देहरादून: उत्तराखंड में एक हफ्ते के सूखे मौसम के बाद एक बार फिर पहाड़ों का मिजाज बदलने जा रहा है. मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून की ओर से जारी लेटेस्ट बुलेटिन के मुताबिक शुक्रवार, 23 अक्टूबर को प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम करवट ले सकता है.
मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है. वहीं 3500 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाली चोटियों पर सीजन की ताजा बर्फबारी हो सकती है. हिमालयी इलाकों में बर्फ के फाहे गिरने से निचले इलाकों में भी ठंड बढ़ने के आसार हैं.
राज्य के बाकी सभी जिलों में मौसम पूरी तरह शुष्क और साफ रहने वाला है. देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल में आज दिनभर चटक धूप खिली रहेगी, जिससे दोपहर में हल्की गर्मी का एहसास होगा. हालांकि सुबह और शाम के वक्त सिहरन भरी ठंड महसूस होगी.
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 3-4 दिन तक प्रदेश में इसी तरह का मिला-जुला मौसम बना रहेगा. फिलहाल अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास या हल्का ऊपर बना हुआ है, लेकिन 24 अक्टूबर के बाद पारे में धीरे-धीरे गिरावट दर्ज की जाएगी.
देहरादून और हरिद्वार में आज आसमान साफ रहेगा, लेकिन कल यानी 24 अक्टूबर को देहरादून और बागेश्वर में गरज के साथ बहुत हल्की फुहारें पड़ सकती हैं. ऊधमसिंह नगर-नैनीताल में शुष्क मौसम रहेगा. ऊधमसिंह नगर और नैनीताल में मौसम साफ रहेगा, पर शाम ढलते ही ठंडी हवाएं ठिठुरन बढ़ाएंगी.
मौसम विभाग के अनुसार 27 और 28 अक्टूबर को पूरे उत्तराखंड में मौसम पूरी तरह ड्राई हो जाएगा और पहाड़ से लेकर मैदान तक धूप खिली रहेगी.
मैदानी जिलों में आज मौसम पूरी तरह साफ रहेगा. देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में गुरुवार को दिनभर तेज धूप खिली रहेगी, जिससे दोपहर के समय मौसम सामान्य बना रहेगा। हालांकि ऊंची चोटियों पर हो रही ताजा बर्फबारी का असर मैदानों तक पहुंचेगा और शाम ढलते ही सर्द हवाओं से रात के पारे में गिरावट दर्ज की जाए.वहीं, पहाड़ों के मशहूर टूरिस्ट डेस्टिनेशन नैनीताल, अल्मोड़ा, पौड़ी और टिहरी में मौसम बेहद खुशनुमा बना हुआ है. बारिश-बर्फबारी का ब्रेक मिलने से पर्यटक खुले नीले आसमान और गुनगुनी धूप का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं. सुबह-शाम गुलाबी ठंड दस्तक दे रही है, जिसके चलते पहाड़ी बाजारों में गर्म कपड़ों की डिमांड तेजी से बढ़ने लगी है.