भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /उत्तराखंड
  • /अंकिता भंडारी हत्याकांड: अभिनेत्री उर्मिला सनावर को आया बुलावा, फिर सहारनपुर पहुंची CBI

अंकिता भंडारी हत्याकांड: अभिनेत्री उर्मिला सनावर को आया बुलावा, फिर सहारनपुर पहुंची CBI

अंकिता भंडारी केस में सीबीआई बुधवार को एक बार फिर सहारनपुर पहुंची. सीबीआई ने अभिनेत्री उर्मिल सनावर को देहरादून कोर्ट में पेश होने लिए बुलाया है.

Written ByAmitesh Pandey
Published: Oct 21, 2026, 10:49 PM IST|Updated: Oct 21, 2026, 10:56 PM IST
joinshare
अंकिता भंडारी हत्याकांड: अभिनेत्री उर्मिला सनावर को आया बुलावा, फिर सहारनपुर पहुंची CBI
Image Credit: Ankita Bhandari Murder Case

About the Author

Amitesh Pandey

Amitesh Pandey

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. अमितेश ने पत्रकारिता की पढ़ाई प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
4 महीने पहले ब्याही मुस्कान की रहस्यमयी मौत: होटल लॉबी में गिरते ही थमी सांसें, पुलिस हिरासत में बैंक मैनेजर पति

4 महीने पहले ब्याही मुस्कान की रहस्यमयी मौत: होटल लॉबी में गिरते ही थमी सांसें, पुलिस हिरासत में बैंक मैनेजर पति

2

अमित शाह से जुड़ा मामला, जिसमें राहुल गांधी को कोर्ट से मिली राहत… 8 साल पहले कर्नाटक में क्या हुआ था?

3

पुणेः दिनदहाड़े 18 साल की लड़की के अपहरण की कोशिश, चीख सुनते ही लोगों ने आरोपी को दबोचा

4

इंस्टाग्राम ने तोड़ी मोबाइल की दीवारें! अब आपके घर के 55 इंच टीवी पर भी दिन-रात चलेंगी लत लगाने वाली रील्स

5

छत्तीसगढ़ में 'कुबेर' की गाड़ी! बोलेरो का दरवाजा खुलते ही उड़े पुलिस के होश, अंदर ठसाठस भरे थे 4 करोड़ के करारे-करारे नोट

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े वायरल ऑडियो मामले में सीबीआई ने अभिनेत्री उर्मिला सनावर को नोटिस जारी किया है. उन्हें 23 अक्टूबर 2026 को सुबह 10:30 बजे देहरादून की स्पेशल ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट (सीबीआई) अदालत में पेश होने के लिए कहा गया है. उर्मिला सनावर ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि उन्होंने पूछताछ के दौरान खुद नार्को टेस्ट कराने के लिए सहमति दी थी. अब वह अदालत में उपस्थित होकर आगे की कानूनी प्रक्रिया में शामिल होंगी.

18 अक्टूबर को 4 घंटे हुई थी पूछताछ  

उर्मिला सनावर के मुताबिक, रविवार 18 अक्टूबर को सीबीआई की टीम ने उनसे करीब चार घंटे तक पूछताछ की थी. इस दौरान अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े वायरल ऑडियो, पूर्व बीजेपी विधायक सुरेश राठौर और उनके वैवाहिक संबंधों समेत कई विषयों पर सवाल पूछे गए. उर्मिला का कहना है कि अधिकारियों ने उनसे यह भी पूछा कि उनके पास इतने सारे साक्ष्य कैसे आए और वह इस मामले को लेकर आवाज क्यों उठा रही हैं?.

सीबीआई की टीम ने चस्पा की नोटिस  

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान सीबीआई अधिकारियों ने उनसे नार्को टेस्ट कराने के बारे में पूछा था. इस पर उन्होंने अपनी सहमति दे दी. उर्मिला के अनुसार, रविवार को उनसे एक दस्तावेज पर हस्ताक्षर कराए गए थे. इसके बाद आज आठ बजे सीबीआई की टीम उनके घर पहुंची और उन्हें देहरादून में पेश होने का नोटिस दिया.

'मैं नार्को टेस्ट के लिए तैयार हूं'

उर्मिला सनावर ने कहा, “मैं सत्यता की लड़ाई लड़ रही हूं. मैं ऐसी बेटी अंकिता भंडारी के लिए न्याय की लड़ाई लड़ रही हूं, जो अब इस दुनिया में नहीं है, जब सीबीआई ने मुझसे पूछा कि क्या मैं नार्को टेस्ट कराऊंगी, तो मैंने कहा कि हां, मैं तैयार हूं.” उन्होंने कहा कि उन्हें अदालत में बुलाया गया है और वहां न्यायिक अधिकारी तथा जांच से जुड़े अधिकारी आगे की प्रक्रिया के बारे में बताएंगे. उर्मिला ने स्पष्ट किया कि वह 23 अक्टूबर को पेश होंगी.

'सुरेश राठौर को लेकर पूछे गए सवाल'

उर्मिला सनावर ने बताया कि पूछताछ के दौरान सीबीआई अधिकारियों ने सुरेश राठौर से जुड़े विषयों पर भी सवाल किए. उनके मुताबिक, अधिकारियों ने उनके वैवाहिक संबंधों में आए विवाद, उसके समय और रिकॉर्डिंग करने की नौबत आने के बारे में भी जानकारी मांगी. उन्होंने दावा किया कि पूछताछ के दौरान 50 करोड़ रुपये से जुड़े विषय समेत कई अन्य पहलुओं पर भी सवाल किए गए. हालांकि, इन बिंदुओं पर सीबीआई की ओर से आधिकारिक बयान उपलब्ध नहीं है. इसलिए इन्हें उर्मिला सनावर के दावों और उनके बयान के रूप में ही देखा जाना चाहिए.

'चार साल से लड़ाई लड़ रही हूं'

उर्मिला सनावर ने अपने बयान में निजी संघर्ष का जिक्र करते हुए कहा कि वह पिछले चार साल से अपनी लड़ाई लड़ रही हैं. उन्होंने महाभारत के पात्रों का उदाहरण देते हुए सुरेश राठौर पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि अब वह अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की लड़ाई में पीछे नहीं हटेंगी. उन्होंने कहा, “मैं मरते दम तक अंकिता भंडारी की लड़ाई लड़ूंगी. अगर इस बेटी को न्याय दिलाने की यात्रा में मेरी छोटी-सी भी भूमिका होती है, तो उत्तराखंड की जनता मुझे याद रखेगी.”
उर्मिला ने यह भी कहा कि इस मामले से उत्तराखंड के लोगों की भावनाएं जुड़ी हुई हैं और अंकिता के परिवार को न्याय मिलना चाहिए.

नार्को टेस्ट के लिए बुलाया गया

नोटिस के अनुसार, उर्मिला सनावर को 23 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे अदालत में उपस्थित होना है. वहां नार्को टेस्ट और पॉलीग्राफ टेस्ट से संबंधित सहमति की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जानी है. ऐसे परीक्षणों के लिए सहमति का स्वतंत्र और स्वैच्छिक होना महत्वपूर्ण है. केवल नोटिस जारी होने का अर्थ यह नहीं है कि नार्को टेस्ट हो चुका है या उसकी अंतिम तारीख और प्रक्रिया पूरी तरह तय हो गई है. अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े वायरल ऑडियो की जांच में यह घटनाक्रम महत्वपूर्ण माना जा रहा है. अब सबकी नजर 23 अक्टूबर को होने वाली न्यायिक प्रक्रिया और सीबीआई की आगे की जांच पर रहेगी.

(सहारनपुर से नीना जैन की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें ; अंकिता भंडारी केस में बीजेपी के पूर्व विधायक से पूछताछ: CBI ने हरिद्वार आवास पर की छापेमारी

Add Zee News as a Preferred Source