SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

पहाड़ों पर गिरी बर्फ तो घाटी में बढ़ी ठिठुरन: बद्रीनाथ धाम में बदला मौसम, पढ़ें मौसम विभाग का ताजा अपडेट

रविवार को उत्तराखंड के 5 पर्वतीय जिलों में 3200 मीटर से ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है. देहरादून, हरिद्वार समेत बाकी जिलों में मौसम शुष्क ही रहने वाला है. जानिए अगले कुछ दिनों के मौसम का हाल...

Written By Pooja Singh
Published: Oct 25, 2026, 06:28 AM IST | Updated: Oct 25, 2026, 06:32 AM IST
Join

उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में कुदरत ने करवट ले ली है. इसके साथ ही पूरे प्रदेश में गुलाबी ठंड की खुशनुमा शुरुआत हो चुकी है. पहाड़ों से टकराकर आ रही सर्द हवाओं ने पूरे इलाके में सिहरन पैदा कर दी है. वहीं, ऊंचाई वाले इलाकों में अब बर्फबारी शुरू हो गई है.

देहरादून मौसम केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक, राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है.

जानिए मैदानी जिलों के मौसम का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक, उच्च हिमालयी जिलों को छोड़कर राज्य के अन्य मैदानी और निचले पहाड़ी जिलों में रविवार को मौसम शुष्क और साफ रहेगा. शनिवार को बद्रीनाथ धाम में बर्फबारी हुई. जिसके बाद तापमान में भारी गिरावट आई है, जिससे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को कड़ाके की ठंड महसूस हो रही है. आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने वाली है.

हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार

शनिवार देर शाम चमोली के बद्रीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब और ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी से तापमान शून्य के करीब लुढ़क गया है. मौसम विभाग का कहना है कि रविवार को भी चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों की 3200 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाली चोटियों पर हल्की बर्फबारी होगी. साथ ही, निचले हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है.

अगले कुछ दिन कैसा रहेगा मौसम?

अब अगर अगले कुछ दिनों के मौसम की बात करें तो 26 से 29 अक्टूबर तक पूरे उत्तराखंड में मौसम शुष्क रहेगा. यहां किसी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है. 30 अक्टूबर को फिर चमोली, चम्पावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में 3500 मीटर या उससे ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है.

हल्की बर्फबारी से एकाएक बढ़ी ठिठुरन

शनिवार की शाम बद्रीनाथ धाम में नर-नारायण और नीलकंठ पर्वत श्रृंखलाओं पर हल्की बर्फबारी से एकाएक ठिठुरन बढ़ गई है. मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरकाशी के गंगोत्री-यमुनोत्री, पिथौरागढ़ के धारचूला-मुनस्यारी और बागेश्वर के पिंडारी ग्लेशियर जैसे 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले शिखरों पर ठंडी हवाओं के साथ हल्की बारिश और हिमपात के अनुकूल हालात बने हुए हैं, जिससे निचले घाटी वाले कस्बों के सुबह-शाम के तापमान में भारी गिरावट आई है.

दूसरी ओर, देहरादून, हरिद्वार, उधम सिंह नगर, नैनीताल और पौड़ी गढ़वाल जैसे मैदानी व मध्य-पहाड़ी जिलों में मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा, जहां दिन में चटख धूप राहत देगी तो रात और सुबह के समय हल्की सिहरन महसूस होगी.

यह भी पढ़िए:  यूपी में सर्दी की आहट! नोएडा-गाजियाबाद में ओले-बारिश के बाद निकले कंबल, हरदोई सबसे ठंडा, 28 से पूर्वांचल में बदलेगा मौसम

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

पूजा सिंह डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली पूजा को मीडिया जगत में 5 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.पूजा के पास डेस्क एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव है.  स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ चैनल टीवी 9 डिजिटल और न्यूज नेशन में काम करने का अनुभव है. पूजा ने भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है.पूजा सिंह से आप pooja.singh@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप पूजा से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES