SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

फ्लोरिडा प्लेन क्रैशः हर तरफ आग-धुआं, चीखें और खौफनाक मंजर! सभी 9 यात्रियों की मौत, इस साल विमान हादसों ने मचाया कोहराम!

फ्लोरिडा में रविवार (1 नवंबर) को हुए विमान हादसे में विमान सवार सभी 9 लोगों की मौत हो गई. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, विमान अचानक तेजी से नीचे आया और रिहायशी इलाके में सड़क के पास गिरकर आग की लपटों में घिर गया.

Written By K. Raj Mishra
Published: Nov 02, 2026, 06:26 AM IST | Updated: Nov 02, 2026, 07:14 AM IST
Image Credit: फ्लोरिडा प्लेन क्रैश (Photo- APF)
Join

अमेरिका के फ्लोरिडा में रविवार (1 नवंबर) को बड़ा विमान हादसा देखने को मिला. यहां एक बिजनेस जेट विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे विमान में सवार सभी 9 लोगों की मौत हो गई. अमेरिकी परिवहन सचिव शॉन डफी ने इस विमान हादसे की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि रविवार दोपहर 12:50 बजे (ET) फ्लोरिडा के क्रेस्टहेवन के पास एक रिहायशी इलाके में 'लियरजेट 60' विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. डफी ने बताया कि यह विमान ऑस्टिन, टेक्सास से उड़ान भरकर बहामास जा रहा था, लेकिन रास्ते में हादसे का शिकार हो गया. हादसे में विमान सवार सभी 9 लोगों की मौत हो गई. उन्होंने इस हादसे पर शोक जताते हुए सभी मरने वालों को श्रद्धांजलि दी.

 

विमान हादसे का वीडियो वायरल

डफी ने बताया कि नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) इस हादसे की जांच करेगा, इस काम में मदद के लिए फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) की एक टीम को भेजा गया है. अमेरिकी न्यूज चैनल्स के मुताबिक, विमान अचानक तेजी से नीचे आया और रिहायशी इलाके में सड़क के पास गिरकर आग की लपटों में घिर गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि सड़क पर बड़ा गड्ढा बन गया और वहां आग फैल गई. इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. 

 

तबाही का मंजर देख सहमे लोग

वीडियो में साफ दिख रहा है कि विमान बड़ी तेजी से नीचे आता है और सड़क पर मिसाइल की तरह गिरता हुआ दिख रहा है. सड़क से टकराते ही आग का एक गोला उठता है. विमान गिरने से सड़क पर काफी बड़ा गड्ढा बन गया. वीडियो में चारो तरफ चीख-पुकार करते हुए लोग भागते हुए नजर आ रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह विमान रिहायशी इलाके से कुछ ही दूरी पर गिरा था. ऑस्टिन-बर्गस्ट्रॉम इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रवक्ता जिम रेनॉल्ड्स ने इस हादसे को एक बड़ी त्रासदी बताया है.

इस साल कितने प्लेन हादसे हुए?

एविएशन सेफ्टी नेटवर्क (ASN) के डेटाबेस के अनुसार, इस वर्ष अब तक दुनिया भर में 600 से अधिक छोटे-बड़े विमानन हादसे दर्ज किए गए हैं. 

ये भी पढ़ें- क्या ट्रंप के घर होने वाला था 9/11 जैसा हमला: 'विंटर व्हाइट हाउस' के बाहर एयर डिफेंस तैनात, ड्रोन सिस्टम भी एक्टिव

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

कर्मराज मिश्रा ज़ी न्यूज (डिजिटल) टीम में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. वे यहां देश-विदेश की राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लिखते हैं. कानपुर यूनीवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर की डिग्री हासिल करके IBN-7 न्यूज चैनल से इंटर्नशिप की. इसके बाद खबर फास्ट, नेशन लाइव और साधना न्यूज न्यूज चैनलों में काम करने के बाद डिजिटल का रुख किया और 2017 से 2020 तक हिंदुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम किया. इसके बाद News Nation, India Ahead के बाद वर्तमान में Z Media का हिस्सा हैं. मीडिया में 10 साल के कार्यकाल के दौरान यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ और दिल्ली विधानसभा चुनावों के अलावा 2019 और 2024 का लोकसभा चुनाव कवर किया है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES