SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language
LIVE NOW

UP MLC Results LIVE: मेरठ में बीजेपी ने किया क्लीन स्वीप, वाराणसी में सपा ने चौंकाया; देखें पल-पल के अपडेट्स

UP MLC Result LIVE: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब नतीजे आने वाले हैं. मतगणना केंद्रों पर मतों की गिनती जारी है. धीरे-धीरे रिजल्ट सामने आ रहे हैं.

Written By Pooja Singh
Published: Oct 28, 2026, 07:09 AM IST | Updated: Oct 28, 2026, 08:56 AM IST
Join

UP MLC Election Results 2026 Live Vote Counting Updates: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर 23 अक्टूबर को मतदान हुए थे, जिसके बाद अब प्रत्याशियों के किस्मत का फैसला होने वाला है. 27 अक्टूबर को सुबह आठ बजे से मतगणना जारी है. आयोग ने रिजल्ट प्रकाशन की व्यवस्था की है. आपको बता दें, एमएलसी चुनाव मतपत्रों से हुए हैं, ऐसे में मतों की गिनती की प्रक्रिया पूरी होने में समय लग रहा है. राउंडवार मतों की गिनती के बाद आयोग ने रिजल्ट की घोषणा की तैयारी सभी केंद्रों पर की है. मतगणना की हर डिटेल जानने के लिए हमारे साथ जुड़े रहिए...

28 Oct 2026, 8:55 AM

UP MLC Result LIVE: छठे राउंड के बाद सपा प्रत्याशी की बढ़त बरकरार

मान सिंह यादव 15,257 वोटों से आगे
बीजेपी के राकेश सिंह राठौर पीछे चल रहे
अब तक 70,018 वोटों की गिनती पूरी
इलाहाबाद-झांसी स्नातक सीट पर 16 राउंड की मतगणना

28 Oct 2026, 8:52 AM

UP MLC Result LIVE: MLC का चुनाव...27 का दांव

28 Oct 2026, 8:31 AM

UP MLC Result LIVE: आगरा में सपा प्रत्याशी प्रथम वरीयता में आगे

आगरा खण्ड शिक्षक निर्वाचन में सभी 29865 मतपत्रों की गिनती पूरी
सपा प्रत्याशी डॉ आकाश अग्रवाल आगे
आकाश अग्रवाल को 13087 वोट मिले
दूसरे स्थान पर भाजपा के हरी किशोर तिवारी को 9389 वोट मिले
आकाश अग्रवाल 3698 वोटों से आगे 
अब आधे वोट का कोटा पूरा करने के लिए दूसरे वरीयता की गणना शुरू 

28 Oct 2026, 8:29 AM

UP MLC Result LIVE: वाराणसी में दूसरे राउंड में भी सपा का दबदबा कायम

बीजेपी उम्मीदवार केदार सिंह 3 हजार वोटों से पीछे
सपा के आशुतोष सिन्हा आगे

28 Oct 2026, 8:18 AM

UP MLC Result LIVE: यूपी MLC चुनाव में BJP का दबदबा

28 Oct 2026, 8:17 AM

UP MLC Result LIVE: इलाहाबाद झांसी खंड स्नातक एमएलसी चुनाव से जुड़ी खबर

पांच राउंड की मतगणना के बाद सपा प्रत्याशी मान सिंह यादव आगे
7648 वोट से आगे चल रहे हैं सपा प्रत्याशी मान सिंह यादव
बीजेपी के राकेश सिंह राठौर मान सिंह यादव से पीछे चल रहे
इलाहाबाद झांसी स्नातक एमएलसी चुनाव में 16 राउंड की गिनती होना है. 
 

28 Oct 2026, 7:53 AM

UP MLC Result LIVE: वाराणसी खंड के स्नातक MLC की काउंटिंग जारी

पहले राउंड की काउंटिंग पूरी
सपा प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा 1495 वोट से आगे
बीजेपी के केदार सिंह काफी पीछे

28 Oct 2026, 7:50 AM

UP MLC Result LIVE: सपा प्रत्याशी का मतगणना का बहिष्कार

गोरखपुर शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा प्रत्याशी ने मतगणना का बहिष्कार कर दिया है. उनका कहना है कि तीन राउंड की गिनती तक सब ठीक चल रहा था. इसके बाद अचानक से पूरा ट्रेंड बदल गया. ऐसा लग रहा था कि सब कुछ पहले से तय किया हुआ है, तो हमने मतगणना का बहिष्कार किया. पुलिस दुर्व्यवहार कर रही थी.

28 Oct 2026, 7:27 AM

UP MLC Result LIVE: गोरखपुर-फैज़ाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना का चौथा राउंड

गोरखपुर-फैज़ाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना के चौथे राउंड तक प्रत्याशियों को मिले कुल वोट प्रथम वरीयता में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी 466 मतों से आगे

28 Oct 2026, 7:22 AM

UP MLC Result LIVE: गोरखपुर में निर्दलीय प्रत्याशी का संगीन आरोप

गोरखपुर में एमएलसी चुनाव में शुरुआती चरण में सबसे आगे चल रहे निर्दलीय प्रत्याशी राजीव यादव ने संगीन आरोप लगाए हैं. जिसके बाद वह नाराज होकर मतगणना केंद्र से बाहर चले गए.  निर्दलीय प्रत्याशी का आरोप है कि मेरे वोट को भाजपा में डाल दिया गया है. जहां एक लिखा था, उसे चार बना दिया गया. भाजपा के ध्रुव त्रिपाठी का खाना खाली था तो वहां एक लिख दिया गया.कोई भी वोटर प्रथम वरीयता के बाद दूसरे के लिए 2 लिखेगा, कोई चार नहीं लिखेगा.

28 Oct 2026, 7:20 AM

UP MLC Result LIVE: पार्टी का विश्वास मैं कभी टूटने नहीं दूंगा-उमेश द्विवेदी

MLC चुनाव में लखनऊ खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल करने के बाद भाजपा उम्मीदवार उमेश द्विवेदी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद करता हूं, आभार व्यक्त करता हूं. पार्टी ने मेरे ऊपर जो विश्वास किया है, यह विश्वास मैं कभी टूटने नहीं दूंगा. मैं सभी शिक्षकों के साथ हमेशा खड़ा रहूंगा. मैंने लगभग 6500 से ज्यादा वोटों के अंतर से जीत हासिल की है.

28 Oct 2026, 7:19 AM

UP MLC Result LIVE: यूपी MLC चुनाव के आए नतीजे

वाराणसी से सपा के लाल बिहारी यादव जीते 
लाल बिहारी ने BJP के प्रमोद मिश्रा को हराया 
मेरठ से BJP प्रत्याशी दिनेश कुमार गोयल जीते 
बरेली MLC शिक्षक चुनाव में BJP की जीत 
बीजेपी प्रत्याशी डॉ. हरि सिंह ढिल्लों जीते

28 Oct 2026, 7:19 AM

UP MLC Result LIVE: बरेली MLC शिक्षक चुनाव में BJP की जीत

बीजेपी प्रत्याशी डॉ. हरि सिंह ढिल्लों जीते 
डॉ. हरि सिंह ने दानिश अख्तर को हराया 
डॉ. हरि सिंह ढिल्लों को 21672 मत मिले 
सपा के दानिश अख्तर को 3996 मत मिले 

28 Oct 2026, 7:16 AM

UP MLC Result LIVE: मेरठ-MLC चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर

मेरठ शिक्षक: BJP के श्री चंद शर्मा जीते 
मेरठ शिक्षकःश्री चंद शर्मा को 18099 मत मिले 
श्री चंद ने सपा के नितिन तोमर को हराया 

28 Oct 2026, 7:12 AM

UP MLC Result LIVE: दूसरे चरण में घोषित मतों की संख्या

1- ध्रुव कुमार त्रिपाठी (भाजपा) 3611
2- डॉ. संजयन त्रिपाठी (समाजवादी पार्टी) 2743
3- अजय सिंह 870
4- डॉ. राकेश सिंह 124
5- राजीव यादव 3754
6- सत्यपाल सिंह 99
7- डॉ. शरदेंदु कुमार त्रिपाठी 35
8- निरंकार राम त्रिपाठी 8
9- अजीत कुमार सिंह 153
10- देव भास्कर तिवारी 20
11- राजेश पांडेय 25
12- शिव श्याम यादव 8
13- दिनेश कुमार मिश्र 06
14- पंकज कुमार 134
15 - राकेश कुमार तिवारी 25
16- राम प्रताप राम 146
वैध मत - 13158
अवैध मत - 843
टोटल मत - 14001

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पूजा सिंह डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली पूजा को मीडिया जगत में 5 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.पूजा के पास डेस्क एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव है.  स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ चैनल टीवी 9 डिजिटल और न्यूज नेशन में काम करने का अनुभव है. पूजा ने भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है.पूजा सिंह से आप pooja.singh@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप पूजा से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES