SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बांग्लादेश में हिंसक 'लॉकडाउन': बम धमाकों से दहला ढाका, उपद्रवियों ने मुहम्मद यूनुस के घर को फूंका

शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग की ओर से आज बुलाए गए देशव्यापी 'लॉकडाउन' के बीच जमकर हिंसा देखने को मिल रही है. राजधानी ढाका में सुबह-सुबह कई देसी बम धमाके किए गए, जबकि चटगांव में मोहम्मद यूनुस के पुश्तैनी घर को फूंक दिया गया.

Written By K. Raj Mishra
Published: Nov 19, 2026, 09:47 IST | Updated: Nov 19, 2026, 10:24 IST
Image Credit: शेख हसीना की वापसी से पहले सुलगा बांग्लादेश (AI तस्वीर)
Join

बांग्लादेश में शेख हसीना की वापसी को लेकर एक बार फिर से हिंसा देखने को मिल रही है. पूर्व प्रधानमंत्री ने जब से वापसी का ऐलान किया है, तभी से मुल्क में हिंसक आंदोलन शुरू हो गए हैं. बांग्लादेशी सरकार और पुलिस ने इस हिंसा के लिए शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग को जिम्मेदार ठहराया है. राजनीतिक तनाव के बीच आज (गुरुवार, 19 नवंबर) को भी काफी हिंसा देखने को मिली. आज सुबह-सुबह कई बम धमाकों से राजधानी ढाका दहल उठी. वहीं, चटगांव में अंतरिम सरकार के पूर्व प्रमुख मोहम्मद यूनुस के पुश्तैनी घर में आग लगा दी गई. इन घटनाओं में 4 लोग घायल होने की जानकारी मिली है. बता दें कि आवामी लीग ने आज देशव्यापी 'लॉकडाउन' का ऐलान किया है.

मोहम्मद यूनुस को क्यों बनाया निशाना?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारी संख्या में अज्ञात प्रदर्शनकारी मोहम्मद यूनुस के घर पहुंचे और उसे आग के हवाले कर दिया. उपद्रवियों ने इस दौरान मोहम्मद यूनुस की ग्रामीण बैंक की कई शाखाओं में भी आग लगा दी. हालांकि, वर्तमान समय में मोहम्मद यूनुस इस ग्रामीण बैंक का संचालन नहीं कर रहे हैं, इसके बावजूद प्रदर्शनकारियों ने बैंक की शाखाओं को फूंक दिया. बता दें कि शेख हसीना के सत्ता से हटने के बाद मोहम्मद यूनुस ने ही देश की कमान संभाली थी. अंतरिम सरकार ने आवामी लीग पर प्रतिबंध लगा दिया था और सैकड़ों नेताओं-कार्यकर्ताओं को जेल में डाल दिया था. आवामी लीग के समर्थक इसी बात को लेकर मोहम्मद यूनुस से नाराज हैं. 

हिंसा की आग में झुलस रही राजधानी

दूसरी ओर, राजधानी ढाका में भी भारी हिंसा देखने को मिली. आरोप है कि प्रधानमंत्री तारिक रहमान की पार्टी BNP के कार्यकर्ताओं ने बुधवार की रात को ढाका में आवामी लीग के कई नेताओं के घर फूंक दिए. अब आवामी लीग के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर बवाल मचाने में जुटे हैं. सुबह-सुबह राजधानी में कई देसी बम धमाके हुए. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ढाका में BNP के 2 कार्यालयों में आग लगा दी गई है और एक बड़े नेता का घर भी फूंक दिया गया है.

आवामी लीग का देशव्यापी 'लॉकडाउन' आज

हिंसा को देखते हुए पुलिस ने ढाका में सुरक्षा बढ़ा दी है. अब आवामी लीग के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर बवाल मचाने में जुटे हैं. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आवामी लीग की ओर से देशव्यापी 'लॉकडाउन' का आह्वान किए जाने के बाद पुलिस ने करीब 565 लोगों को गिरफ्तार किया था. इनमें हसीना सरकार में शिक्षा मंत्री रहे नुरुल इस्लाम नाहिद भी शामिल हैं. पुलिस इस लॉकडाउन को सफल नहीं होने देने का दावा कर रही थी, लेकिन अब सड़कों पर सन्नाटा नजर आ रहा है.

ये भी पढ़ें- बदले की आग में भड़का ईरान! अमेरिका पर अबतक का सबसे घातक पलटवार, 2 सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

कर्मराज मिश्रा ज़ी न्यूज (डिजिटल) टीम में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. वे यहां देश-विदेश की राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लिखते हैं. कानपुर यूनीवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर की डिग्री हासिल करके IBN-7 न्यूज चैनल से इंटर्नशिप की. इसके बाद खबर फास्ट, नेशन लाइव और साधना न्यूज न्यूज चैनलों में काम करने के बाद डिजिटल का रुख किया और 2017 से 2020 तक हिंदुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम किया. इसके बाद News Nation, India Ahead के बाद वर्तमान में Z Media का हिस्सा हैं. मीडिया में 10 साल के कार्यकाल के दौरान यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ और दिल्ली विधानसभा चुनावों के अलावा 2019 और 2024 का लोकसभा चुनाव कवर किया है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES