SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

कुंजापुरी मेला विवाद पर सीएम धामी का बड़ा कदम: दलेर मेहंदी से फोन पर चर्चा, क्या अब पटरी पर आएगी बात?

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सिंगर दलेर मेहंदी से फोन पर बात की और उनका हाल-चाल जाना. इस दौरान सीएम ने पिछले कुछ दिनों की घटनाओं पर भी चर्चा की. उन्होंने कहा कि देवभूमि में कलाकारों का हमेशा स्वागत और सम्मान किया जाता रहा है.

Written By Pooja Singh
Published: Oct 23, 2026, 06:22 PM IST | Updated: Oct 23, 2026, 06:28 PM IST
Join

सिंगर दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल के बीच शुरू हुआ विवाद अब थमता नजर आ रहा है. इस विवाद के बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ी पहल की है. मुख्यमंत्री ने सिंगर दलेर मेहंदी से फोन पर बातचीत कर उनका हाल-चाल जाना है. इस बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने पिछले कुछ दिनों की घटनाओं पर भी चर्चा की. 

दलेर मेहंदी से सीएम की फोन पर बात
मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड 'अतिथि देवो भव:' की समृद्ध परंपरा का पालन करती है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि लोक संस्कृति, गर्मजोशी से भरा आतिथ्य और आपसी सद्भाव की भावना देवभूमि की एक खास पहचान है, जहां कला, संस्कृति और कलाकारों का हमेशा स्वागत और सम्मान किया जाता रहा है.

इससे पहले मुख्यमंत्री ने दलेर मेहंदी के भाई और सिंगर मीका सिंह से भी बात की थी. दलेर मेहंदी से बातचीत के बारे में उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा और दोनों के बीच हुई बातचीत के बारे में जानकारी साझा की.

क्या है ये पूरा मामला?
दरअसल, 18 अक्टूबर को शारदीय नवरात्रि के मौके पर टिहरी गढ़वाल जिले के नरेंद्र नगर में कुंजापुरी मेले का आयोजन किया गया था. इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम में सिंगर दलेर मेहंदी प्रस्तुति देने पहुंचे थे. जहां मंच पर उस वक्त असहज स्थिति पैदा हो गई, जब राज्य के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने उनके परफॉर्मेंस पर सवाल खड़े कर दिए.

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ था वायरल
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. जिसमें मंत्री उनियाल, दलेर मेहंदी से कहते नजर आए, 'इतना पैसे देकर हमने आपको बुलाया है. आप बेवकूफ बना रहे हैं हमें. बोला तो जा नहीं रहा, गाना क्या गाओगे?' इसके बाद संगीत जगत और राजनीतिक गलियारों में प्रतिक्रियाओं की बाढ़-सी आ गई. विवाद बढ़ता देख दलेर मेहंदी के छोटे भाई और सिंगर मीका सिंह ने भी एक वीडियो जारी कर अपने बड़े भाई का बचाव किया था.

मुख्यमंत्री धामी ने संभाली कमान
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहले गायक मीका सिंह से और अब खुद सिंगर दलेर मेहंदी से फोन पर बातचीत की है और उनका हाल-चाल जाना. सीएम के इस संवाद के बाद अब उम्मीद जताई जा रही है कि इस विवाद पर पूरी तरह से विराम लग जाएगा.

यह भी पढ़िए: ‘दलेर पाजी से माफी मांगें मंत्री जी’: मीका सिंह ने सुबोध उनियाल का पुराना वीडियो शेयर कर पूछे सवाल

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

पूजा सिंह डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली पूजा को मीडिया जगत में 5 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.पूजा के पास डेस्क एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव है.  स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ चैनल टीवी 9 डिजिटल और न्यूज नेशन में काम करने का अनुभव है. पूजा ने भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है.पूजा सिंह से आप pooja.singh@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप पूजा से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES