व्हाइट हाउस के बाहर कार की टक्कर से हड़कंप, राष्ट्रपति आवास के आसपास लगा लॉकडाउन
व्हाइट हाउस के बाहर अचानक एक गाड़ी के साइनपोस्ट से टकराने के बाद अस्थायी लोकडाउन लगा दिया गया है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
व्हाइट हाउस के बाहर सोमवार को अचानक एक गाड़ी के टकराने के बाद अस्थायी रूप से लॉकडाउन लगा दिया गया है. बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति आवास के ठीक सामने मौजूद लाफायेट स्क्वायर में एक कार साइनपोस्ट से टकरा गई. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है.
वायरल वीडियो मुताबिक, एक सिल्वर रंग की सेडान कार लाफायेट स्क्वायर के उत्तरी छोर पर बने पक्के रास्ते पर चढ़ गई और एक साइनपोस्ट से टकरा गई. टक्कर के बाद गाड़ी से सफेद धुआं उठता हुआ दिखाई दिया. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ड्राइवर की सीक्रेट सर्विस के अधिकारियो और नेशनल गार्ड सैनिकों के साथ हाथापाई हो रही है. इसी हाथापाई के बाद ड्राइवर को हिरासत में भी ले लिया गया है. हालांकि, ड्राइवर की पहचान, हादसे की वजह और संभावित मकसद के बारे में तत्काल कोई जानकारी उपलब्ध नहीं हो सकी है.
देखिए घटना का वीडियो
स्थानीय समय के मुताबिक सुबह लगभग 10 बजे, अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने व्हाइट हाउस प्रेस कोर के सदस्यों को अंदर जाने और सुरक्षा कर्मियों के जरिए घटना पर कार्रवाई किए जाने तक वहीं रहने का निर्देश दिया.
लाफायेट स्क्वायर, व्हाइट हाउस के ठीक सामने पेंसिल्वेनिया एवेन्यू के पार स्थित है और राष्ट्रपति परिसर के पास एक लोकप्रिय पब्लिक प्लेस है. इस दुर्घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई, जिसके चलते व्हाइट हाउस के आसपास अस्थायी प्रतिबंध लगा दिए गए.
लाफयेट स्क्वायर व्हाइट हाउस के उत्तरी हिस्से के ठीक सामने. इसका नाम फ्रांसीसी सैन्य अधिकारी मार्क्विस डी लाफायेट के नाम पर रखा गया. 19वीं सदी से यह अमेरिकी राजनीतिक और सार्वजनिक जीवन का अहम स्थान रहा है. यहां ऐतिहासिक मूर्तियां, पेड़ और खुले सार्वजनिक स्थान हैं. यहां अक्सर विरोध प्रदर्शन और राजनीतिक सभाएं भी होती हैं.
लाफयेट स्क्वायर व्हाइट हाउस के उत्तरी हिस्से के ठीक सामने. इसका नाम फ्रांसीसी सैन्य अधिकारी मार्क्विस डी लाफायेट के नाम पर रखा गया. मार्क्विस डी लाफायेट फ्रांस के एक सैन्य अधिकारी थे, जिन्होंने अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम में ब्रिटिश शासन के खिलाफ लड़ाई में अहम भूमिका निभाई थी. वह जॉर्ज वॉशिंगटन के करीबी सहयोगी भी थे.
19वीं सदी से यह अमेरिकी राजनीतिक और सार्वजनिक जीवन का अहम स्थान रहा है. यहां ऐतिहासिक मूर्तियां, पेड़ और खुले सार्वजनिक स्थान हैं. यहां अक्सर विरोध प्रदर्शन और राजनीतिक सभाएं भी होती हैं. 1791 में राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन की राजधानी की योजना के तहत इस इलाके को विकसित करने की रूपरेखा बनी.