SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बिजली बनाए, कीटाणु भगाएः चीनी वैज्ञानिकों ने बनाया ऐसा टूथब्रश, जिससे पूरी दुनिया हैरान

चीनी वैज्ञानिकों ने बिना बैटरी वाला इलेक्ट्रिक टूथब्रश का अविष्कार किया है. इसमें बिजली बैटरी से नहीं, बल्कि ब्रश करते वक्त पैदा होती है. चीनी वैज्ञानिकों के इस अविष्कार से दुनियाभर के डेंटिस्ट और साइंटिस्ट अचंभे में हैं.

Written By K. Raj Mishra
Published: Nov 06, 2026, 06:58 AM IST | Updated: Nov 06, 2026, 07:09 AM IST
Image Credit: चीनी वैज्ञानिकों ने बनाया बिजली पैदा करने वाला टूथब्रश (प्रतीकात्मक AI तस्वीर)
Join

चीन के वैज्ञानिकों के एक ऐसे टूथब्रश का अविष्कार किया है, जिससे पूरी दुनिया हैरान है. दरअसल, चीनी वैज्ञानिकों ने एक ऐसा टूथब्रश बनाया है, जो बिजली पैदा करता है. बिजली से बैक्टीरिया को मारने वाले टूथब्रश पहले से मार्केट में हैं, लेकिन उनमें बैटरी का इस्तेमाल होता है. वहीं, चीनी वैज्ञानिकों ने बिना बैटरी वाला इलेक्ट्रिक टूथब्रश का अविष्कार किया है. इसमें बिजली बैटरी से नहीं, बल्कि ब्रश करते वक्त पैदा होती है. दावे के मुताबिक, ब्रश करते वक्त इस टूथब्रश से बिजली पैदा होती है, जो कीटाणुओं को मारती है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन के पेकिंग यूनिवर्सिटी (Peking University) के वैज्ञानिकों ने इस टूथब्रश का निर्माण किया है. चीनी वैज्ञानिकों के इस अविष्कार से दुनियाभर के डेंटिस्ट अचंभे में हैं.

चीन ने 10वीं सदी में बना लिया था टूथब्रश

पेकिंग यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों के मुताबिक, पुराने जमाने से लेकर आजतक लोग अपने दांतों को लेकर बेहद सावधान रहते हैं. पहले के जमाने में लोग पेड़ों की टहनियों (दातून), कोयला आदि से अपने दांतों को साफ किया करते थे. चीन में लोग कुछ इन्ही तरीकों का इस्तेमाल करते थे, लेकिन 10वीं सदी में ही चीन में ब्रिसल (रेशे) वाले टूथब्रश का अविष्कार हो गया था. यह काफी हद तक दातून की तरह ही होते थे, लेकिन इसमें दातून को चबाने की जरूरत नहीं होती थी, बल्कि पहले से रेशे होते थे. चीनी वैज्ञानिकों ने कहा कि दांतों से प्लाक (दांतों पर जमने वाली परत) हटाने के लिए अभी भी लोग दांतों को रगड़ने में ही भरोसा रखते हैं.

इलेक्ट्रिक टूथब्रश से बैक्टीरिया मारने का दावा

उन्होंने कहा कि ब्रश करने से दांत भले ही साफ हो जाएं, लेकिन मुंह में कुछ ना कुछ बैक्टीरिया बने ही रहते हैं और वे कुछ ही घंटों बाद फिर से दांतों को सड़ाने का काम शुरू कर देते हैं. चीनी वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि उनका बनाया टूथब्रश, आज के सबसे आधुनिक इलेक्ट्रिक ब्रश में से एक है. यह टूथब्रश खुद बिजली पैदा करता है, जिससे बैक्टीरिया को चुपचाप खत्म किया जा सके. उन्होंने कहा कि इसके ब्रिसल्स को इस तरह डिजाइन किया गया है कि वे बहुत हल्का करंट उत्पन्न करते हैं, जो मुंह में बैक्टीरिया के फैलाव को रोकते हैं.

मार्केट में पहले हैं इलेक्ट्रिक टूथब्रश

बता दें कि मार्केट में इलेक्ट्रिक टूथब्रश काफी पहले से मिल रहे हैं. हाल ही में Xiaomi ने एक ऐसा इलेक्ट्रिक टूथब्रश पेश किया है, जिसमें ब्रश करने के तरीके से जुड़ी जानकारी भी स्क्रीन पर मिलेगी. जानकारी के मुताबिक, इस टूथब्रश में कलर डिस्प्ले, नया सोनिक वाइब्रेशन मोटर और अपग्रेडेड ब्रश हेड दिया गया है. कंपनी के मुताबिक, इस टूथब्रश की बैटरी एक बार फुल चार्ज होने पर 190 दिनों तक चल सकती है. इस टूथब्रश की कीमत करीब 3305 रुपये होगी.

ये भी पढ़ें- क्या सच में पैसे वसूल है ये 2-इन-1 प्यूरीफायर? खरीदने से पहले जान लीजिए कमियां और खूबियां

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

कर्मराज मिश्रा ज़ी न्यूज (डिजिटल) टीम में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. वे यहां देश-विदेश की राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लिखते हैं. कानपुर यूनीवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर की डिग्री हासिल करके IBN-7 न्यूज चैनल से इंटर्नशिप की. इसके बाद खबर फास्ट, नेशन लाइव और साधना न्यूज न्यूज चैनलों में काम करने के बाद डिजिटल का रुख किया और 2017 से 2020 तक हिंदुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम किया. इसके बाद News Nation, India Ahead के बाद वर्तमान में Z Media का हिस्सा हैं. मीडिया में 10 साल के कार्यकाल के दौरान यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ और दिल्ली विधानसभा चुनावों के अलावा 2019 और 2024 का लोकसभा चुनाव कवर किया है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES