ब्रह्मोस का 'सुपर' अवतार, मुनीर होगा लाचार: 800 किमी रेंज वाली मिसाइल से कांपा PAK, बना रहा नेवी का नया बेस
पाकिस्तान अब तक ऑपरेशन सिंदूर की मार भूला नहीं है. लेकिन, अब उसका दर्द और ज्यादा बढ़ने वाला है. 800 किमी तक मार करने वाली ब्रह्मोस मिसाइलें अगले कुछ महीनों में भारतीय सेना का हिस्सा बनने वाली हैं.
पाकिस्तानी जनरलों के होश फाख्ता हैं. पूरी सेना में सुपर ब्रह्मोस की दहशत है. ये खौफ इसलिए, क्योंकि पाकिस्तानी सैन्य हुक्मरानों को ये खबर लग चुकी है कि भारत का 'सुपर ब्रह्मास्त्र' यानी पिछली मिसाइल का एडवांस वर्जन सेना में अगले साल शामिल होने वाला है.
पाकिस्तानी सेना ब्रह्मोस नाम सुनकर ही कांप जाती है, क्योंकि इन्हें पता है ऑपरेशन सिंदूर वाला वर्जन बनाने में ही इन्हें बरसों लग जाएंगे. लेकिन भारत ने ब्रह्मोस का ऐसा वर्जन तैयार कर लिया है, जो पाकिस्तान के कराची शहर तक मार कर सकता है. कैसी है भारत की ये सुपर ब्रह्मोस, चलिए समझते हैं.
ऑपरेशन सिंदूर को 18 महीने हो गए, लेकिन इस ऑपरेशन का आघात पाकिस्तान को छठी के दूध की तरह याद है. डेढ़ साल पहले पाकिस्तान ये भूल गया था कि ये घर में घुसकर मारने वाला हिंदुस्तान है.
पाकिस्तानी सेना को ब्रह्मोस का खौफ
ब्रह्मोस मिसाइलों का वो खौफ पाकिस्तानी सेना और जनरलों के जेहन में दोगुना हो चुका है. क्योंकि ज्यादा दिन नहीं, दो से तीन महीनों में दोगुनी रेंज वाली ब्रह्मोस मिसाइलें भारतीय सेना का हिस्सा बन जाएंगी.
800 किमी की रेंज वाली ब्रह्मोस का खौफ कितना है, वह इसी से समझ आता है कि पाकिस्तान का बड़ा नौसैनिक अड्डा कराची और ग्वादर में है. ये दोनों ही पोर्ट ऑपरेशन सिंदूर के दौरान टारगेट किए गए थे.
पाकिस्तान का कोई एयर डिफेंस सिस्टम भारतीय मिसाइलों को रोक नहीं पाया था.अब जब 800 किमी रेंज वाली ब्रह्मोस भारतीय सेना में शामिल होने वाली हैं, पाकिस्तान में खौफ पहले से ही बढ़ गया है.
पाकिस्तान ग्वादर और कराची के बीच में एक नया नेवी अड्डा बना रहा है. ओरमारा नाम का ये नेवल बेस मकरान तट पर बनाया जा रहा है. इस पोर्ट पर 8 युद्धपोत और 4 सबमरीन को खड़ा किया जा सकता है. नए बेस पर तीन स्टोरेज बंकर बनाए गए हैं. इसके अलावा यहां पर कई सुरंगें भी बनाई जा रही हैं. यहां पर पाकिस्तानी सेना ने YLC-18A रडार को भी तैनात किया है.
पाकिस्तान बना रहा ओरमारा नेवल बेस
पाकिस्तानी नौसेना को डर है कि भारत कराची बेस को ब्रह्मोस दागकर उड़ा सकता है. इसी वजह से अब पाकिस्तानी नेवी कराची से अलग ज्यादा दूरी पर यह ओरमारा नेवल बेस बना रही है.
भारत जिस तरह से 1 मई से ही अपनी अग्नि और ब्रह्मोस मिसाइलों के एडवांस वर्जन का टेस्ट कर रहा है, उससे शहबाज शरीफ घबराए हुए हैं, तो मुनीर इस चिंता में डूबा हुआ है कि अब की बार भारत की तैयारी क्या ऑपरेशन सिंदूर से भी बड़ी है?
वह इसलिए, क्योंकि 86 घंटे के ऑपरेशन में भारत ने वो किया, जिसकी स्टडी आज दुनिया भर के वॉर एक्सपर्ट करते हैं, क्योंकि वो सर्जिकल स्ट्राइक पाकिस्तान जैसे परमाणु शक्ति संपन्न देश पर थी, जिसके आगे पूरी पाकिस्तानी फौज हक्का बक्का रह गई.
पाकिस्तान के पास अग्नि-5 का कोई तोड़ नहीं
पाकिस्तान में दशहत की नई वजह है 800 किमी की रेज वाली ब्रह्मोस मिसाइल, जिसके लेटेस्ट वर्जन में मल्टी वॉर हेड, यानी एक साथ कई बम ले जाने की क्षमता है.
नई ब्रह्मोस मिसाइलों के डर से पाकिस्तान ने अपना नया नेवी अड्डा बना लिया. वहां तक ब्रह्मोस भले ही न पहुंचे, लेकिन पाकिस्तान के पास अग्नि-5 मिसाइल का क्या तोड़ है?
अग्नि-5 का टेस्ट पिछले 8-9 मई को ओडिशा के एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से किया गया था.अग्नि के इस नए वर्जन की मारक क्षमता 5000 किमी है. मिसाइल अलग-अलग जगहों पर स्थिति टारगेट को एक साथ तबाह कर सकती है.
यानी एक अग्नि-5 मिसाइल पाकिस्तान के एक दर्जन ठिकानों को नष्ट कर सकती है, वो चाहे पाकिस्तान के किसी भी हिस्से में हो. और सिर्फ अग्नि ही क्यों, इस साल भारत में इतने उन्नत हथियारों और मिसाइलों के टेस्ट किए हैं, जो पाकिस्तान के होश उड़ाने के लिए काफी हैं.
1. लंबी दूरी वाली एंटी-शिप मिसाइल: 1,500 किलोमीटर दूर तक के लक्ष्यों पर सटीक निशाना साध सकती है. यह अपने अनोखे उड़ान पैटर्न की मदद से दुश्मन के डिफेंस को आसानी से चकमा देती है.
2. TARA किट: यह सामान्य बमों को 'स्मार्ट' बमों में बदल देती है, जिससे हमें विदेशी तकनीक पर अपनी निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी.
3. स्क्रैमजेट इंजन: यह सुपर-फास्ट क्रूज मिसाइलों के लिए मार्ग प्रशस्त कर रहा है, जो मैक 5 से भी ज्यादा रफ्तार से उड़ान भर सकती हैं.
भारत की मिसाइल टेस्ट से घबराए रणनीतिक मामलों के थिंक टैंक, सेंटर फॉर इंटरनेशनल स्ट्रेटेजिक स्टडीज यानी CISS पाकिस्तान को पहले ही अलर्ट कर चुका है. CISS का कहना है कि भारत रणनीतिक, सामरिक और नेवी क्षेत्रों में फैली कई स्तरों वाली मिसाइल क्षमताओं के विकास को तेज करता हुआ दिख रहा है.
एक्सपर्ट ने भी पाकिस्तान की लगाई क्लास
वहीं, कई पाकिस्तानी पत्रकार, अब भी पाकिस्तानी सेना की नाकाम तैयारियों को कोसते हुए ऑपरेशन सिंदूर की याद दिला रहे हैं.
पाकिस्तानी पत्रकार अहमद नूरानी ने कहा, 'पाकिस्तान मेनलैंड पर हमला हुआ, पाकिस्तानी कश्मीर इंडियन कश्मीर की बात नहीं हो रही. पाकिस्तान ने 10 मई को भारत ने जब 6 एयरबेस पर, किसी आम जगह पर नहीं, एयरबेस पर हमला किया, तो उसके जवाब में पाकिस्तान ने, 4000 अरब से ज्यादा का बजट देती है डिफेंस मिनिस्ट्री हमारी, उसने कहां जवाब दिया? एक जगह बता दें मेन लैंड इंडिया में, कहां जवाब दिया. दस मई को. 10 मई से पहले की बात नहीं है.'
पाकिस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के एक जख्म हो तो बताएं. ऊपर वाली फोटो को देखिए. ये पाकिस्तान का वही नूरखान एयरबेस है, जिसे भारतीय सेना ने पूरी तरह तबाह कर दिया था. इस बात से पाकिस्तान इतना डर चुका है कि पूरे एयरबेस पर नए हैंगर्स बना रहा है, ताकि ऐसी बमबारी हो, तो अपने अहम सैन्य ठिकाने को बचा सके.
पाकिस्तान का ये एयरबेस रावलपिंडी में है, जिसे भारतीय मिसाइलों ने भारी नुकसान पहुंचाया था. इतना कि यहां ना तो लैंडिंग हो सकती थी, और ना ही कोई टेक ऑफ. बल्कि यहां जमा सारे हथियारों को ब्रह्मोस मिसाइलों ने नष्ट कर दिया था.
ऑपरेशन सिंदूर की ये वो मार थी, जिसका डर अभी भी पाकिस्तान को सता रहा है.वो चाहे जितने ही नए मिलिट्री बेस बना ले, आतंक वाली गुस्ताखी अबकी बार की, तो पूरा पाकिस्तान हिंदुस्तानी मिसाइलों के टारगेट पर होगा.