SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 13 IAS समेत 17 अधिकारियों के बदले विभाग, 6 जिलों के एसपी भी चेंज

उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. IAS एल फनई को प्रमुख सचिव आबकारी विभाग की जिम्मेदारी. IAS दिलीप जावलकर को सचिव वित्त विभाग से हटाया गया. IAS डॉक्टर रंजीत कुमार सिन्हा को सचिव आयुष और आयुष शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है.

Edited By Shailendra
Published: Nov 25, 2026, 23:48 IST | Updated: Nov 26, 2026, 00:01 IST
Image Credit: उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल (File-Photo)
Join

उत्तराखंड में शासन स्तर पर बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है. 25 नवंबर बुधवार को सरकार ने दो अलग-अलग आदेश जारी कर प्रशासनिक और पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया. इस दौरान कुल 34 अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. ट्रांसफर लिस्ट में आईएएस, आईपीएस और पीसीएस अधिकारियों के साथ सचिवालय सेवा के अधिकारी भी शामिल हैं.

एक साथ इतने अधिकारियों के तबादलों को शासन और पुलिस प्रशासन में अहम बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है. नई तैनाती के बाद संबंधित अधिकारियों को अपनी नई जिम्मेदारियां संभालनी होंगी.

उत्तराखंड में अधिकारियों के विभागों में फेरबदल

अधिकारी का नामनई जिम्मेदारी / बदलाव
IAS एल फनईप्रमुख सचिव आबकारी विभाग
IAS दिलीप जावलकरसचिव वित्त विभाग से हटाया गया
IAS डॉ. रंजीत कुमार सिन्हासचिव आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग
IAS बृजेश कुमार संतसचिव खेल एवं युवा कल्याण विभाग
IAS आर. राजेश कुमारसचिव औद्योगिक विकास, खनन एवं महानिदेशक खनन
IAS युगल किशोर पंतसचिव तकनीकी शिक्षा विभाग
IAS रंजना राजगुरुसचिव नियोजन विभाग
IPS अमित सिंहविशेष प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण का दायित्व हटाया गया
IAS रीना जोशीअपर सचिव श्रम विभाग
IAS विनीत कुमारअपर सचिव जल एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग
IAS मनुज गोयलअपर सचिव वित्त विभाग
IAS मेहरबान सिंह बिष्टअपर सचिव गृह विभाग
IAS अभिनव शाहअपर सचिव सहकारिता विभाग
PCS बी.एस. चलालनिदेशक दुग्ध विकास एवं निदेशक महिला डेयरी
PCS इलागिरीअपर आयुक्त नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले
विक्रम सिंह यादवअपर सचिव अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से हटाया गया
महिमा रौंकलीअपर सचिव वन विभाग
धामी सरकार ने 17 IPS अधिकारियों के तबादले किए हैं, जिनमें कई जिलों के पुलिस कप्तान बदले गए हैं. IPS मंजूनाथ टीसी को SSP नैनीताल से हटाया गया. IPS पंकज भट्ट को कमांडेंट आईआरबी प्रथम बेल पड़ाव बनाया गया. IPS मणिकांत मिश्र को एसएसपी उधम सिंह नगर बनाया गया. IPS अमित श्रीवास्तव को पुलिस अधीक्षक अभी सूचना बनाया गया है. यहां देखिए पूरी लिस्ट.

उत्तराखंड में 17 IPS अधिकारियों के तबादले

क्रम संख्याIPS अधिकारी का नामनई तैनाती / बदलाव
1मंजूनाथ टीसीSSP नैनीताल से हटाया गया
2पंकज भट्टकमांडेंट, IRB प्रथम बेलपड़ाव
3मणिकांत मिश्राSSP उधम सिंह नगर
4अमित श्रीवास्तवपुलिस अधीक्षक अभिसूचना
5श्वेता चौबेकमांडेंट, IRB द्वितीय
6अमित श्रीवास्तवपुलिस अधीक्षक चमोली
7देवेंद्र पिंचाSSP पौड़ी
8अर्पण यदुवंशीSSP नैनीताल
9विशाखा अशोक भड़ादेSP पुलिस मुख्यालय
10अजय गणपतिकमांडेंट SDRF
11सर्वेश पवारSP सुरक्षा, अभिसूचना मुख्यालय
12जितेंद्र मेहराSP पुलिस मुख्यालय
13सरिता डोभालSSP टिहरी
14हरीश वर्माकमांडेंट, 46वीं वाहिनी PAC रुद्रपुर
15सुरजीत पवारSP पुलिस मुख्यालय
16शाहजहां जावेद खानSP फायर सर्विस
17डॉ. जगदीश चंद्रSP बागेश्वर
रिपोर्ट: राम अनुज
 
यह भी पढे़ं: उत्तराखंड में 5 साल में 36 हजार से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी, CM धामी ने बताया कैसे टूटी नकल माफिया की कमर
Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES