भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /उत्तर-प्रदेश
  • /यूपी में गिरने लगा रात का पारा, सुबह-शाम बढ़ी ठंडक; जानिए दशहरे पर कैसा रहेगा मौसम?

यूपी में गिरने लगा रात का पारा, सुबह-शाम बढ़ी ठंडक; जानिए दशहरे पर कैसा रहेगा मौसम?

यूपी में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है. रात के तापमान में गिरावट शुरू होने से सुबह और शाम हल्की ठंडक महसूस होने लगी है. विजयादशमी को पूरे उत्तर प्रदेश में मौसम पूरी तरह साफ और शुष्क रहेगा.

Written ByPreeti Chauhan
Published: Oct 20, 2026, 05:49 AM IST|Updated: Oct 20, 2026, 06:32 AM IST
joinshare
यूपी में गिरने लगा रात का पारा, सुबह-शाम बढ़ी ठंडक; जानिए दशहरे पर कैसा रहेगा मौसम?
Image Credit: UP Weather News Dussehra 2026

About the Author

Preeti Chauhan

Preeti Chauhan

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
ID चेकिंग सख्त, पैपराजी की एंट्री कम: बॉलीवुड की दिवाली पार्टियों में बढ़ी सुरक्षा, टाइगर श्रॉफ फायरिंग का असर

ID चेकिंग सख्त, पैपराजी की एंट्री कम: बॉलीवुड की दिवाली पार्टियों में बढ़ी सुरक्षा, टाइगर श्रॉफ फायरिंग का असर

2

चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

3

PM मोदी के पिता पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: गजेंद्र सिंह शेखावत और अतुल भंसाली ने कांग्रेस को घेरा

4

SBI-PNB-HDFC में 16 दिन नहीं होगा काम! चेक करें नवंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

5

एटम बम का घमंड धड़ाम: भारत की परमाणु पावर से 'जिन्नालैंड' में हड़कंप; बिलबिला उठे सियासतदान

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

दशहरे पर यूपी का मौसम: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज अब बदलने लगा है. शरद ऋतु की आहट के साथ ही प्रदेश में रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. सुबह-शाम और रात के समय हल्की ठंडक महसूस होने लगी है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बरेली, मेरठ और मुजफ्फरनगर समेत करीब आधा दर्जन जिलों में दिन का तापमान भी सामान्य से एक-दो डिग्री सेल्सियस कम रिकॉर्ड किया गया है. जानिए आपके शहर में मौसम का हाल.

दशहरे पर कैसा रहेगा मौसम?
आज 20 अक्टूबर 2026 को दशहरे (विजयादशमी) के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश में मौसम पूरी तरह साफ और धूप वाला रहने का अनुमान है. मौसम विभाग के आधिकारिक बुलेटिन के मुताबिक, फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है और प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना रहेगा. कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है.  आसमान साफ रहने के कारण दोपहर और शाम को रावण दहन और मेलों का आनंद बिना किसी रुकावट के लिया जा सकेगा.  हालांकि, दोपहर के समय धूप थोड़ी तेज रहेगी, शाम को हल्की ठंडक महसूस होने लगेगी.

जानिए प्रमुख शहरों का हाल और तापमान
लखनऊ, कानपुर, वाराणसी और नोएडा जैसे प्रमुख शहरों में आज मौसम बिल्कुल साफ और सुहावना रहेगा.  बारिश की संभावना 0% है. दोपहर 12 से 3 बजे के बीच धूप की तपिश महसूस होगी, जबकि सूर्यास्त के बाद तापमान तेजी से गिरेगा. रावण दहन देखने जाने वाले लोगों, विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों को हल्की गुलाबी ठंड का अहसास होगा, इसलिए साथ में हल्के गर्म कपड़े या चादर रखना सही रहेगा.

अयोध्या सबसे ठंडा
सोमवार को 29 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ अयोध्या प्रदेश का सबसे ठंडा दिन रहा, जबकि हरदोई और नजीबाबाद में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा.

आगे कैसा रहेगा मिजाज?
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आने वाले चार-पाच दिनों तक मौसम साफ और शुष्क रहेगा.  इस दौरान दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन रात के पारे में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की और गिरावट आने की संभावना है. नवंबर की शुरुआत के साथ ही ठंड का असली दौर शुरू हो जाएगा. हालांकि, बीच में 24 और 25 अक्टूबर को कुछ सीमित इलाकों में छिटपुट बारिश की संभावना भी बन सकती है.

यूपी का इकलौता मंदिर,जहां साल के 364 दिन ढकी रहती है रावण की मूर्ति, दशहरे पर होती है लंकापति की पूजा
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
UP News