App

ब्राजील चुनावः लूला से हारने के बाद फ्लावियो बोल्सोनारो को सताया गिरफ्तारी का डर! परिवार समेत भागे अमेरिका

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बोल्सोनारो अपनी पत्नी और दोनों बच्चियों के साथ अमेरिका चले गए हैं. इन खबरों ने ब्राजील की सियासत में नया तूफान खड़ा कर दिया है. राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा ने चुनावी हार के बाद देश छोड़ने को शर्मनाक बताया है.

ब्राजील चुनावः लूला से हारने के बाद फ्लावियो बोल्सोनारो को सताया गिरफ्तारी का डर! परिवार समेत भागे अमेरिका
Image Credit: लूला से हारने के बाद अमेरिका भागे फ्लावियो बोल्सोनारो!

ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा के हराने में नाकाम रहने के बाद दक्षिणपंथी नेता फ्लावियो बोल्सोनारो ने देश छोड़ दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बोल्सोनारो अपनी पत्नी और दोनों बच्चियों के साथ अमेरिका चले गए हैं. इन खबरों ने ब्राजील की सियासत में नया तूफान खड़ा कर दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्राजील की कोर्ट उनका पासपोर्ट कैंसिल कर चुकी है. ऐसे में अमेरिका की ओर से बोल्सोनारो और उनके परिवार को वीजा मिलने से ब्राजील की सरकार ने नाराजगी जताई है. ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा ने चुनावी हार के बाद देश छोड़ने को शर्मनाक बताते हुए बोल्सोनारो पर बड़े सवाल उठाए हैं.

देश छोड़कर अमेरिका भागे बोल्सोनारो!

चुनाव रिजल्ट आने के बाद फ्लावियो बोल्सोनारो के एक सहयोगी ने ही उनके देश छोड़ने की पुष्टि की है. वहीं, एक अमेरिकी अधिकारी ने भी इसी तरह का बयान दिया है. उन्होंने रायटर्स न्यूज एजेंसी को बताया कि फ्लावियो अमेरिका आ रहे हैं. उनकी पत्नी और दो बेटियां भी उनके साथ हैं. वे अमेरिका में राजनीतिक शरण मांग सकते हैं. बता दें कि बोल्सोनारो के खिलाफ भ्रष्टाचार, मनी लॉन्ड्रिंग और टैक्स चोरी के मामलों में जांच चल रही है. पुलिस को आशंका थी कि वे जांच से बचने के लिए देश छोड़ सकते हैं.

ब्राजील पुलिस ने क्या कहा?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, देश छोड़ने के बाद बोल्सोनारो पहले अर्जेंटीन पहुंचे और वहां से अमेरिका के लिए रवाना हुए हैं. हालांकि, ब्राजील पुलिस ने बोल्सोनारो के देश छोड़ने की संभावनाओं से इनकार किया है. पुलिस अधिकारी के मुताबिक, बोल्सोनारो किसी आधिकारिक बॉर्डर चेकपोस्ट से देश छोड़कर नहीं गए हैं. उन्होंने बताया कि इगुआजु एयरपोर्ट पर एक निजी विमान उतरने की जानकारी मिली थी, उसकी तलाशी में बोल्सोनारो या उनके परिवार का कोई सदस्य नहीं मिला था.

चुनाव की नतीजों पर एक नजर

बता दें कि ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में लूला को कुल वैध वोटों का 51.78 प्रतिशत हिस्सा मिला. वहीं, लिबरल पार्टी के उम्मीदवार और पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के बेटे फ्लेवियो बोल्सोनारो को 48.23 प्रतिशत वोट मिले थे. पहले दौर में लूला पिछड़ गए थे, लेकिन इसके बाद उन्होंने शानदार वापसी की थी. 

चुनाव जीतने पर लूला का संबोधन

चुनाव जीतने के बाद लूला ने जनता को धन्यवाद देते हुए कहा था कि एक बार फिर से ब्राजील की जनता ने मुझे दिखाया कि जब हम साथ मिलकर चलते हैं, तो कोई भी सपना बहुत बड़ा नहीं होता. उन्होंने कहा था कि हमने इन दिनों खूब मेहनत की. हर कदम, हर काम और हर मार्च, केवल चुनाव प्रचार के पल नहीं थे. ये सपनों के साक्षात होने का प्रमाण थे जो ठोस उपलब्धियों में बदल गए. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

K. Raj Mishra

K. Raj Mishra

कर्मराज मिश्रा ज़ी न्यूज (डिजिटल) टीम में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. वे यहां देश-विदेश की राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लिखते हैं. कानपुर यूनीवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर की डिग्री हासिल करके IBN-7 न्यूज चैनल से इंटर्नशिप की. इसके बाद खबर फास्ट, नेशन लाइव और साधना न्यूज न्यूज चैनलों में काम करने के बाद डिजिटल का रुख किया और 2017 से 2020 तक हिंदुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम किया. इसके बाद News Nation, India Ahead के बाद वर्तमान में Z Media का हिस्सा हैं. मीडिया में 10 साल के कार्यकाल के दौरान यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ और दिल्ली विधानसभा चुनावों के अलावा 2019 और 2024 का लोकसभा चुनाव कवर किया है.
Read More