भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /दुनिया
  • /घर से निकाला, जिगर का टुकड़ा छीना: अदालत के चक्कर काट रही 13 साल की अनामिका, एक फैसले से तबाह हो गया बचपन

घर से निकाला, जिगर का टुकड़ा छीना: अदालत के चक्कर काट रही 13 साल की अनामिका, एक फैसले से तबाह हो गया बचपन

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में एक 13 साल की बच्ची अपने बेटे के वापस पाने के लिए अदालत के चक्कर काट रही है. 11 साल की उम्र में उसकी शादी 22 साल के शख्स से करा दी गई और दो साल बाद बेटा पैदा हुआ. इसके बाद पति और ससुराल वालों ने उसे घर से निकाल दिया.

Written ByRachit Kumar
Published: Sep 19, 2026, 11:34 AM IST|Updated: Sep 19, 2026, 11:54 AM IST
joinshare
घर से निकाला, जिगर का टुकड़ा छीना: अदालत के चक्कर काट रही 13 साल की अनामिका, एक फैसले से तबाह हो गया बचपन

About the Author

Rachit Kumar

Rachit Kumar

रचित कुमार जी न्यूज डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर हैं. देश, दुनिया और डिफेंस की खबरों को आसान भाषा में बताने में महारत हासिल है. जी न्यूज से मई 2022 में जुड़े और शिफ्ट देखने का 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. जी न्यूज में Best Performer अवॉर्ड भी मिल चुका है. जी न्यूज, आजतक और एबीपी न्यूज में शिफ्ट देखते हुए महामहिम, बिहार के बाहुबली सीरीज शुरू की और कई एक्सप्लेनर खबरों पर काम किया.  इंडिया न्यूज और जनसत्ता में शिफ्ट देखने के साथ-साथ ट्रैफिक लाने वाली खबरों को तवज्जो दी. नवभारत टाइम्स से करियर की शुरुआत हुई और वहां तकरीबन ढाई साल तक फ्रंट पेज 2 और देश-विदेश के पन्नों की जिम्मेदारी संभाली. जर्नलिज्म में पोस्टग्रेजुएट और IIMC से डिप्लोमा करने  वाले रचित कुमार 13 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. आप Rachit.kumar@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
जामिया: आइए 20 साल पीछे चलते हैं... जब आखिरी छात्रसंघ चुनाव हुआ, वो चुनाव भी 9 साल बाद हुआ था!

जामिया: आइए 20 साल पीछे चलते हैं... जब आखिरी छात्रसंघ चुनाव हुआ, वो चुनाव भी 9 साल बाद हुआ था!

2

'दिल्ली चलो' मार्च में उमड़ी भीड़: यूथ कांग्रेस ने जयपुर शहीद स्मारक से PCC तक निकाला पैदल मार्च

3

ID चेकिंग सख्त, पैपराजी की एंट्री कम: बॉलीवुड की दिवाली पार्टियों में बढ़ी सुरक्षा, टाइगर श्रॉफ फायरिंग का असर

4

चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

5

PM मोदी के पिता पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: गजेंद्र सिंह शेखावत और अतुल भंसाली ने कांग्रेस को घेरा

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

जिस उम्र में हाथों में खिलौने या फिर किताबें होनी चाहिए थीं, उस उम्र में 13 साल की अनामिका अख्तर जुई अपने बच्चे को वापस पाने की जद्दोजहद कर रही है. 11 साल की उम्र में उसकी शादी 22 साल के शख्स से करा दी गई. 13 साल की उम्र में वह मां बनी. लेकिन ससुराल वालों ने बच्चा छीनकर उसे घर से बेघर कर दिया. यह दर्दनाक कहानी भारत की नहीं बल्कि पड़ोसी देश बांग्लादेश की है. सोशल मीडिया पर अनामिका की कहानी तेजी से वायरल हो रही है. हालांकि जी न्यूज इसकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता.

किसी मासूम की जिंदगी कितनी बुरी तरह से खराब की जा सकती है यह उसका जीता-जागता उदाहरण है. जिस उम्र में अनामिका को जीने, खुश होने और सपने देखने का हक था, अब वह अपने मां-बाप के साथ अदालत के चक्कर काट रही है ताकि अपना बच्चा उसे वापस मिल सके.

शादी के बाद नरक बनी जिंदगी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक पर अनामिका की मुलाकात 22 साल के शाकिल मिया से हुई. उम्र बेहद कम थी और प्यार के चंगुल में फंसने के बाद 11 साल की उम्र में ही उसे शाकिल मिया से ब्याह दिया गया. जब 13 की हुई तो उसने बेटे को जन्म दिया. मगर उसकी जिंदगी में असली तूफान आना बाकी था. बच्चा होने के कुछ ही वक्त बाद शौहर और ससुराल वालों ने उसको धक्के मारकर घर से निकाल दिया और उससे उसका बच्चा भी छीन लिया. अब वह अपने कलेजे के टुकड़े को वापस पाने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटा रही है.

इंटरनेट पर वीडियो वायरल

इंटरनेट पर अनामिका का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें दावा किया जा रहा है कि वह अपने बच्चे के साथ नजर आ रही है. बड़ी मासूमियत से वह कैमरे की ओर देखती है. एक शख्स उसके पास बैठा नजर आता है, जो उसे कुछ समझा रहा होता है.  

क्या यही है मॉडर्न दुनिया का असली सच?

अब जरा एक सेकंड रुककर सोचिए कि अगर यह सच है तो क्या गुजर रही होगी उस 13 साल की मासूम अनामिका पर. इसे महज बांग्लादेश के किसी शहर की घटना की तरह मत देखिए बल्कि यह उस समाज के मुंह पर तमाचा है, जिसने एक बच्ची से उसका बचपन छीन लिया.

जेन जी और इंटरनेट-एआई के दौर में भी बाल विवाह जैसी कुप्रथा हमारे बीच जारी है. एक 22 साल का शख्स 11 साल की बच्ची से शादी रचाता है, यह शर्मनाक है. तमाम कानून होने के बावजूद भी मासूम बच्चियों का बचपन बर्बाद हो रहा है. आखिर किसने समाज को यह हक दिया कि वह एक मासूम बच्ची का बचपन बर्बाद कर दे.

हैरानी की बात ये है कि 13 साल की उम्र में तो बच्ची का खुद का ही मानसिक और शारीरिक विकास ठीक से नहीं हो पाता. ऐसे में उस पर मां बनने का बोझ डालना उसके बचपन के साथ खिलवाड़ है. वायरल वीडियो में अनामिका की बेबसी और लाचारी साफ नजर आ रही है. वो आंखें पूछ रही हैं कि आखिर क्या गुनाह किया है, जो उसके बचपन को इस कदर उससे छीन लिया गया. और कितनी अनामिका के बचपन को इसी तरह समाज अपने स्वार्थ के लिए बलि चढ़ाता रहेगा.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Bangladesh News