SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

भराड़ीसैंण विधानसभा सत्र:पुलिस और प्रदर्शनकारियों में टकराव, पुलिस ने किया वाटर कैनन का इस्तेमाल

उत्तराखंड विधानसभा मानसून सत्र का आगाज गैरसैंण में हुआ. विधानसभा सत्र के दौरान गैरसैंण के जंगलचट्टी में यूकेडी, स्वराज सेवा दल और कांग्रेस सहित अन्य दलों ने प्रदर्शन किया

Edited By Preeti Chauhan
Published: Oct 27, 2026, 11:33 AM IST | Updated: Oct 27, 2026, 02:37 PM IST
Image Credit: Uttarakhand assembly session
Join

गैरसैंण (भराड़ीसैंण): उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र का आगाज मंगलवार को ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में हुआ. दो दिवसीय सत्र के पहले दिन सदन की कार्यवाही वंदे मातरम के साथ शुरू हुई. सदन में सबसे पहले दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि दी गई.इसमें पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (रिटा.) भुवन चंद्र खंडूड़ी और पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए. इसके बाद सदन की कार्यवाही आगे बढ़ी. सत्र से पहले सीएम धामी ने विपक्ष के नेता से भी मुलाकात की.

गैरसैंण में कांग्रेस-UKD का विधानसभा कूच

उत्तराखंड विधानसभा सत्र के बीच विपक्ष का हंगामा देखने को मिला. कांग्रेस और उत्तराखंड क्रांति दल (UKD) के कार्यकर्ताओं ने आज विधानसभा कूच करने की कोशिश की.जंगल चट्टी बैरियर पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोक दिया, जिसके बाद पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक हो गई. स्थिति बिगड़ते देख पुलिस को वाटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा और प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछार की गई.प्रदर्शनकारी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन भारी पुलिस बल ने उन्हें बैरियर पर ही रोक दिया.

विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर संसदीय कार्य मंत्री सुबोध उनियाल का कहना है कि सदन में 10 अध्यादेश विधेयक रखे जाएंगे. विपक्ष की मांग को लेकर सुबोध उनियाल का कहना है कि सरकार लगातार काम कर रही है. विपक्ष सिर्फ राजनीति करने के इरादे से प्रदर्शन कर रहा है.

विधानसभा सत्र पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा,"विकास के लिए सभी प्रावधान किए गए हैं, कुछ नई योजनाएं शामिल की गई हैं और नवाचार भी है और पुरानी जो योजनाएं चल रही हैं उनको और गति मिले, कही कोई बजट की कमी न पड़े तो आज प्रस्तुत होगा तो आपको विस्तृत रूप से बता दिया जाएगा।" 

आज पेश होगा 7412 करोड़ का अनुपूरक बजट

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज दोपहर 3 बजे सदन में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 7412 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश करेंगे. सरकार इस सत्र में 10 विधेयक भी लाने की तैयारी में है. सत्र शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री धामी ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण से शिष्टाचार भेंट की. विधानसभा अध्यक्ष ने सभी दलों से सदन के सुचारू संचालन में सहयोग की अपील की है. बताया जा रहा है कि इस दो दिवसीय सत्र के लिए 31 विधायकों ने 445 सवाल लगाए हैं. हालांकि पहले दिन प्रश्नकाल नहीं होगा.

कांग्रेस का विधानसभा के बाहर प्रदर्शन

सत्र शुरू होने से पहले ही विपक्ष ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया. कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा परिसर में सीढ़ियों पर बैठकर धरना-प्रदर्शन किया. कांग्रेस ने अंकिता भंडारी हत्याकांड, बढ़ते अपराध, कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सरकार को घेरने का ऐलान किया है. कांग्रेस विधायकों ने कहा कि भ्रष्टाचार से लेकर अपराध एवं कानून व्यवस्था और अंकित भंडारी हत्याकांड कई ऐसे मामले हैं जिसमें सरकार विफल रही है. सरकार ने विपक्ष की बात सुनना तो दूर कई गंभीर मुद्दों पर कार्रवाई करना भी उचित नहीं समझा.

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

विधानसभा सत्र को देखते हुए गैरसैंण और भराड़ीसैंण में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. जगह-जगह बैरिकेडिंग लगाई गई है और वाहनों की चेकिंग की जा रही है.

चुनावी मोड में भाजपा

2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं. पार्टी के सह-प्रभारी गढ़वाल और कुमाऊं में प्रवास पर हैं. सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज गढ़वाल मंडल में संगठनात्मक बैठकें कर रही हैं.

उत्तराखंड में मौसम लेगा करवट, 30 अक्टूबर को भारी बारिश की चेतावनी, पहाड़ों में बर्फबारी से बढ़ेगी ठंड

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES