SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बर्फबारी के बीच गुलजार होंगी उत्तरकाशी की अनछुई वादियां, दिसंबर में होगा 'विंटर टूरिज्म कॉन्क्लेव', खुलेंगे रोजगार के नए द्वार

उत्तरकाशी में शीतकाल में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ाने के लिए दिसंबर में 'विंटर टूरिज्म कॉन्क्लेव' होने जा रहा है. साथ ही ऐसे अनजान पर्यटन स्थल की खोजबीन की तैयारी है, जिनके बारे अभी पता नहीं है.

Written By Pooja Singh
Published: Nov 14, 2026, 09:39 IST | Updated: Nov 14, 2026, 09:42 IST
Join

देवभूमि उत्तराखंड के सीमांत जनपद उत्तरकाशी में अब केवल गर्मियों या चारधाम यात्रा के दौरान ही नहीं, बल्कि कड़ाके की ठंड और बर्फबारी के मौसम में भी पर्यटकों की रौनक देखने को मिलेगी. जिला प्रशासन ने शीतकालीन यात्रा के साथ-साथ विंटर टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ा प्लान तैयार किया है. इसी कड़ी में दिसंबर में जिला प्रशासन की ओर से 'विंटर टूरिज्म कॉन्क्लेव' का आयोजन किया जा रहा है. इस पहल का मुख्य उद्देश्य सर्दियों के मौसम में देश-दुनिया के पर्यटकों को उत्तरकाशी की बर्फीली वादियों की ओर आकर्षित करना है.

अनछुए पर्यटन स्थलों की खोजबीन
अक्सर देखा जाता है कि चारधाम यात्रा के कपाट बंद होने के बाद पहाड़ों में पर्यटन गतिविधियां धीमी पड़ जाती हैं, जिसका सीधा असर स्थानीय कारोबार पर पड़ता है, लेकिन इस बार प्रशासन ने इस तस्वीर को बदलने की ठानी है. इसके तहत जनपद के उन अनजान और अनछुए पर्यटन स्थलों की खोजबीन की जाएगी, जो प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर होने के बावजूद अब तक पर्यटकों की नजरों से ओझल रहे हैं.

क्या है प्रशासन का मानना?
इस संबंध में जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं. उन्होंने बताया कि जनपद के ऐसे पर्यटन स्थलों और गांवों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जहां वर्तमान में पर्यटकों की आवाजाही काफी कम है. उन्होंने कहा कि इन संभावित क्षेत्रों में पर्यटन के साथ-साथ साहसिक पर्यटन (Adventure Tourism) स्नो ट्रेकिंग, कैंपिंग और नेचर वॉक जैसी गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जाएगा.

प्रशासन का मानना है कि जब इन अनछुए इलाकों में पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी, तो इससे न सिर्फ पर्यटन मानचित्र पर उत्तरकाशी की नई पहचान बनेगी, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर भी बढ़ेंगे. इससे पलायन रुकेगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सीधा लाभ पहुंचेगा.

मील का पत्थर साबित होगा ये प्लान
ग्रामीण पर्यटन को सशक्त बनाने के लिए इन क्षेत्रों में 'होम स्टे' और 'ट्रैकिंग ट्रैक्शन' जैसी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाएगा, ताकि पर्यटक पहाड़ी संस्कृति, खानपान और जीवनशैली को करीब से महसूस कर सकें. इसके अलावा, जिलाधिकारी ने 'विलेज टू विलेज' कार्यक्रम के तहत जनपद के विभिन्न विकासखंडों में पर्यटन के लिए उपयुक्त और संभावनाशील गांवों का चयन करने के निर्देश दिए हैं. 

कुल मिलाकर, दिसंबर में होने वाला यह कॉन्क्लेव उत्तरकाशी के शीतकालीन पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए मील का पत्थर साबित होगा.

(उत्तरकाशी से हेमकांत नौटियाल की रिपोर्ट)

यह भी पढ़िए: गांवों से दूर रहकर भी उत्तराखंड के विकास में निभाएंगे भूमिका, 30 प्रवासियों ने गोद लिए अपने गांव

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

पूजा सिंह डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली पूजा को मीडिया जगत में 5 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.पूजा के पास डेस्क एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव है.  स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ चैनल टीवी 9 डिजिटल और न्यूज नेशन में काम करने का अनुभव है. पूजा ने भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है.पूजा सिंह से आप pooja.singh@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप पूजा से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES