भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /उत्तर-प्रदेश
  • /यूपी में सर्दी की आहट! नोएडा-गाजियाबाद में ओले-बारिश के बाद निकले कंबल, हरदोई सबसे ठंडा, 28 से पूर्वांचल में बदलेगा मौसम

यूपी में सर्दी की आहट! नोएडा-गाजियाबाद में ओले-बारिश के बाद निकले कंबल, हरदोई सबसे ठंडा, 28 से पूर्वांचल में बदलेगा मौसम

उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. कई इलाकों में सुबह-शाम के समय लोगों को ठंड का भी सामना करना पड़ रहा है. पश्चिमी UP के कुछ गिने-चुने इलाकों में हल्की बौछारें से मौसम में ठंडक महसूस की गई.

Written ByPreeti Chauhan
Published: Oct 25, 2026, 05:53 AM IST|Updated: Oct 25, 2026, 06:29 AM IST
joinshare
यूपी में सर्दी की आहट! नोएडा-गाजियाबाद में ओले-बारिश के बाद निकले कंबल, हरदोई सबसे ठंडा, 28 से पूर्वांचल में बदलेगा मौसम
Image Credit: UP Weather Today

About the Author

Preeti Chauhan

Preeti Chauhan

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
ब्लास्ट की धमक से थर-थर कांप रहा टोंक! धमाके से खेतों और अन्नपूर्णा माता मंदिर पर गिर रहे पत्थर

ब्लास्ट की धमक से थर-थर कांप रहा टोंक! धमाके से खेतों और अन्नपूर्णा माता मंदिर पर गिर रहे पत्थर

2

नया नहीं है पीएम मोदी पर मल्लिकार्जुन खरगे का उल्टा-सीधा बोलना, जानें अपशब्दों की लंबी फेहरिस्त

3

मानहानि केस में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था मामला, कोर्ट के बाहर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

4

JDU से निष्कासित अनंत सिंह को एक और बड़ा झटका, पत्नी नीलम देवी से छीना गया राज्यमंत्री का दर्जा

5

कैमूर के चातुर्मास महायज्ञ में आज शामिल होंगे CM सम्राट, जीयर स्वामी जी महाराज से लेंगे आशीर्वाद, सुरक्षा के है पुख्ता इंतजाम

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

लखनऊ मौसम अपडेट: उत्तर प्रदेश में मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है. सुबह-शाम हवाओं में हल्की ठंडक महसूस की जा रही है. दिल्ली-NCR में रात को हुई बारिश और ओलों ने मौसम में ठंडक ला दी. तापमान में गिरावट से सर्दी की आहट लगभग शुरू हो गई है. लखनऊ मौसम केंद्र के अनुसार आने वाले दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश के बाद तापमान में और गिरावट आएगी, जिससे ठंड और बढ़ेगी. जानिए यूपी में आज का मौसम कैसा रहने वाला है.

दिल्ली-एनसीआर में बारिश-ओले

शनिवार रात को दिल्ली-एनसीआर में बारिश के साथ ओले पड़े. ओले और बारिश के बाद तापमान में गिरावट के साथ मौसम में ठंडक बढ़ गई. मौसम ने बदलाव के चलते लोगों को कंबल ओढ़ने पर मजबूर कर दिया.

पश्चिमी UP में आज-कल बौछारें, फिर साफ रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों में आज हल्की बारिश या बौछारें हो सकती हैं.  लेकिन 26 और 27 अक्टूबर को पूरे पश्चिमी क्षेत्र में मौसम पूरी तरह शुष्क और साफ रहेगा.  इस दौरान धूप निकलेगी और यात्रा या रोजमर्रा के कामों में कोई बाधा नहीं आएगी.

पूर्वी यूपी में 28 से बदलेगा मौसम

पूर्वी उत्तर प्रदेश के मौसम की बात करें तो कल यानी 26 अक्टूबर तक मौसम सूखा बना रहेगा.  28 अक्टूबर से फिर मौसम में बदलाव होगा और पूर्वी जिलों में हल्की बारिश शुरू होने के आसार हैं, जो 29 और 30 अक्टूबर को बढ़ सकती है. फिर  इसके बाद तापमान में तेज गिरावट आने की उम्मीद है.

रात में ठंड, दिन में धूप

पिछले 24 घंटे में रात का तापमान तेजी से गिरा है. हरदोई 15.5 डिग्री के साथ प्रदेश में सबसे ठंडा रहा, जो सामान्य से 3.3 डिग्री कम है. कानपुर, अयोध्या, नजीबाबाद और फुर्सतगंज में न्यूनतम तापमान 17.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. वहीं दिन में बांदा सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री दर्ज किया गया.

जानें तापमान का हाल

प्रादेशिक मौसम केंद्र लखनऊ द्वारा 24 अक्टूबर 2026 को जारी न्यूनतम तापमान की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले चौबीस घंटों में उत्तर प्रदेश का मौसम ठंडा रहा है. इस दौरान राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान हरदोई जिले में 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो सामान्य से 3.3 डिग्री कम है. दूसरी ओर, मौसम विभाग द्वारा जारी अधिकतम तापमान की रिपोर्ट के अनुसार राज्य के विभिन्न हिस्सों में दिन के वक्त गर्मी बनी हुई है. पिछले चौबीस घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान बांदा जिले में 34.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

कोई अलर्ट नहीं

राहत की बात है कि मौसम विभाग ने प्रदेश के किसी भी जिले के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की है.  पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों के सभी जिले ग्रीन जोन में हैं, यानी मौसम पूरी तरह सामान्य बना रहेगा.

गुलाबी ठंड के बीच फिर बारिश की आहट: यूपी में कोहरा भी देगा दस्तक, लखनऊ समेत इन शहरों में बढ़ेगी सिहरन

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
UP News