App

उत्तराखंड में मौसम ने बदली करवट: 13 जिलों में मौसम साफ, मैदानी इलाकों में कोहरा; 5 अक्टूबर से पहाड़ों में बारिश के आसार

Uttarakhand ka Mausam: मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 2 से 4 अक्टूबर तक प्रदेश में किसी भी जिले के लिए भारी बारिश या अन्य मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की गई है. मौसम विभाग का कहना है कि सुबह हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है. पढ़िए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा देवभूमि का मौसम.

उत्तराखंड में मौसम ने बदली करवट: 13 जिलों में मौसम साफ, मैदानी इलाकों में कोहरा; 5 अक्टूबर से पहाड़ों में बारिश के आसार
Image Credit: Uttarakhand Weather 2 October

Uttarakhand Weather 2 October: उत्तराखंड में मानसून की गतिविधियां कमजोर पड़ने के साथ मौसम का मिजाज बदल गया है. 2 अक्टूबर को प्रदेश के सभी 13 जिलों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है. देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, उधम सिंह नगर समेत मैदानी और पहाड़ी इलाकों में फिलहाल बारिश से राहत रहेगी. वहीं, मैदानी क्षेत्रों में सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है.

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 2 से 4 अक्टूबर तक प्रदेश में किसी भी जिले के लिए भारी बारिश या अन्य मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की गई है. दिन के समय अधिकांश इलाकों में आसमान साफ रहने और धूप खिलने की संभावना है। सुबह और शाम हल्की ठंड का असर भी महसूस होने लगा है.

देहरादून-हरिद्वार में सुबह कोहरा, दिन में धूप
राजधानी देहरादून और हरिद्वार में 2 अक्टूबर को मौसम साफ और शुष्क रहने का अनुमान है. सुबह के वक्त मैदानी और खुले इलाकों में हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है। दिन चढ़ने के साथ कोहरा छंटने और धूप निकलने की संभावना है.हरिद्वार, रुड़की और ऋषिकेश के आसपास भी सुबह के समय कोहरे का असर देखने को मिल सकता है. हालांकि, दिन में मौसम सामान्य और सुहावना रहने की उम्मीद है.

उधम सिंह नगर और नैनीताल में कैसा रहेगा मौसम?
उधम सिंह नगर के रुद्रपुर, काशीपुर और खटीमा जैसे इलाकों में सुबह कोहरा देखने को मिल सकता है.  इसके बाद मौसम साफ रहने की संभावना है. वहीं नैनीताल, अल्मोड़ा और मुक्तेश्वर जैसे पहाड़ी और पर्यटन क्षेत्रों में मौसम सुहावना रहने का अनुमान है। फिलहाल इन इलाकों में बारिश को लेकर कोई बड़ी चेतावनी नहीं है.

चारधाम यात्रा पर भी राहत
उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग समेत चारधाम वाले पर्वतीय जिलों में भी 4 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है. बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए फिलहाल मौसम राहत देने वाला रहेगा. हालांकि, 5 अक्टूबर से पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम में बदलाव के संकेत हैं. कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना बन सकती है.

अगले कुछ दिन कैसा रहेगा मौसम? 
2 अक्टूबर: प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान.
3 अक्टूबर: अधिकांश इलाकों में मौसम साफ और शुष्क रहेगा.
4 अक्टूबर: राज्य में बारिश को लेकर कोई चेतावनी नहीं.
5 अक्टूबर: हरिद्वार और उधम सिंह नगर में मौसम शुष्क रह सकता है, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और गरज-चमक संभव है।
6 अक्टूबर: देहरादून, टिहरी, नैनीताल, चम्पावत और पिथौरागढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं. अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है.
7 अक्टूबर: प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है.

कुल मिलाकर, उत्तराखंड में अगले दो-तीन दिन मौसम राहत देने वाला रहेगा, लेकिन 5 अक्टूबर के बाद पहाड़ी जिलों में बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को आगे के दिनों में स्थानीय मौसम अपडेट पर नजर रखनी चाहिए.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Preeti Chauhan

Preeti Chauhan

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More