App

जाम से मिलेगी छुट्टी: हल्द्वानी और लालकुआं को बड़ा तोहफा, फोरलेन सड़क से सफर होगा आसान

Haldwani News: हल्द्वानी और लालकुआं के लोगों को मोदी सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है. लालकुआं में लगने वाले जाम से हमेशा के लिए छुट्टी मिलने वाली है.

जाम से मिलेगी छुट्टी: हल्द्वानी और लालकुआं को बड़ा तोहफा, फोरलेन सड़क से सफर होगा आसान
Image Credit: AI Image

Haldwani News: हल्द्वानी और लालकुआं के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है. केंद्र सरकार ने दोनों क्षेत्रों में सड़क कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है. लालकुआं में करीब 8 किलोमीटर लंबे बाईपास का निर्माण होगा, जबकि हल्द्वानी में गौला पुल से नारीमन तिराहे तक फोरलेन सड़क बनाई जाएगी. माना जा रहा है कि इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद जाम की समस्या से काफी हद तक निजात मिलेगी.

मोदी सरकार ने दी बड़ी सौगात 
हल्द्वानी और लालकुआं में लगातार बढ़ते यातायात के दबाव के बीच केंद्र सरकार ने बड़ी सौगात दी है. सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने नगला से लालकुआं वन विभाग गोदाम तक करीब 8 किलोमीटर लंबे बाईपास के निर्माण को मंजूरी दे दी है. लालकुआं में जाम की समस्या लंबे समय से लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है. बाईपास बनने के बाद मुख्य मार्ग पर वाहनों का दबाव कम होने की उम्मीद है. इससे लालकुआं के साथ आसपास के क्षेत्रों के लोगों को भी राहत मिलेगी.

एनएचएआई ने भेजा था प्रस्ताव 
केंद्रीय सड़क राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि हल्द्वानी में भी सड़क यातायात को सुगम बनाने की दिशा में बड़ा फैसला लिया गया है. बनभूलपुरा स्थित गौला पुल से नारीमन तिराहे तक फोरलेन सड़क निर्माण को केंद्र सरकार से स्वीकृति मिल गई है. इस परियोजना को लेकर करीब दो माह पहले NHAI अधिकारियों ने बाईपास निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को भेजा था.

फोनलेन सड़क का निर्माण होगा 
जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने बताया कि अब मंत्रालय की मंजूरी मिलने के बाद परियोजना को आगे बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू होगी. हल्द्वानी और लालकुआं में लगातार बढ़ते ट्रैफिक के बीच इन दोनों परियोजनाओं को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. बाईपास और फोरलेन सड़क के निर्माण से जहां यातायात का दबाव कम होगा. वहीं, लोगों को रोजाना लगने वाले जाम से भी राहत मिलने की उम्मीद है.

लोगों की उम्मीदें बढ़ीं 
फिलहाल केंद्र की मंजूरी के बाद हल्द्वानी और लालकुआं के लोगों की उम्मीदें बढ़ गई हैं. इन सड़क परियोजनाओं के पूरा होने से यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ-साथ क्षेत्र में आवागमन भी आसान होने की उम्मीद है. इससे घंटों लगने वाले जाम की समस्या खत्म हो जाएगी. 
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Amitesh Pandey

Amitesh Pandey

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. अमितेश ने पत्रकारिता की पढ़ाई प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More