क्राइम स्टोरी: 'सर्राफा बाजार' से सोना-चांदी, हीरे-जवाहरात की लूट, हर महीने 285 करोड़ का 'खेला', खुल गई अपराध की दुनिया के 'इंटरनेशनल खिलाड़ियों' की कुंडली
आपने अपराधियों के अंतरराज्यीय गिरोहों और क्राइम करके यूएस-यूके और कनाडा फरार हुए क्रिमिनल्स को वहीं से गैंग ऑपरेट करने यानी मर्डर, रंगदारी जैसे अपराधों को अंजाम दिलवाने की खबरों के बारे में पढ़ा होगा. लेकिन अब जिस गैंग के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, वो 'इंटरनेशनल क्रिमिनल्स की ऐसी कहानी है जो शायद आपने इससे पहले नहीं पढ़ी होगी.
Crime news: बोलीविया की पुलिस ने जरायम की दुनिया यानी अपराध जगत के कुख्यात इंटरनेशनल क्रिमिनल्स के रैकेट का भंडाफोड़ किया है, जिसके गुर्गे कई देशों में अपराधिक वारदातों को अंजाम दिया करते थे. पुलिस ने ताबड़तोड़ रेड डालते हुए बोलीविया में ब्राजील के उस कुख्यात गैंगस्टर्स के गिरोह के नेक्सस पर चोट की है जो हर महीने बोलिविया से ही करीब 100 करोड़ रुपये का 'खेला' करते थे. एक सीक्रेट इनपुट पर पुलिस ने जब ब्राजील के तीन, कोलंबिया के एक नागरिक को बोलीवियाई महिला के साथ गिरफ्तार किया तो उनके पास बरामद सामान देखकर उनके होश ही उड़ गए.
पुलिस के हत्थे चढ़े पांचों क्रिमिनल्स पर 11 अक्टूबर को इम्पेरियो ज्वेलरी स्टोर में हुई बड़ी लूट में शामिल होने की आशंका जताई जा रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक बोलिविया की पुलिस ने इनके पास से उस बड़ी लूट का कुछ हिस्सा बरामद किया है.
लैटिन अमेरिका का सबसे बड़ा क्रिमिनल नेटवर्क!
गिरफ्तार आरोपियों में से एक का संबंध ब्राजील के ताकतवर आपराधिक संगठन कोमाडो वर्मेल्हो से बताया गया है. ये गैंग बोलीविया में पूरी तरह से एक्टिल होकर हत्या, किडनैपिंग, रंगदारी, ड्रग्स और हथियारों की तस्करी में शामिल है. अब पुलिस अपने शिकंजे में फंसे अपराधियों से उनके आका यानी गैंग लीडर के बारे में पड़ताल कर रही है, जिसका दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप के तमाम लैटिन अमेरिकी देशों में हो रही अपराधिक वारदातों में हाथ हो सकता है.
इस गैंग ने हाल ही में लोकस सर्राफा बाजार की एक ज्वैलरी शॉप में करोड़ो के सोने-चांदी के गहनों और हीरे-जवाहरातों की बड़ी लूट को अंजाम दिया था.
हर महीने 250 करोड़ से ज्यादा कमाई
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में से एक गिरोह के वित्तीय कामकाज की जिम्मेदारी संभालता था. वह कथित तौर पर हर महीने करीब 30 लाख डॉलर के लेनदेन का प्रबंधन करता था. इस मामले में एक अन्य संदिग्ध अब तक फरार है. ये गैंग ड्रग्स, गांजा जैसे नशे के तस्करी के अलावा हथियारों की स्मगलिंग में भी शामिल है.
गिरफ्तार आरोपियों और बरामद सामान को प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखाते हुए बोलीविया सरकार में मंत्री मार्को एंटोनियो ओविएडो ने कहा कि कोमांडो वर्मेल्हो और फर्स्ट कैपिटल कमांड (पीसीसी) जैसे ब्राजीलियाई गैंग सीमावर्ती इलाकों पर कंट्रोल करने के लिए लगातार हिंसा फैला रहे हैं.
मंत्री के मुताबिक, इन गिरोहों के बीच वर्चस्व की लड़ाई में बोलीविया के आम नागरिक पिस रहे हैं. गैंगवार में आए दिन बेगुनाह लोगों की जान जा रही है.
भारत के गैंगस्टर्स भी आस-पास मौजूद!
भारत के तमाम क्रिमिनल्स अमेरिका में छिपे हैं, वो वहीं से अपना गैंग ऑपरेट करते हैं. लॉरेंस बिश्नोई से लेकर जग्गू भगवानपुरिया, बंबीहा गिरोह के तमाम गैंगस्टर्स अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा में कांड करवाने के साथ भारत में भी मौका देखते ही गोलियां चलवा देते हैं. ऐसे क्रिमिनल्स आए दिन अपना ठिकाना बदलते रहते हैं, ताकि पुलिस और एजेंसियों के हत्थे न चढ़ सकें.
अमेरिका में इसी जुलाई से लेकर अक्टूबर तक जग्गू भगवानपुरिया गैंग से लेकर भारतीय मूल के कई क्रिमिनल्स पर शिकंजा कसा गया है.