भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /उत्तराखंड
  • /‘दलेर पाजी से माफी मांगें मंत्री जी’: मीका सिंह ने सुबोध उनियाल का पुराना वीडियो शेयर कर पूछे सवाल

‘दलेर पाजी से माफी मांगें मंत्री जी’: मीका सिंह ने सुबोध उनियाल का पुराना वीडियो शेयर कर पूछे सवाल

दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल विवाद में मीका सिंह ने सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने मंत्री से माफी मांगने की मांग की है.

Written ByAmitesh Pandey
Published: Oct 22, 2026, 08:49 PM IST|Updated: Oct 22, 2026, 08:56 PM IST
joinshare
‘दलेर पाजी से माफी मांगें मंत्री जी’: मीका सिंह ने सुबोध उनियाल का पुराना वीडियो शेयर कर पूछे सवाल
Image Credit: Daler Mehndi Controversy

About the Author

Amitesh Pandey

Amitesh Pandey

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. अमितेश ने पत्रकारिता की पढ़ाई प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

2

कल से बदल जाएगा रेलवे का नियम, लाइन में लगकर ट्रेप टिकट लेने वालों को मिलेगी यह खुशखबरी

3

कोटा में 16 साल के JEE स्टूडेंट ने किया सुसाइड, 6 महीने पहले करने आया था तैयारी

4

धनबाद में जमीन विवाद में दौलतराम की धारदार हथियार से हत्या, गांव के ही लोगों पर आरोप

5

अनंत सिंह की भविष्यवाणी पर JDU का करारा पलटवार, श्याम रजक बोले, पहले अपना भविष्य तो देख लेते

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

उत्तराखंड में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच विवाद का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. मीका सिंह ने मंत्री सुबोध उनियाल का एक पुराना वीडियो शेयर किया है. मंत्री से दलेर मेहंदी से माफी मांगने की मांग की है. वहीं, पूरे विवाद में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पहला बयान सामने आया है. इतना ही नहीं सीएम धामी ने मीका सिंह से फोन पर बातचीत भी की है. सीएम धामी ने दलेर मेहंदी और उनके भाई मीका सिंह को अच्छा दोस्त बताया है. वहीं, मंत्री सुबोध ​उनियाल का बीजेपी प्रदेश महामंत्री ने समर्थन किया है.

मीका सिंह ने पोस्ट किया  

वहीं, पूरे विवाद में मीका सिंह लगातार सवाल खड़ा कर रहे हैं. गुरुवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, चलो जी, मैं उत्तराखंड आता हूं और आपके लिए बिल्कुल फ्री में शो करता हूं, लेकिन उससे पहले आप अपने मंत्री जी से कहिए कि वे दलेर मेहंदी जी से माफी मांगें. दलेर पाजी ने पूरे 1 घंटा 30 मिनट की परफॉर्मेंस दी थी और वहां मौजूद बहुत सारे लोग उनके साथ डांस कर रहे थे. इसके बावजूद उन पर शराब पीकर परफॉर्म करने का आरोप लगाया गया.

35 लाख रुपये कैश देने का बात सामने आई  

मीका सिंह ने आगे लिखा, मैं आपको वीडियो भेजता हूं, आप खुद देखिए कि वहां क्या हुआ था?. अगर वीडियो में आपके मंत्री जी शराब पीकर आए हुए दिखाई देते हैं, तो फिर आप उनके खिलाफ क्या कार्रवाई करेंगे? मेरा आपसे सीधा सवाल है है, क्या नियम और जवाबदेही सबके लिए बराबर नहीं होनी चाहिए?. मीका सिंह ने अपने पोस्ट पर दलेर मेहंदी को परफॉर्मेंस के लिए 35 लाख रुपये कैश में देने की भी बात कही है.

मंत्री का पुराना वीडियो शेयर किया

इसके अलावा मीका सिंह ने मंत्री सुबोध उनियाल का एक पुराना वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वे एक वोटिंग बूथ पर दिखाई दे रहे हैं. मंत्री सुबोध उनियाल का यह वीडियो इसी साल जून में उत्तराखंड में हुए नगर निकाय चुनावों के दौरान वायरल हुआ था. इस वीडियो में मंत्री सुबोध उनियाल कथित तौर पर एक वोटिंग बूथ पर लोगों से बदतमीजी से बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं. इसी पर मीका सिंह ने सवाल खड़ा किया है.  

मंत्री के समर्थन में उतरे भाजपा महामंत्री

वहीं, टिहरी पहुंचे भाजपा प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने सिंगर दलेर मेहंदी और मंत्री सुबोध उनियाल प्रकरण पर पूछे गए सवाल में मंत्री सुबोध उनियाल का समर्थन किया और कहा कि जनता की भावना को ध्यान में रखते हुए मंत्री ने कहा कि जब आपको बुलाया है तो लिप्सिंग क्यों कर रहे है आपको लाइव परफॉर्मेंस देनी चाहिए तो इस प्रकरण को इसी तरह देखना चाहिए.

सीएम धामी ने मीका सिंह से बात की

देर शाम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गायक मीका सिंह से फोन पर बातचीत की है. मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि किसी भी प्रकार की गलतफहमी या मतभेद को आपसी संवाद और सौहार्दपूर्ण वातावरण में दूर किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सदैव ‘अतिथि देवो भवः’ की भावना से कार्य करता आया है. देवभूमि उत्तराखंड में देश-दुनिया के सभी कलाकारों का हृदय से स्वागत और सम्मान है. प्रदेश सरकार कला, संस्कृति और कलाकारों के सम्मान के लिए सदैव प्रतिबद्ध है.

यह भी पढ़ें ; आपसे बोला तो जा नहीं रहा: गाना क्या गाएंगे, सिंगर दलेर मेहंदी पर क्यों भड़के कैबिनेट मंत्री

Add Zee News as a Preferred Source