भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /उत्तर-प्रदेश
  • /यूपी में बदलने लगी हवा की रंगत: सुबह-शाम बढ़ी ठिठुरन, मौसम विभाग ने बताया आने वाले दिनों का हाल

यूपी में बदलने लगी हवा की रंगत: सुबह-शाम बढ़ी ठिठुरन, मौसम विभाग ने बताया आने वाले दिनों का हाल

उत्तर प्रदेश में मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है. सुबह और शाम तापमान में गिरावट से हल्की गुलाबी ठंड का एहसास बढ़ने लगा है, जबकि दिन में निकल रही तेज धूप से मौसम गर्म बना हुआ है. प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा.

Written ByPreeti Chauhan
Published: Oct 23, 2026, 05:52 AM IST|Updated: Oct 23, 2026, 06:03 AM IST
joinshare
यूपी में बदलने लगी हवा की रंगत: सुबह-शाम बढ़ी ठिठुरन, मौसम विभाग ने बताया आने वाले दिनों का हाल
Image Credit: UP Weather Today

About the Author

Preeti Chauhan

Preeti Chauhan

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

2

अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य पर फिर चला पुलिस का डंडा; मदनलाल के नाम दर्ज 30 करोड़ की 14 बेनामी संपत्तियां कुर्क

3

जान से खिलवाड़? घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली 108 एंबुलेंस, मालवाहक में ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर मरीज पहुंचे अस्पताल

4

'गुस्सा और बेबसी महसूस हुई', शिल्पा राव का शो बीच में रोके जाने पर भड़के पति; बोले-हम नहीं भूलेंगे

5

'मौत को छूकर टक से वापस आ गया': UK में तूफान बोएलो का खौफनाक मंजर; प्लेन की ऐसी लैंडिंग देख कांप उठी रूह

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 23 अक्टूबर को मौसम मुख्य रूप से शुष्क और साफ बना रहेगा.  मानसून की विदाई के बाद प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अच्छी धूप खिलेगी. दिन का अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस और रात का न्यूनतम तापमान 18 से 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.  सुबह-शाम हल्की गुलाबी ठंड का अहसास होगा. कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

आज बारिश का अलर्ट है या नहीं?
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के 22 अक्टूबर को जारी बुलेटिन के अनुसार, 23 अक्टूबर के लिए पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कोई मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है. IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक आज गाजियाबाद, मेरठ, बरेली, रामपुर, पीलीभीत, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, रायबरेली, कानपुर, बांदा, वाराणसी, गोरखपुर, देवरिया, महाराजगंज और मऊ में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।. लखनऊ में आज अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का अनुमान है.

दिन में धूप, सुबह-शाम ठंड
प्रदेश में मौसम शुष्क रहने से दिन में अच्छी धूप खिलेगी. लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. अन्य शहरों में तापमान में थोड़ा अंतर हो सकता है.  सुबह-शाम बाहर निकलने पर हल्की ठंड महसूस होगी.

प्रमुख शहरों का हाल 
नोएडा, लखनऊ और कानपुर में आज मौसम पूरी तरह साफ और शुष्क रहेगा.  बारिश की संभावना 0 प्रतिशत है. सुबह-शाम सैर पर निकलने वाले लोगों को हल्की ठंड के लिए हल्के गर्म कपड़े साथ रखने की सलाह है.

28 अक्टूबर को बदलेगा मौसम?
मौसम विभाग के मुताबिक अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना जताई जा रही है, लेकिन 28 अक्टूबर को बारिश होगी या नहीं, यह IMD के आने वाले जिलावार अपडेट से ही साफ होगा. फिलहाल 23 अक्टूबर के लिए कोई चेतावनी नहीं है, ताजा अपडेट के लिए IMD की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें.

कड़ाके की ठंड कब से पड़ेगी?
अक्टूबर का आखिरी हफ्ते में मौसम में और बदलाव शुरू हो जाएगा. सुबह और शाम की ठंडक बढ़ने के संकेत हैं, लेकिन अभी पूरे उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड शुरू होने की कोई निश्चित तारीख बताना जल्दबाजी होगी. फिलहाल दिन में गर्मी और रात में हल्की ठंडक का मिला-जुला असर बना रह सकता है. 

यूपी में करवट ले रहा मौसम, दिन में खिली धूप तो सुबह-शाम बढ़ी ठंडक; जानें अगले 7 दिनों का पूर्वानुमान

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
UP News