बीच हुई बहस की वजह से हुआ. इस विमान में 150 से ज्यादा इजरायली नागरिक सवार थे.

इजरायल ने भेजे लड़ाकू विमान

टाइम्स ऑफ इजरायल के मुताबिक, इससे पहले दुबई से तेल अवीव जा रहे विमान ने सऊदी अरब के ऊपर मुड़ते समय हाइजैकिंग का सिग्नल दिया था.फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, फ्लाईदुबई की इस फ्लाइट ने शुरुआत में 7700 का 'स्क्वाक कोड' भेजा, जो एक इंटरनेशनल इमरजेंसी सिग्नल है. इसके कुछ देर बाद, इसने 7500 कोड भेजा, जिसका मतलब है कि विमान का अपहरण या उसमें गैर-कानूनी दखल हुआ है.

 सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक, इसके बाद इजरायली वायु सेना के फाइटर जेट्स को विमान की ओर भेजा गया. हिब्रू मीडिया की खबरों के अनुसार, प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और रक्षा मंत्री ने इस बीच इमरजेंसी बैठक भी की. बैठक में कई बड़े अधिकारी भी शामिल थे. हालांकि, बैठक में कहा गया कि विमान के मुड़ने को हाईजैकिंग करार नहीं दिया जा सकता. फिर भी एहतियात के तौर पर इजरायल के लड़ाकू विमानों को फ्लाई दुबई के प्लेन के पास भेजा गया.

ट्रैकिंग साइट्स पर भी नहीं दिखा था विमान

उस वक्त यह विमान फ्लाइट ट्रैकिंग साइट्स पर दिखाई नहीं दे रहा था. खबरों के मुताबिक, विमान में करीब 180 यात्री सवार थे. वहीं, एक सुरक्षा अधिकारी ने 'वाला' (Walla) को बताया था कि यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि विमान के अंद. दोनों पायलटों के बीच झगड़ा क्यों हुआ. 

क्रू मेंबर्स से होगी पूछताछ

सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि विमान के उतरने के बाद अब कार्गो होल्ड की तलाशी ली जाएगी और क्रू से पूछताछ की जाए. उन्होंने बताया कि इसके बाद ही यह पता चल पाएगा कि हवा में क्या हुआ था. अधिकारी ने बताया कि अभी इस बात को लेकर अलग-अलग खबरें आ रही हैं कि विमान के पायलट और बाकी क्रू के बीच क्या बातचीत हुई. 'वाला' ने बताया कि किसी भी संभावित इमरजेंसी की स्थिति से निपटने के लिए इजरायली वायु सेना ने अपना अलर्ट लेवल बढ़ा दिया है और फाइटर जेट्स को तैनात कर दिया था.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रचित कुमार जी न्यूज डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर हैं. देश, दुनिया और डिफेंस की खबरों को आसान भाषा में बताने में महारत हासिल है. जी न्यूज से मई 2022 में जुड़े और शिफ्ट देखने का 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. जी न्यूज में Best Performer अवॉर्ड भी मिल चुका है. जी न्यूज, आजतक और एबीपी न्यूज में शिफ्ट देखते हुए महामहिम, बिहार के बाहुबली सीरीज शुरू की और कई एक्सप्लेनर खबरों पर काम किया.  इंडिया न्यूज और जनसत्ता में शिफ्ट देखने के साथ-साथ ट्रैफिक लाने वाली खबरों को तवज्जो दी. नवभारत टाइम्स से करियर की शुरुआत हुई और वहां तकरीबन ढाई साल तक फ्रंट पेज 2 और देश-विदेश के पन्नों की जिम्मेदारी संभाली. जर्नलिज्म में पोस्टग्रेजुएट और IIMC से डिप्लोमा करने  वाले रचित कुमार 13 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. आप Rachit.kumar@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES