पहाड़ों पर खिली धूप और सुहाना सफर: अभी साफ है मौसम का मिजाज, जानिए फिर कब बदलेगी उत्तराखंड की फिजा?
उत्तराखंड में 21 और 22 अक्टूबर को मौसम शुष्क और साफ रहने वाला है. इन दिनों मसूरी, देहरादून और नैनीताल में मौसम सुहावना है. मौसम विभाग का कहना है कि 23 से 26 अक्टूबर के बीच उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के 3500 मीटर से ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश, बर्फबारी और बिजली चमकने की संभावना है. अन्य जिलों में मौसम साफ ही रहेगा. जानिए लेटेस्ट वेदर अपडेट...
उत्तराखंड में इन दिमों मौसम का मिजाज बदला-बदला सा है. पहाड़ से लेकर मैदान तक खराब मौसम का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है. मौसम विभाग का कहना है कि 21 और 22 अक्टूबर को देवभूमि के सभी जिलों में मौसम पूरी तरह शुष्क और साफ रहेगा. यहां धूप खिलने से मौसम खुशनुमान बना हुआ है. इन दिनों अगर आप पहाड़ों की सैर पर निकलना चाहते हैं तो आपके लिए परफेक्ट टाइम है.
उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, उत्तराखंड में 22 अक्टूबर तक देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, अल्मोड़ा, चंपावत, उधम सिंह नगर समेत मैदानीऔर पर्वतीय इलाकों में चटख धूप खिली रहेगी. मैदानी इलाकों में दिन के समय गुनगुनी धूप खिलेगी. जबकि, सुबह और रात के तापमान में हल्की गिरावट आएगी. जिसके चलते सुबह और शाम ठंडक महसूस होगी. 23 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक यहां मौसम में थोड़ा बदलाव होगा.
23 अक्टूबर से होगा मौसम में बदलाव
मौसम विभाग का कहना है कि 23 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक उत्तराखंड के पांच पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है. इसके अलावा 3500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी और गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की पूरी संभावना है. हालांकि, अन्य जिलों में मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा.
मौसम विभाग का कहना है कि 23 अक्टूबर से उत्तरकाशी, जोशीमठ (चमोली) और केदारनाथ घाटी (रुद्रप्रयाग) में बादलों की परेड शुरू हो सकती है. पिथौरागढ़ और बागेश्वर के सीमांत उच्च हिमालयी इलाकों में 3500 मीटर से ऊपर बर्फबारी होने की संभावना है. जिससे आसपास की घाटियों में शीत लहर का असर बढ़ जाएगा.
पर्यटकों को लुभा रहा मौसम
अभी मसूरी में मौसम बहुत सुहावना बना हुआ है. आसमान साफ है, जिसकी वजह से दूर-दूर तक फैली हिमालय की बर्फ से ढकी चोटियां साफ और चमकदार दिख रही हैं. जिसकी वजह से पर्यटकों की भीड़ जुटी हुई है. इन दिनों अलग-अलग व्यू-पॉइंट्स से पर्यटक इस मनमोहक नजारों को निहार रहे हैं और अपने कैमरों में भी इन नजारों को कैद कर रहे हैं. अब अगर देहरादून के मौसम की बात करें तो राजधानी में भी दिनभर धूप खिलने वाली है. जिसके चलते अधिकतम तापमान सामान्य रहेगा. जबकि, नैनीताल में सुबह-शाम ठिठुरन महसूस हो रही है. दिन की धूप स्थानीय लोगों के साथ-साथ घूमने पहुंचे सैलानियों का दिल खुश कर रही है.
अगर आप आने वाले दिनों में ऊंचाई वाले पर्यटन स्थलों या ट्रैकिंग पर निकलने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो गर्म कपड़ों के साथ पूरी तैयारी करने के बाद भी अपने घर से बाहर निकलें, क्योंकि आने वाले दिनों में यहां के तापमान में अच्छी-खासी गिरावट आने वाले है.
यह भी पढ़िए: यूपी में गिरने लगा रात का पारा, सुबह-शाम बढ़ी ठंडक; जानिए दशहरे पर कैसा रहेगा मौसम?