)
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी योगनगरी ऋषिकेश पहुंचे. ऋषिकेश पहुंचने पर स्थानीय प्रशासन और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. मुख्यमंत्री धामी के इस दौरे को लेकर शहर में विभिन्न विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की और विकास कार्यों का लोकार्पण किया. इस दौरान सीएम धामी ने क्षेत्र के विकास कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.
योगनगरी ऋषिकेश पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के इस दौरे का मुख्य फोकस क्षेत्र के विकास और जनता से जुड़ी बुनियादी सुविधाओं को गति देना है. अपने इस दौरे के दौरान सीएम धामी विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रमों से जुड़े. प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाए और चल रहे विकास कार्यों में गुणवत्ता व पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा जाए.
इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आम आदमी के जीवन को सुगम बनाने और हर क्षेत्र तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है. मुख्यमंत्री धामी के इस दौरे से स्थानीय नागरिकों में विकास कार्यों के तेजी से पूरा होने की उम्मीदें और अधिक बढ़ गई हैं.
दरअसल, 2027 में कुंभ मेला प्रस्तावित है. कुंभ मेले को देखते हुए ऋषिकेश और उसके आसपास के क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति दी जा रही है. इसी सिलसिले में सीएम धामी ऋषिकेश पहुंचे. सीएम धामी ने कहा कि हरिद्वार और ऋषिकेश में गंगा कॉरिडोर का निर्माण हो रहा है. इतना ही नहीं आईकॉनिक सिटी भी विकसित की जा रही है, जिसकी लागत करीब 100 करोड़ रुपये से अधिक है. कुंभ को देखते हुए गंगा के पुराने और नए घाटों का पुर्निनिर्माण कराया जा रहा है.
सीएम धामी ने राठी पॉलीटेक्निक कॉलेज में व्यावसायिक पाठ्यक्रम और विभिन्न ट्रेड शुरू करने का ऐलान किया. इसके अलावा श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के पीएलएमएस परिसर में विधि और शिक्षा संकाय शुरू करने की घोषणा की. सीएम धामी ने कहा कि कुंभ शुरू होने से पहले ऋषिकेश और उसके आसपास के क्षेत्रों की सड़कों का दुरुस्त किया जाएगा. ऋषिकेश और उसके आसपास के क्षेत्रों को विकास के नए मानकों तक पहुंचाया जाएगा.
(ऋषिकेष से अमित कंडियाल की रिपोर्ट)